By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: रायपुर आर्मी फायरिंग रेंज में फलदार और जड़ी-बूटी वाले पौधों का रोपण, पौधे लगाना पहला कदम, उन्हें पेड़ बनाना असली जिम्मेदारी : बंशीधर तिवारी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > रायपुर आर्मी फायरिंग रेंज में फलदार और जड़ी-बूटी वाले पौधों का रोपण, पौधे लगाना पहला कदम, उन्हें पेड़ बनाना असली जिम्मेदारी : बंशीधर तिवारी
उत्तराखंडगुड़ न्यूज़

रायपुर आर्मी फायरिंग रेंज में फलदार और जड़ी-बूटी वाले पौधों का रोपण, पौधे लगाना पहला कदम, उन्हें पेड़ बनाना असली जिम्मेदारी : बंशीधर तिवारी

News Nishana
Last updated: 2026/09/08 at 3:09 PM
News Nishana
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने देहरादून को हरा भरा करने करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। प्राधिकरण ने रायपुर स्थित आर्मी फायरिंग रेंज में विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं जड़ी-बूटी वाले पौधों का रोपण कर हरित क्षेत्र के विस्तार की पहल की है। खास बात यह है कि एमडीडीए ने पौधारोपण को महज एक अभियान तक सीमित नहीं रखा, बल्कि पौधों की सुरक्षा और उनके आगामी दो वर्षों तक रखरखाव की भी जिम्मेदारी भी तय की है। पौधों को सुरक्षित रखने के लिए रोपण क्षेत्र के चारों ओर लोहे की वायरिंग भी कराई गई है।

*पौधारोपण से आगे, पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी*

रायपुर आर्मी फायरिंग रेंज में एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आर्मी अधिकारियों के साथ पौधारोपण किया। फलदार और जड़ी-बूटी वाले पौधों का चयन क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने के साथ पर्यावरणीय विविधता को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। प्राधिकरण ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई पूरी की है। एमडीडीए की इस पहल का सबसे महत्वपूर्ण पहलू पौधारोपण के बाद की व्यवस्था है। अक्सर पौधारोपण अभियान के बाद पौधों की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी स्पष्ट नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में पौधे नष्ट हो जाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण ने इस बार शुरुआत से ही सुरक्षा और रखरखाव की व्यवस्था की है। पौधों को नुकसान से बचाने के लिए लोहे की वायरिंग की गई है, जबकि दो वर्ष तक उनके रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

*विकास की रफ्तार के साथ हरियाली की भी चिंता*

देहरादून शहर का तेजी से विस्तार हो रहा है। बढ़ती आबादी, नई आवासीय गतिविधियों और निर्माण कार्यों के बीच शहर की प्राकृतिक पहचान और हरित क्षेत्रों को सुरक्षित रखना बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे समय में एमडीडीए की यह पहल विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्राधिकरण का प्रयास है कि नियोजित विकास के साथ शहर के पर्यावरणीय संतुलन को भी मजबूती मिले। फलदार और जड़ी-बूटी वाले पौधों का रोपण इसी व्यापक सोच का हिस्सा है। इससे आने वाले वर्षों में क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ने के साथ जैव विविधता को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

*सेना के साथ हरित अभियान का संदेश*

रायपुर आर्मी फायरिंग रेंज में सेना के अधिकारियों के साथ किया गया पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास का संदेश भी देता है। सैन्य क्षेत्र जैसे स्थान पर हरित आवरण को बढ़ाने की यह पहल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में सकारात्मक कदम है। प्राधिकरण की ओर से रोपित पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई है, ताकि अभियान का असर लंबे समय तक दिखाई दे।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि देहरादून की पहचान सिर्फ एक विकसित शहर के रूप में नहीं, बल्कि उसकी प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और स्वच्छ वातावरण से भी है। तेजी से बढ़ते शहरी विकास के बीच पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना केवल पहला चरण है, उन्हें सुरक्षित रखना और पेड़ बनने तक उनकी देखभाल करना वास्तविक जिम्मेदारी है। इसी सोच के तहत रायपुर आर्मी फायरिंग रेंज में लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए वायरिंग और दो वर्ष के रखरखाव की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह सामूहिक दायित्व है। विकास योजनाओं को आगे बढ़ाते हुए प्रकृति और हरियाली को साथ लेकर चलना ही भविष्य के देहरादून की मजबूत नींव तैयार करेगा।

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि प्राधिकरण पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण और रखरखाव को भी प्राथमिकता दे रहा है। रायपुर आर्मी फायरिंग रेंज में लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए लोहे की वायरिंग की गई है और दो वर्ष तक नियमित रखरखाव की व्यवस्था की गई है। इससे पौधों को सुरक्षित वातावरण मिलेगा और उनके बेहतर विकास में मदद होगी। देहरादून की हरियाली को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रखने की दिशा में एमडीडीए का यह प्रयास यह संदेश देता है कि शहर का विकास तभी सार्थक है, जब उसकी हरियाली भी साथ-साथ बढ़े।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन, देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440 संकेतकों के आधार पर निर्धारित किए गए विकास के लक्ष्य, विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत उत्तराखंड में 3,172 किमी लंबाई की 528 सड़कें एवं 19 पुलों का होगा निर्माण, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित पत्र में दी जानकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता मजबूत करने के लिये राज्य के प्रयासों को सराहा

धामी सरकार ने दी राज्य कर्मचारियों को सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी, राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को अधिकतम ₹7,000 का मिलेगा तदर्थ बोनस, समूह ‘ग’, ‘घ’ एवं पात्र समूह ‘ख’ के कर्मचारियों सहित दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों को भी मिलेगा लाभ

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात, 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश, 6 नवंबर को उत्तराखण्ड पुलिस को मिलेगा प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर

News Nishana September 8, 2026 September 8, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, देशभर में 12वें स्थान पर पहुंचा देहरादून शहर , तीन वर्षों में 37वें से 12वें स्थान तक का सफर, धामी सरकार के सतत प्रयासों और जनभागीदारी को मिली बड़ी सफलता
Next Article दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह में बोले डाॅ. रावत, उत्तराखंड का ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य बनना शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन, देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440 संकेतकों के आधार पर निर्धारित किए गए विकास के लक्ष्य, विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 2, 2026
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत उत्तराखंड में 3,172 किमी लंबाई की 528 सड़कें एवं 19 पुलों का होगा निर्माण, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित पत्र में दी जानकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता मजबूत करने के लिये राज्य के प्रयासों को सराहा
उत्तराखंड बिग न्यूज November 2, 2026
धामी सरकार ने दी राज्य कर्मचारियों को सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी, राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को अधिकतम ₹7,000 का मिलेगा तदर्थ बोनस, समूह ‘ग’, ‘घ’ एवं पात्र समूह ‘ख’ के कर्मचारियों सहित दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों को भी मिलेगा लाभ
उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ November 2, 2026
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात, 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 31, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश, 6 नवंबर को उत्तराखण्ड पुलिस को मिलेगा प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 31, 2026
जोशीमठ के नजदीक हेलीकॉप्टर लापता होने की खबर, बद्रीनाथ से लौटते वक्त जोशीमठ के नजदीक आखिरी संपर्क , पायलेट व 5 यात्री थे सवार सभी लापता, पायलेट से कोई संपर्क नहीं खोजबीन में जुटी सेना, एसडीआरएफ , खोजबीन में भेजा गया हेलीकॉप्टर
उत्तराखंड बिग न्यूज October 30, 2026
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 29, 2026
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी, सहसपुर में ₹326.64 करोड़ की पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जलाशय परियोजना और नैनीताल में ₹382.40 करोड़ के खैरना बैराज पेयजल प्रोजेक्ट को अनुमोदन
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 29, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?