By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश, 6 नवंबर को उत्तराखण्ड पुलिस को मिलेगा प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश, 6 नवंबर को उत्तराखण्ड पुलिस को मिलेगा प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर
उत्तराखंडखबर रोज़ाना

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश, 6 नवंबर को उत्तराखण्ड पुलिस को मिलेगा प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर

News Nishana
Last updated: 2026/10/31 at 8:32 AM
News Nishana
Share
7 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट एवं सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर आधारित सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने उत्तराखण्ड पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत हुई शाहजहां जावेद खान एवं जगदीश चंद्र को प्रतीक चिह्न अलंकरण कर पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों को नवीन गौरव चिह्नों के अनावरण पर बधाई देते हुए कहा कि पुलिस की पहचान को नया स्वरूप प्रदान करना केवल प्रतीकों और वर्दी में बदलाव नहीं, बल्कि पुलिस बल की गौरवशाली परंपराओं, शौर्य, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के मूल आदर्शों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि पुलिस के नए प्रतीक गौरव के साथ जिम्मेदारी का भी एहसास कराते हैं। इस नई पहचान का वास्तविक सम्मान तभी होगा, जब प्रत्येक नागरिक को पुलिस के व्यवहार में संवेदनशीलता, कार्यप्रणाली में दक्षता और कार्रवाई में निष्पक्षता दिखाई दे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्मार्ट पुलिसिंग की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उत्तराखण्ड पुलिस को भी आधुनिक तकनीक से सुसज्जित, अधिक प्रशिक्षित, दक्ष एवं सक्षम बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस का नवीन ध्येय वाक्य ‘कर्म सत्यं शौर्यम्’ कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा और साहस का संदेश देता है। पुलिस के प्रत्येक अधिकारी और जवान को इन आदर्शों को अपने आचरण एवं कार्यशैली में आत्मसात करना होगा। वर्दी का सम्मान आचरण से और जनता का विश्वास सेवा से मजबूत होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का अनावरण विशेष महत्व रखता है। भारत के प्रथम गृह मंत्री एवं राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि यह अवसर राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के शुभारंभ पर कहा कि प्रदेश के विकास के साथ शासन व्यवस्था में ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना भी आवश्यक है। विकास का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब सरकारी संसाधनों का सही उपयोग हो और आमजन को बिना किसी परेशानी के सरकारी सेवाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। भ्रष्टाचारमुक्त शासन व्यवस्था सुनिश्चित करने में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार की शिकायतों पर कार्रवाई करने के साथ उन खामियों को भी दूर करना आवश्यक है, जिनके कारण भ्रष्टाचार की संभावनाएं पैदा होती हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने और किसी भी प्रकार की भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1064 पर दर्ज कराने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की भांति भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों के लिए संचालित हेल्पलाइन नंबर 1064 की भी नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यालय आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की बात संवेदनशीलता से सुनने तथा उनके कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें उत्तराखण्ड में ऐसी भ्रष्टाचारमुक्त व्यवस्था का निर्माण करना है, जहां प्रत्येक नागरिक को सम्मान मिले, जनसेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और जनता तथा शासन-प्रशासन के बीच विश्वास निरंतर मजबूत होता रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि आगामी 6 नवंबर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति पुलिस कलर’ से अलंकृत किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के जवान नवीन सेरेमोनियल वर्दी में परेड में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखण्ड पुलिस अपनी नवीन पहचान के साथ जनसेवा, अनुशासन, दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के नए मानक स्थापित करेगी।

*उत्तराखण्ड पुलिस के गौरव चिह्नों को मिला नया स्वरूप*

उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन प्रतीक चिह्न में अशोक स्तंभ, ‘सत्यमेव जयते’, स्वर्णिम लॉरेल रीथ, हिमालय एवं नदी को समाहित किया गया है, जो राष्ट्रीय गौरव, सत्य, न्याय, उत्कृष्टता और उत्तराखण्ड की विशिष्ट भौगोलिक पहचान को दर्शाते हैं। पूर्व प्रचलित तीन रंगों वाले क्षैतिज पुलिस ध्वज के स्थान पर गहरे नीले रंग की पृष्ठभूमि वाला नवीन ध्वज अपनाया गया है, जिसके मध्य नया पुलिस प्रतीक चिह्न तथा लाल एवं स्वर्णिम किनारे शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की वर्दी पर प्रयुक्त होने वाले फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया और क्रेस्ट को भी नवीन प्रतीक चिह्न के अनुरूप स्वरूप प्रदान किया गया है। इसके साथ ही पारंपरिक खाकी परिधान में बहुरंगी सेरेमोनियल सैश, अलंकरण एवं विशिष्ट परेड संबंधी साज-सज्जा को शामिल करते हुए सेरेमोनियल वर्दी को नया स्वरूप दिया गया है।

उत्तराखण्ड पुलिस के ध्वज का अनावरण पूर्व में 4 अप्रैल 2008 को हुआ था। बदलती चुनौतियों और पुलिस बल के बढ़ते दायित्वों के अनुरूप नवीन गौरव चिह्नों एवं प्रतीकों को तैयार किया गया है। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त विवरण के अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा 21 अक्टूबर 2026 को नवीन स्वरूप को अनुमोदन प्रदान किया गया था।

You Might Also Like

जोशीमठ के नजदीक हेलीकॉप्टर लापता होने की खबर, बद्रीनाथ से लौटते वक्त जोशीमठ के नजदीक आखिरी संपर्क , पायलेट व 5 यात्री थे सवार सभी लापता, पायलेट से कोई संपर्क नहीं खोजबीन में जुटी सेना, एसडीआरएफ , खोजबीन में भेजा गया हेलीकॉप्टर

युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी, सहसपुर में ₹326.64 करोड़ की पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जलाशय परियोजना और नैनीताल में ₹382.40 करोड़ के खैरना बैराज पेयजल प्रोजेक्ट को अनुमोदन

*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश*

कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

News Nishana October 31, 2026 October 31, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article जोशीमठ के नजदीक हेलीकॉप्टर लापता होने की खबर, बद्रीनाथ से लौटते वक्त जोशीमठ के नजदीक आखिरी संपर्क , पायलेट व 5 यात्री थे सवार सभी लापता, पायलेट से कोई संपर्क नहीं खोजबीन में जुटी सेना, एसडीआरएफ , खोजबीन में भेजा गया हेलीकॉप्टर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

जोशीमठ के नजदीक हेलीकॉप्टर लापता होने की खबर, बद्रीनाथ से लौटते वक्त जोशीमठ के नजदीक आखिरी संपर्क , पायलेट व 5 यात्री थे सवार सभी लापता, पायलेट से कोई संपर्क नहीं खोजबीन में जुटी सेना, एसडीआरएफ , खोजबीन में भेजा गया हेलीकॉप्टर
उत्तराखंड बिग न्यूज October 30, 2026
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 29, 2026
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी, सहसपुर में ₹326.64 करोड़ की पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जलाशय परियोजना और नैनीताल में ₹382.40 करोड़ के खैरना बैराज पेयजल प्रोजेक्ट को अनुमोदन
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 29, 2026
*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश*
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 29, 2026
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 29, 2026
मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 के समापन समारोह में किया प्रतिभाग, देवभूमि से निकले विचारों ने समाज को हमेशा आगे बढ़ाया है
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 29, 2026
मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट को बताया विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम, विकास योजनाओं को गति देने के साथ जनकल्याण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान, वित्तीय प्रबंधन, आर्थिक विकास और नवाचार के क्षेत्र में उत्तराखंड की उपलब्धियां सामूहिक प्रयासों का परिणाम : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज October 27, 2026
अन्नदाता को प्राथमिकता, धान-गेहूं खरीद के लिए 1,100 करोड़ रुपये का प्रावधान, पर्वतीय कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, सहकारिता और मत्स्य पालन को भी अनुपूरक बजट में मिली जगह
उत्तराखंड बिग न्यूज October 27, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?