By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन, गांधी और शास्त्री के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प, अधिकारियों-कर्मचारियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन, गांधी और शास्त्री के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प, अधिकारियों-कर्मचारियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
उत्तराखंडखबर रोज़ाना

सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन, गांधी और शास्त्री के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प, अधिकारियों-कर्मचारियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

News Nishana
Last updated: 2026/10/02 at 7:39 AM
News Nishana
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर दोनों महान विभूतियों का भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस अवसर पर एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी एवं सचिव मोहन सिंह बर्निया सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में दोनों महापुरुषों के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता जैसे मूल्यों के माध्यम से देश और समाज को नई दिशा दी। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया, जो आज भी सार्वजनिक जीवन के लिए प्रेरणास्रोत है।

*गांधी जी के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक : बंशीधर तिवारी*

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित था। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से समाज में शांति, सद्भाव और मानवता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि “गांधी जी का स्वच्छता के प्रति विशेष आग्रह था। स्वच्छता को उन्होंने केवल व्यक्तिगत आदत नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में देखा। ऐसे में उनके विचारों को व्यवहार में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी”। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री दोनों ही सादगी, अनुशासन और कर्तव्य के प्रतीक रहे हैं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन किया जा सकता है।

*शास्त्री जी का सादगीपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा की मिसाल : मोहन सिंह बर्निया*

एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि “शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सीमित साधनों और सरल जीवनशैली के बावजूद अपने आचरण एवं निर्णयों से देश के सामने नेतृत्व का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि “शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ का उद्घोष देश के जवानों और किसानों के सम्मान तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को रेखांकित करता है। यह नारा आज भी देश की सुरक्षा और कृषि व्यवस्था की महत्ता को समझने की प्रेरणा देता है। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि दोनों महान विभूतियों के जीवन से हमें ईमानदारी, अनुशासन, त्याग, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की सीख मिलती है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से इन आदर्शों को अपने कार्य व्यवहार में अपनाने का आह्वान किया”।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्राधिकरण के विभिन्न अनुभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने EEPC India के 56वें उत्तरी क्षेत्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में किया प्रतिभाग कहा उत्तराखण्ड को आध्यात्मिक शक्ति के साथ आर्थिक शक्ति का भी बड़ा केंद्र बनाना सरकार का लक्ष्य, प्रदेश में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित, 1.27 लाख से अधिक युवाओं को मिला प्रत्यक्ष रोजगार : मुख्यमंत्री

‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में बोले सीएम धामी जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन राज्य सरकार की प्राथमिकता, भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, स्वाभिमान और जल, जंगल, जमीन की रक्षा का संकल्प आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री

उत्तराखण्ड में स्व-गणना का शुभारंभ, 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2026 तक प्रदेशवासियों को मिलेगी स्व-गणना की सुविधा, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन द्वारा स्व-गणना कर इस अभियान का किया गया विधिवत शुभारंभ

CM धामी ने युवा कौशल महोत्सव-2026 में प्रतिभावान युवाओं को किया सम्मानित, कहा- कौशल और प्रतिभा के दम पर उत्तराखण्ड के युवा वैश्विक स्तर पर बना रहे हैं पहचान, उत्तराखण्ड के युवा अवसर मिलने पर दुनिया के किसी भी मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने की सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से डिजिटल स्व-गणना में सक्रिय भागीदारी करने की अपील, उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप विकास योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण होंगे जनगणना के आंकड़े

News Nishana October 2, 2026 October 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, वन्य जीव संघर्ष के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने वाले कुल 18 लोगों को ₹ 51,000 – ₹ 51000 की धनराशि देने की घोषणा
Next Article एब्सोल्यूट नहीं बल्कि हाईएस्ट मेजोरिटी, 60 पार की राजनैतिक दृष्टि से काम करना है, सरकार के कामों का संदेश, अब राजनैतिक कार्यकर्ता बनकर जन जन तक पहुंचाना है : राम माधव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने EEPC India के 56वें उत्तरी क्षेत्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में किया प्रतिभाग कहा उत्तराखण्ड को आध्यात्मिक शक्ति के साथ आर्थिक शक्ति का भी बड़ा केंद्र बनाना सरकार का लक्ष्य, प्रदेश में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित, 1.27 लाख से अधिक युवाओं को मिला प्रत्यक्ष रोजगार : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 16, 2026
‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में बोले सीएम धामी जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन राज्य सरकार की प्राथमिकता, भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, स्वाभिमान और जल, जंगल, जमीन की रक्षा का संकल्प आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड देश-राज्य November 16, 2026
उत्तराखण्ड में स्व-गणना का शुभारंभ, 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2026 तक प्रदेशवासियों को मिलेगी स्व-गणना की सुविधा, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन द्वारा स्व-गणना कर इस अभियान का किया गया विधिवत शुभारंभ
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 16, 2026
CM धामी ने युवा कौशल महोत्सव-2026 में प्रतिभावान युवाओं को किया सम्मानित, कहा- कौशल और प्रतिभा के दम पर उत्तराखण्ड के युवा वैश्विक स्तर पर बना रहे हैं पहचान, उत्तराखण्ड के युवा अवसर मिलने पर दुनिया के किसी भी मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 16, 2026
मुख्यमंत्री ने की सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से डिजिटल स्व-गणना में सक्रिय भागीदारी करने की अपील, उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप विकास योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण होंगे जनगणना के आंकड़े
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 16, 2026
मां धारी देवी मंदिर के समीप बनेगी आधुनिक दो मंजिला पार्किंग, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत, करीब 100 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग के लिए 0.14 हेक्टेयर भूमि चिह्नित, भूमि हस्तांतरण और तकनीकी औपचारिकताओं की प्रक्रिया गतिमान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत आगे बढ़ रही परियोजना
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 15, 2026
नारी शक्ति सम्मान समारोह में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग की छह महत्वपूर्ण घोषणाएं, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में महिलाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए 70 अतिरिक्त जिप्सियों का होगा पंजीकरण, कालाढूंगी में मिनी स्टेडियम का होगा निर्माण, अस्पताल का किया जाएगा उच्चीकरण
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 15, 2026
छठ महापर्व के अवसर पर सीएम धामी ने किया छठ घाट का लोकार्पण, छठ पूजा में भी शामिल हुए सीएम, छठी मैया व सूर्यदेव से की प्रदेश की खुशहाली की कामना, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं
आस्था उत्तराखंड November 15, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?