By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड में स्व-गणना का शुभारंभ, 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2026 तक प्रदेशवासियों को मिलेगी स्व-गणना की सुविधा, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन द्वारा स्व-गणना कर इस अभियान का किया गया विधिवत शुभारंभ
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड में स्व-गणना का शुभारंभ, 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2026 तक प्रदेशवासियों को मिलेगी स्व-गणना की सुविधा, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन द्वारा स्व-गणना कर इस अभियान का किया गया विधिवत शुभारंभ
उत्तराखंडखबर रोज़ाना

उत्तराखण्ड में स्व-गणना का शुभारंभ, 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2026 तक प्रदेशवासियों को मिलेगी स्व-गणना की सुविधा, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन द्वारा स्व-गणना कर इस अभियान का किया गया विधिवत शुभारंभ

News Nishana
Last updated: 2026/11/16 at 3:46 PM
News Nishana
Share
3 Min Read
SHARE

◼️जनगणना के प्रति नागरिकों को जागरूक करने तथा स्व-गणना प्रक्रिया के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से एलईडी प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

देहरादून : जनगणना-2027 के द्वितीय चरण अर्थात् जनसंख्या गणना के अंतर्गत उत्तराखण्ड राज्य में दिनांक 16 नवम्बर, 2026 से स्व-गणना की प्रक्रिया का शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर सर्वप्रथम राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन द्वारा स्व-गणना कर इस अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। उसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी स्व-गणना की गई। इसके अतिरिक्त जनगणना मंत्री मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं रेखा आर्य द्वारा भी स्व-गणना कर जनगणना अभियान में सहभागिता की गई।

इस अवसर पर जनगणना के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा स्व-गणना प्रक्रिया के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से एलईडी (LED) प्रचार वाहनों को जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तराखण्ड की निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तराखण्ड के संयुक्त निदेशक शैलेन्द्र सिंह नेगी, उप निदेशक परवीन कुमार, उप निदेशक आर.के. बनवारी एवं सहायक निदेशक संजीव कुमार भी उपस्थित रहे।

स्व-गणना की सुविधा प्रदेशवासियों के लिए कुल 15 दिनों तक अर्थात् 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इस अवधि में प्रदेशवासी आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार एवं आवास से संबंधित जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। यह सुविधा प्रदेशवासियों को अपनी सुविधानुसार घर बैठे स्व-गणना करने का अवसर प्रदान करती है।जिन प्रदेशवासियों द्वारा स्व-गणना की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, उनसे विशेष अपील है कि वे स्व-गणना के उपरांत प्राप्त अपनी विशिष्ट स्व-गणना आईडी (SE ID) को सुरक्षित रखें तथा दिनांक 01 दिसम्बर, 2026 से 04 जनवरी, 2027 के मध्य जब प्रगणक उनके घर आएं, तो उन्हें अपनी SE ID अवश्य उपलब्ध कराएं, ताकि उनके द्वारा ऑनलाइन दर्ज की गई जानकारी का सत्यापन किया जा सके। जिन परिवारों द्वारा निर्धारित अवधि में स्व-गणना नहीं की गई होगी, उनकी जानकारी प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दर्ज की जाएगी।

जनगणना-2027 देश की एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है। अतः समस्त प्रदेशवासियों से अपील है कि वे निर्धारित 15 दिवसीय अवधि के भीतर स्व-गणना की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा इसके पश्चात् घर आने वाले प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना-2027 के सफल संचालन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

You Might Also Like

CM धामी ने लखनऊ में उत्तराखण्ड महोत्सव में किया प्रतिभाग, प्रवासी उत्तराखण्डियों से अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का किया आह्वान, कहा- उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड का संबंध सहोदर भाइयों जैसा, दोनों राज्यों की प्रगति एक-दूसरे की प्रगति से जुड़ी, उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और लोकसंस्कृति को संरक्षित रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने EEPC India के 56वें उत्तरी क्षेत्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में किया प्रतिभाग कहा उत्तराखण्ड को आध्यात्मिक शक्ति के साथ आर्थिक शक्ति का भी बड़ा केंद्र बनाना सरकार का लक्ष्य, प्रदेश में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित, 1.27 लाख से अधिक युवाओं को मिला प्रत्यक्ष रोजगार : मुख्यमंत्री

‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में बोले सीएम धामी जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन राज्य सरकार की प्राथमिकता, भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, स्वाभिमान और जल, जंगल, जमीन की रक्षा का संकल्प आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री

CM धामी ने युवा कौशल महोत्सव-2026 में प्रतिभावान युवाओं को किया सम्मानित, कहा- कौशल और प्रतिभा के दम पर उत्तराखण्ड के युवा वैश्विक स्तर पर बना रहे हैं पहचान, उत्तराखण्ड के युवा अवसर मिलने पर दुनिया के किसी भी मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने की सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से डिजिटल स्व-गणना में सक्रिय भागीदारी करने की अपील, उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप विकास योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण होंगे जनगणना के आंकड़े

News Nishana November 16, 2026 November 16, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article CM धामी ने युवा कौशल महोत्सव-2026 में प्रतिभावान युवाओं को किया सम्मानित, कहा- कौशल और प्रतिभा के दम पर उत्तराखण्ड के युवा वैश्विक स्तर पर बना रहे हैं पहचान, उत्तराखण्ड के युवा अवसर मिलने पर दुनिया के किसी भी मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं : मुख्यमंत्री
Next Article ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में बोले सीएम धामी जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन राज्य सरकार की प्राथमिकता, भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, स्वाभिमान और जल, जंगल, जमीन की रक्षा का संकल्प आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CM धामी ने लखनऊ में उत्तराखण्ड महोत्सव में किया प्रतिभाग, प्रवासी उत्तराखण्डियों से अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का किया आह्वान, कहा- उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड का संबंध सहोदर भाइयों जैसा, दोनों राज्यों की प्रगति एक-दूसरे की प्रगति से जुड़ी, उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और लोकसंस्कृति को संरक्षित रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड देश-राज्य November 17, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने EEPC India के 56वें उत्तरी क्षेत्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में किया प्रतिभाग कहा उत्तराखण्ड को आध्यात्मिक शक्ति के साथ आर्थिक शक्ति का भी बड़ा केंद्र बनाना सरकार का लक्ष्य, प्रदेश में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित, 1.27 लाख से अधिक युवाओं को मिला प्रत्यक्ष रोजगार : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 16, 2026
‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में बोले सीएम धामी जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन राज्य सरकार की प्राथमिकता, भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, स्वाभिमान और जल, जंगल, जमीन की रक्षा का संकल्प आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड देश-राज्य November 16, 2026
CM धामी ने युवा कौशल महोत्सव-2026 में प्रतिभावान युवाओं को किया सम्मानित, कहा- कौशल और प्रतिभा के दम पर उत्तराखण्ड के युवा वैश्विक स्तर पर बना रहे हैं पहचान, उत्तराखण्ड के युवा अवसर मिलने पर दुनिया के किसी भी मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 16, 2026
मुख्यमंत्री ने की सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से डिजिटल स्व-गणना में सक्रिय भागीदारी करने की अपील, उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप विकास योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण होंगे जनगणना के आंकड़े
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 16, 2026
मां धारी देवी मंदिर के समीप बनेगी आधुनिक दो मंजिला पार्किंग, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत, करीब 100 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग के लिए 0.14 हेक्टेयर भूमि चिह्नित, भूमि हस्तांतरण और तकनीकी औपचारिकताओं की प्रक्रिया गतिमान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत आगे बढ़ रही परियोजना
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 15, 2026
नारी शक्ति सम्मान समारोह में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग की छह महत्वपूर्ण घोषणाएं, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में महिलाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए 70 अतिरिक्त जिप्सियों का होगा पंजीकरण, कालाढूंगी में मिनी स्टेडियम का होगा निर्माण, अस्पताल का किया जाएगा उच्चीकरण
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 15, 2026
छठ महापर्व के अवसर पर सीएम धामी ने किया छठ घाट का लोकार्पण, छठ पूजा में भी शामिल हुए सीएम, छठी मैया व सूर्यदेव से की प्रदेश की खुशहाली की कामना, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं
आस्था उत्तराखंड November 15, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?