By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मां धारी देवी मंदिर के समीप बनेगी आधुनिक दो मंजिला पार्किंग, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत, करीब 100 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग के लिए 0.14 हेक्टेयर भूमि चिह्नित, भूमि हस्तांतरण और तकनीकी औपचारिकताओं की प्रक्रिया गतिमान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत आगे बढ़ रही परियोजना
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > मां धारी देवी मंदिर के समीप बनेगी आधुनिक दो मंजिला पार्किंग, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत, करीब 100 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग के लिए 0.14 हेक्टेयर भूमि चिह्नित, भूमि हस्तांतरण और तकनीकी औपचारिकताओं की प्रक्रिया गतिमान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत आगे बढ़ रही परियोजना
उत्तराखंडखबर रोज़ाना

मां धारी देवी मंदिर के समीप बनेगी आधुनिक दो मंजिला पार्किंग, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत, करीब 100 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग के लिए 0.14 हेक्टेयर भूमि चिह्नित, भूमि हस्तांतरण और तकनीकी औपचारिकताओं की प्रक्रिया गतिमान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत आगे बढ़ रही परियोजना

News Nishana
Last updated: 2026/11/15 at 4:34 PM
News Nishana
Share
5 Min Read
SHARE

पौड़ी : उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में पौड़ी जनपद स्थित प्रसिद्ध मां धारी देवी मंदिर के समीप आधुनिक दो मंजिला पार्किंग विकसित करने की योजना पर कार्यवाही आगे बढ़ाई जा रही है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और चारधाम यात्रा के दौरान वाहनों की अधिक आवाजाही को देखते हुए प्रस्तावित पार्किंग से मंदिर क्षेत्र में यातायात एवं वाहन पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अंतर्गत धारी देवी, श्रीनगर में पार्किंग निर्माण की यह योजना प्रस्तावित है। परियोजना के लिए भूमि चिह्नीकरण एवं भू-सर्वेक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देशन में परियोजना से संबंधित प्रशासनिक एवं तकनीकी औपचारिकताओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण पौड़ी द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार पार्किंग निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित की गई है।

प्रस्तावित पार्किंग के निर्माण के लिए ग्राम कलियासौड़, पट्टी चलणल्यूं, तहसील श्रीनगर में कुल 0.14 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। यह भूमि ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईं ओर श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के जलाशय की डाउन साइड टर्निंग साइट के समीप स्थित है। मंदिर के निकट होने के कारण यह स्थल पार्किंग निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है।

चिह्नित भूमि का जीआईएस के माध्यम से भू-सर्वेक्षण भी कराया जा चुका है। सर्वेक्षण के अनुसार निर्धारित शर्तों के अधीन भूमि पार्किंग निर्माण के लिए उपयुक्त पाई गई है। प्रस्तावित योजना के तहत लगभग 20 मीटर × 70 मीटर क्षेत्र में दो मंजिला पार्किंग विकसित की जाएगी, जिसमें करीब 100 ईसीएस (इक्विवेलेंट कार स्पेस) वाहनों की पार्किंग क्षमता होगी।

परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण पौड़ी द्वारा कार्यदायी संस्था नामित किए जाने के संबंध में सचिव, आवास, उत्तराखंड शासन को प्रेषित किया गया है। कार्यदायी संस्था नामित होने के बाद प्रस्तावित स्थल का आर्किटेक्चरल डिजाइन तैयार कराया जाएगा। इसके उपरांत जीआईएस के निर्देशों के अनुरूप मान्यता प्राप्त स्ट्रक्चरल इंजीनियर से पार्किंग का संरचनात्मक डिजाइन तैयार कराया जाना प्रस्तावित है, ताकि निर्माण में तकनीकी मानकों, मजबूती एवं सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा सके।

परियोजना के लिए चिह्नित भूमि वर्तमान में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-07 से लगी हुई है। अभिलेखों में यह भूमि श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के नाम दर्ज है तथा वर्तमान में इसका प्रबंधन अलकनंदा हाइड्रो पावर कंपनी लिमिटेड, श्रीनगर द्वारा किया जा रहा है। भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए संबंधित परियोजना से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त किया जाना आवश्यक है। एनओसी मिलने के बाद भूमि को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण पौड़ी के पक्ष में हस्तांतरित किए जाने की कार्यवाही प्रस्तावित है। इसके पश्चात निर्माण से जुड़ी आगामी प्रक्रियाएं आगे बढ़ाई जा सकेंगी।

मां धारी देवी मंदिर उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक आस्था केंद्रों में शामिल है। यहां वर्षभर श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहता है, जबकि चारधाम यात्रा और धार्मिक पर्वों के दौरान वाहनों की संख्या में और वृद्धि हो जाती है। ऐसे में प्रस्तावित पार्किंग से श्रद्धालुओं को व्यवस्थित वाहन पार्किंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही सड़क किनारे वाहनों की अनियोजित पार्किंग से उत्पन्न होने वाली यातायात संबंधी समस्याओं को कम करने में भी सहायता मिलेगी।

राज्य सरकार का उद्देश्य धार्मिक पर्यटन स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाना है। मां धारी देवी मंदिर के समीप प्रस्तावित यह पार्किंग इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे भविष्य में मंदिर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ धार्मिक पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने EEPC India के 56वें उत्तरी क्षेत्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में किया प्रतिभाग कहा उत्तराखण्ड को आध्यात्मिक शक्ति के साथ आर्थिक शक्ति का भी बड़ा केंद्र बनाना सरकार का लक्ष्य, प्रदेश में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित, 1.27 लाख से अधिक युवाओं को मिला प्रत्यक्ष रोजगार : मुख्यमंत्री

‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में बोले सीएम धामी जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन राज्य सरकार की प्राथमिकता, भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, स्वाभिमान और जल, जंगल, जमीन की रक्षा का संकल्प आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री

उत्तराखण्ड में स्व-गणना का शुभारंभ, 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2026 तक प्रदेशवासियों को मिलेगी स्व-गणना की सुविधा, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन द्वारा स्व-गणना कर इस अभियान का किया गया विधिवत शुभारंभ

CM धामी ने युवा कौशल महोत्सव-2026 में प्रतिभावान युवाओं को किया सम्मानित, कहा- कौशल और प्रतिभा के दम पर उत्तराखण्ड के युवा वैश्विक स्तर पर बना रहे हैं पहचान, उत्तराखण्ड के युवा अवसर मिलने पर दुनिया के किसी भी मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने की सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से डिजिटल स्व-गणना में सक्रिय भागीदारी करने की अपील, उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप विकास योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण होंगे जनगणना के आंकड़े

News Nishana November 15, 2026 November 15, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article नारी शक्ति सम्मान समारोह में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग की छह महत्वपूर्ण घोषणाएं, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में महिलाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए 70 अतिरिक्त जिप्सियों का होगा पंजीकरण, कालाढूंगी में मिनी स्टेडियम का होगा निर्माण, अस्पताल का किया जाएगा उच्चीकरण
Next Article मुख्यमंत्री ने की सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से डिजिटल स्व-गणना में सक्रिय भागीदारी करने की अपील, उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप विकास योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण होंगे जनगणना के आंकड़े
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने EEPC India के 56वें उत्तरी क्षेत्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में किया प्रतिभाग कहा उत्तराखण्ड को आध्यात्मिक शक्ति के साथ आर्थिक शक्ति का भी बड़ा केंद्र बनाना सरकार का लक्ष्य, प्रदेश में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित, 1.27 लाख से अधिक युवाओं को मिला प्रत्यक्ष रोजगार : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 16, 2026
‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में बोले सीएम धामी जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन राज्य सरकार की प्राथमिकता, भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, स्वाभिमान और जल, जंगल, जमीन की रक्षा का संकल्प आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड देश-राज्य November 16, 2026
उत्तराखण्ड में स्व-गणना का शुभारंभ, 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2026 तक प्रदेशवासियों को मिलेगी स्व-गणना की सुविधा, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन द्वारा स्व-गणना कर इस अभियान का किया गया विधिवत शुभारंभ
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 16, 2026
CM धामी ने युवा कौशल महोत्सव-2026 में प्रतिभावान युवाओं को किया सम्मानित, कहा- कौशल और प्रतिभा के दम पर उत्तराखण्ड के युवा वैश्विक स्तर पर बना रहे हैं पहचान, उत्तराखण्ड के युवा अवसर मिलने पर दुनिया के किसी भी मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 16, 2026
मुख्यमंत्री ने की सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से डिजिटल स्व-गणना में सक्रिय भागीदारी करने की अपील, उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप विकास योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण होंगे जनगणना के आंकड़े
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 16, 2026
नारी शक्ति सम्मान समारोह में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग की छह महत्वपूर्ण घोषणाएं, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में महिलाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए 70 अतिरिक्त जिप्सियों का होगा पंजीकरण, कालाढूंगी में मिनी स्टेडियम का होगा निर्माण, अस्पताल का किया जाएगा उच्चीकरण
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 15, 2026
छठ महापर्व के अवसर पर सीएम धामी ने किया छठ घाट का लोकार्पण, छठ पूजा में भी शामिल हुए सीएम, छठी मैया व सूर्यदेव से की प्रदेश की खुशहाली की कामना, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं
आस्था उत्तराखंड November 15, 2026
CM धामी ने किया 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का शुभारंभ, कहा गौचर मेला उत्तराखंड की ऐतिहासिक विरासत, समृद्ध व्यापारिक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 14, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?