By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सांसद हरिद्वार त्रिवेन्द्र ने संसद में उठाया उत्तराखंड के स्वास्थ्य ढांचे का मुद्दा, डबल इंजन सरकार से उत्तराखंड में स्वास्थ्य अवसंरचना लगातार हो रही है मजबूत: त्रिवेन्द्र
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > सांसद हरिद्वार त्रिवेन्द्र ने संसद में उठाया उत्तराखंड के स्वास्थ्य ढांचे का मुद्दा, डबल इंजन सरकार से उत्तराखंड में स्वास्थ्य अवसंरचना लगातार हो रही है मजबूत: त्रिवेन्द्र
उत्तराखंडशिक्षा - सेहत

सांसद हरिद्वार त्रिवेन्द्र ने संसद में उठाया उत्तराखंड के स्वास्थ्य ढांचे का मुद्दा, डबल इंजन सरकार से उत्तराखंड में स्वास्थ्य अवसंरचना लगातार हो रही है मजबूत: त्रिवेन्द्र

News Nishana
Last updated: 2026/03/16 at 4:27 PM
News Nishana
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून / नई दिल्ली : हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने संसद में उत्तराखंड में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने का महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए राज्य में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के उन्नयन से संबंधित प्रश्न पूछा।

इस पर लिखित उत्तर के जरिये केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने बताया कि देशभर में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के माध्यम से राज्यों को तकनीकी और वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। राज्यों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों के आधार पर स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करने, स्वास्थ्य संस्थानों में मानव संसाधन उपलब्ध कराने तथा सेवाओं के विस्तार के लिए अनुमोदन दिया जाता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने जानकारी दी कि निर्धारित मानकों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 30,000 (मैदानी) और 20,000 (पर्वतीय) आबादी पर एक PHC तथा 1.20 लाख (मैदानी) और 80,000 (पर्वतीय) आबादी पर एक CHC स्थापित करने का प्रावधान है। केंद्र सरकार की आयुष्मान आरोग्य मंदिर योजना के अंतर्गत देशभर में 1.83 लाख स्वास्थ्य केंद्र सुदृढ़ किए गए हैं, जिनमें उत्तराखंड के 2,358 आयुष्मान आरोग्य मंदिर शामिल हैं।

इन केंद्रों के माध्यम से लोगों को निवारक, उपचारात्मक और पुनर्वास संबंधी व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में PHC झबरेड़ा और PHC बालावाला का उन्नयन कर उन्हें CHC बनाया गया है, जबकि डोईवाला स्थित CHC को उप-जिला अस्पताल (SDH) के रूप में विकसित किया गया है, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके अतिरिक्त, पंद्रहवें वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर स्वास्थ्य क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए उत्तराखंड राज्य को वित्त वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक कुल ₹797.09 करोड़ का स्वास्थ्य अनुदान स्वीकृत किया गया है।

सांसद त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि डबल इंजन सरकार से उत्तराखंड में स्वास्थ्य अवसंरचना लगातार मजबूत हो रही है और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन, देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440 संकेतकों के आधार पर निर्धारित किए गए विकास के लक्ष्य, विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत उत्तराखंड में 3,172 किमी लंबाई की 528 सड़कें एवं 19 पुलों का होगा निर्माण, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित पत्र में दी जानकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता मजबूत करने के लिये राज्य के प्रयासों को सराहा

धामी सरकार ने दी राज्य कर्मचारियों को सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी, राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को अधिकतम ₹7,000 का मिलेगा तदर्थ बोनस, समूह ‘ग’, ‘घ’ एवं पात्र समूह ‘ख’ के कर्मचारियों सहित दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों को भी मिलेगा लाभ

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात, 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश, 6 नवंबर को उत्तराखण्ड पुलिस को मिलेगा प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर

News Nishana March 16, 2026 March 16, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिले पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व सैनिकों का सम्मान और उनकी सुविधा सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: त्रिवेन्द्र
Next Article उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी, सीईओ राजस्थान ने बताए SIR के सफल संपादन के टिप्स, शत प्रतिशत मैपिंग से आसान होगी एसआईआर की राह, उत्तराखण्ड में अप्रैल माह से शुरु होगा विशेष गहन पुनरीक्षण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन, देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440 संकेतकों के आधार पर निर्धारित किए गए विकास के लक्ष्य, विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 2, 2026
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत उत्तराखंड में 3,172 किमी लंबाई की 528 सड़कें एवं 19 पुलों का होगा निर्माण, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित पत्र में दी जानकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता मजबूत करने के लिये राज्य के प्रयासों को सराहा
उत्तराखंड बिग न्यूज November 2, 2026
धामी सरकार ने दी राज्य कर्मचारियों को सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी, राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को अधिकतम ₹7,000 का मिलेगा तदर्थ बोनस, समूह ‘ग’, ‘घ’ एवं पात्र समूह ‘ख’ के कर्मचारियों सहित दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों को भी मिलेगा लाभ
उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ November 2, 2026
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात, 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 31, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश, 6 नवंबर को उत्तराखण्ड पुलिस को मिलेगा प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 31, 2026
जोशीमठ के नजदीक हेलीकॉप्टर लापता होने की खबर, बद्रीनाथ से लौटते वक्त जोशीमठ के नजदीक आखिरी संपर्क , पायलेट व 5 यात्री थे सवार सभी लापता, पायलेट से कोई संपर्क नहीं खोजबीन में जुटी सेना, एसडीआरएफ , खोजबीन में भेजा गया हेलीकॉप्टर
उत्तराखंड बिग न्यूज October 30, 2026
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 29, 2026
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी, सहसपुर में ₹326.64 करोड़ की पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जलाशय परियोजना और नैनीताल में ₹382.40 करोड़ के खैरना बैराज पेयजल प्रोजेक्ट को अनुमोदन
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 29, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?