देहरादून : हरिद्वार लोकसभा सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दीपावली के शुभ अवसर पर राज्यपाल उत्तराखंड ले. ज. (से. नि.) गुरमीत सिंह से सपरिवार शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर सांसद त्रिवेन्द्र ने राज्यपाल गुरमीत सिंह को दीपावली की शुभकामना दी। सांसद त्रिवेंद्र रावत ने राज्यपाल को हिमालयन थ्रेड्स द्वारा निर्मित उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और नारी-शक्ति का प्रतीक पारंपरिक शॉल, पाइन नीडल से बने पर्यावरण-अनुकूल हस्तशिल्प व ऐपण कला की सुंदर कलाकृति भेंट स्वरूप प्रदान की।
सांसद त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति, लोककला और हस्तशिल्प में हमारी परंपराओं, प्रकृति और मातृशक्ति की आत्मा बसती है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल गुरमीत सिंह का पर्वतीय संस्कृति, लोककला और हस्तशिल्प के प्रति गहरा स्नेहपूर्ण जुड़ाव सदैव प्रेरणादायक रहा है। देवभूमि की समृद्ध परंपराओं के प्रति उनका आत्मीय लगाव और सरंक्षण भाव हर उत्तराखंडी के लिए गर्व का विषय है।




