देहरादून : गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी पर विश्वास कायम रखते हुए भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी को कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट का कॉर्डिनेटर बनाया गया है। सांसद अनिल बलूनी के लंबे अनुभव के आधार पर भाजपा नेतृत्व ने उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही भाजपा टॉप लीडरशिप का बलूनी पर विश्वास मजबूत होता रहा। ये ही वजह रही कि तीन-तीन राष्ट्रीय अध्यक्षों के साथ उन्हें मीडिया टीम का नेतृत्व करने का अवसर दिया गया। अब सांसद अनिल बलूनी की जिम्मेदारी को और बढ़ाते हुए उन्हें कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट का कॉर्डिनेटर बनाया गया है।
गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया है। सांसद अनिल बलूनी ने नेतृत्व का आभार जताते हुए पोस्ट किया कि भाजपा की विचारधारा, राष्ट्रसेवा और संगठन की मजबूत आवाज को देश के जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निरन्तर कार्य करता रहूंगा।
हम आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के तीन राष्ट्रीय अध्यक्षों के कार्यकाल में सांसद अनिल बलूनी को मीडिया विभाग के नेतृत्व का अवसर मिला। सांसद बलूनी की कार्यकुशलता को देखते हुए भाजपा शीर्ष नेतृत्व का उनपर विश्वास और मजबूत होता रहा। और ये ही वजह रही कि उन्हें तीन-तीन बार अहम जिम्मेदारी पर यथावत रखा गया। और अब सांसद बलूनी पर भरोसे को कायम रखते हुए उन्हें कम्युनिकेशन डिपार्मेंट का कॉर्डिनेटर बनाया गया है।




