हरिद्वार : आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को हरिद्वार में आयोजित जिला कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि ‘घर-घर स्वदेशी का यह आह्वान केवल वस्त्र, वस्तु या उत्पाद का नहीं बल्कि आत्मसम्मान आत्मगौरव और राष्ट्र निर्माण की भावना को पुनः जगाने का संदेश है।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता यह संकल्प लें कि आत्मनिर्भरता और स्वदेशी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘स्वदेशी से स्वावलंबन’ की ओर एक स्वर में सभी को इस वाक्य को अपना ध्येय बनाना चाहिए।
दीप्ति रावत ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का घर-घर स्वदेशी अभियान भारत के आत्मविश्वास और आत्म गौरव पुनर्जागरण है।’ यह केवल स्थानीय उत्पादों के उपयोग का आग्रह नहीं बल्कि यह भारतीय समाज की उस चेतना को जगाने का प्रयास है जो हर घर में आत्मनिर्भरता की भावना को स्थाई बनती है।
दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री जी की सोच है ‘जब भारत के गांव आत्मनिर्भर बनेंगे तब पूरा राष्ट्र आत्मनिर्भर होगा।’ उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वदेशी उद्योगो, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर लोकल से ग्लोबल की दिशा में उदाहरण प्रस्तुत करें।
उन्होंने कहा कि आज आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक शब्द नहीं बल्कि सांस्कृति और मानसिक स्वतंत्रता का प्रतीक बन चुकी है। स्वदेशी अपनाने का अर्थ अपने समाज कारीगरों और नवाचार को सशक्त करना है।




