By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने किया ‘प्रवेशोत्सव’ का शुभारम्भ, ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत प्रत्येक विद्यालय मनाया गया ‘प्रवेशोत्सव’
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > शिक्षा - सेहत > शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने किया ‘प्रवेशोत्सव’ का शुभारम्भ, ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत प्रत्येक विद्यालय मनाया गया ‘प्रवेशोत्सव’
शिक्षा - सेहत

शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने किया ‘प्रवेशोत्सव’ का शुभारम्भ, ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत प्रत्येक विद्यालय मनाया गया ‘प्रवेशोत्सव’

News Nishana Desk 1
Last updated: 2025/04/21 at 10:37 AM
News Nishana Desk 1
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: स्कूल चलो अभियान के तहत ‘प्रवेशोत्सव’ के माध्यम से सभी सरकारी विद्यालयों में नये बच्चों का दाखिला दिया जायेगा। इसके साथ ही स्कूलों में शत-प्रतिशत छात्र नामांकन एवं मौजूद बच्चों को ठहरने पर भी जोर दिया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों सहित शिक्षक विद्यालयों में बच्चों को प्रवेश दिलायेंगे इसके साथ ही वह स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में बच्चों के एडमिशन को लेकर प्रोत्साहित करेंगे।

यह बात सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय इंटर कॉलेज रानीपोखरी में आयोजित प्रवेशोत्सव के शुभारम्भ अवसर पर कही। डा. रावत ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में छात्र नामांकन बढ़ाने के प्रयास किये जायेंगे। इसके लिये स्कूल चलो अभियान के तहत प्रत्येक राजकीय विद्यालयों में प्रवेशोत्सव अनिवार्य रूप मनाया जायेगा। जिसके तहत विद्यालय में नये बच्चों को दखिला दिया जायेगा। डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा सरकारी विद्यालयों में बेहतरीन शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है इसके लिये प्रदेश में नई शिक्षा नीति-2020 लागू कर सरकारी स्कूलों को सुविधा सम्पन्न बनाया जा रहा है। सभी राजकीय विद्यालयों में बिजली, पानी, शौचालय, फर्नीचर एवं निः शुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्धता कराई जा रही है। इसके अलावा सरकार एनईपी-2020 के प्रावधानों के अनुरूप स्कूलों के डिजिटलाइजेशन पर भी फोकस कर रही है। इसके लिये सभी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, वर्चुअल क्लास, अटल टिंकरिंग लैब, आधुनिक प्रयोगशालाएं आदि की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, जिससे बच्चे ऑनलाइन माध्यम से भी अपनी पढ़ाई व प्रयोगात्मक कार्य कर सकेंगे। इसके अलावा विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर कर स्थाई शिक्षकों की भी नियुक्ति की जा रही है, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

डा. रावत ने बताया कि प्रवेशोत्सव को सफल बनाने के लिये सभी विभागीय अधिकारियों एवं शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर डॉ. रावत ने विद्यालय में 23 नव प्रवेशित बच्चों का फूलमालाओं से स्वागत कर उन्हें प्रवेश दिलाया, साथ ही उन्हें नई पाठ्यपुस्तकें भी वितरित की। जिसमें कक्षा-6 में 16 छात्र-छात्राएं, कक्षा-9 में 5 तथा कक्षा-12 में 02 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इसके बाद डॉ. रावत ने पौड़ी जनपद में राजकीय इंटर कॉलेज सबदरखाल में आयोजित प्रवेशोत्सव में प्रतिभाग कर नवप्रवेशित बच्चों को प्रोत्साहित किया।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी, युवा नशामुक्ति अभियान में सहभागी ही नहीं, नेतृत्वकर्ता भी बनें : मुख्यमंत्री

पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, 240 बाल वैज्ञानिक कर रहे प्रतिभाग, राज्य की STEM लैब्स को एआई से जोड़ने और सभी विकासखंडों में लैब ऑन व्हील्स स्थापित करने की दिशा में होगा कार्य

शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य के साथ राष्ट्र का निर्माण करते हैं, शिक्षक दिवस पर 19 शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिला शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार, राज्यपाल ने किया सम्मानित, शिक्षकों के योगदान को बताया अनुकरणीय

दून व कुमाऊँ विश्वविद्यालय एनआईआरएफ रैंकिंग के लिए करेंगे आवेदन, एनईपी-2020 के क्रियान्वयन में तेजी लायें विश्वविद्यालय, शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं की बनेगी अपार आईडी, चलेगा विशेष अभियान : धन सिंह रावत

छात्रों को मिलेंगे तकनीकी व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर, शिक्षा विभाग ने किया इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड व तकनीकी शिक्षा के साथ एमओयू साइन, कहा, सरकारी स्कूलों में मजबूती होगा शैक्षिक ढांचा, तकनीकी शिक्षा से जुड़ेंगे युवा

TAGGED: cabinet minister dhan singh rawat, Hindi news, political news, Praveshotsav, School Chalo Abhiyan, uttarakhand government
News Nishana Desk 1 April 21, 2025 April 21, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article चारधाम यात्रा के बेहतर प्रबंधन, वनाग्नि को रोकने और पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए: सीएम धामी
Next Article राष्ट्रीय जनसम्पर्क दिवस पर “रिसपॉन्सिबल यूज ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस : रोल ऑफ पब्लिक रिलेशन’’ पर परिचर्चा, एआई के दौर में भी मानवता को बनाए रखना जरूरी: डीजी सूचना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन, देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440 संकेतकों के आधार पर निर्धारित किए गए विकास के लक्ष्य, विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 2, 2026
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत उत्तराखंड में 3,172 किमी लंबाई की 528 सड़कें एवं 19 पुलों का होगा निर्माण, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित पत्र में दी जानकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता मजबूत करने के लिये राज्य के प्रयासों को सराहा
उत्तराखंड बिग न्यूज November 2, 2026
धामी सरकार ने दी राज्य कर्मचारियों को सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी, राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को अधिकतम ₹7,000 का मिलेगा तदर्थ बोनस, समूह ‘ग’, ‘घ’ एवं पात्र समूह ‘ख’ के कर्मचारियों सहित दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों को भी मिलेगा लाभ
उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ November 2, 2026
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात, 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 31, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश, 6 नवंबर को उत्तराखण्ड पुलिस को मिलेगा प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 31, 2026
जोशीमठ के नजदीक हेलीकॉप्टर लापता होने की खबर, बद्रीनाथ से लौटते वक्त जोशीमठ के नजदीक आखिरी संपर्क , पायलेट व 5 यात्री थे सवार सभी लापता, पायलेट से कोई संपर्क नहीं खोजबीन में जुटी सेना, एसडीआरएफ , खोजबीन में भेजा गया हेलीकॉप्टर
उत्तराखंड बिग न्यूज October 30, 2026
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 29, 2026
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी, सहसपुर में ₹326.64 करोड़ की पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जलाशय परियोजना और नैनीताल में ₹382.40 करोड़ के खैरना बैराज पेयजल प्रोजेक्ट को अनुमोदन
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 29, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?