By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देहरादून महायोजना-2041 : 12वें दिन चंद्रबनी में गूंजे विकास के सुझाव, सेक्टर-12 की जनसुनवाई में नागरिकों ने रखी अपनी बात, भविष्य के दून को लेकर दिखा उत्साह
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > देहरादून महायोजना-2041 : 12वें दिन चंद्रबनी में गूंजे विकास के सुझाव, सेक्टर-12 की जनसुनवाई में नागरिकों ने रखी अपनी बात, भविष्य के दून को लेकर दिखा उत्साह
उत्तराखंडखबर रोज़ाना

देहरादून महायोजना-2041 : 12वें दिन चंद्रबनी में गूंजे विकास के सुझाव, सेक्टर-12 की जनसुनवाई में नागरिकों ने रखी अपनी बात, भविष्य के दून को लेकर दिखा उत्साह

News Nishana
Last updated: 2026/07/21 at 1:28 PM
News Nishana
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून : देहरादून को वर्ष 2041 तक एक सुनियोजित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही महायोजना-2041 की जनसुनवाई प्रक्रिया लगातार जनसमर्थन हासिल कर रही है। मंगलवार को अभियान के 12वें दिन सेक्टर-12 की जनसुनवाई चंद्रबनी रोड स्थित वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया सभागार में आयोजित की गई।

जनसुनवाई में क्षेत्र के नागरिकों, भू-स्वामियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों, व्यापारिक प्रतिनिधियों और विभिन्न हितधारकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराईं। कार्यक्रम के दौरान एमडीडीए अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों ने महायोजना-2041 के प्रस्तावित प्रावधानों की जानकारी देते हुए नागरिकों से संवाद किया। लोगों ने राजधानी के संतुलित विकास, आधारभूत ढांचे के विस्तार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने सभी सुझावों को दर्ज करते हुए आश्वस्त किया कि प्रत्येक बिंदु का गंभीरता से परीक्षण किया जाएगा।

*यातायात और आधारभूत ढांचे पर उठे अहम सवाल*

जनसुनवाई में सबसे अधिक चर्चा तेजी से बढ़ते शहरी दबाव और उससे जुड़ी चुनौतियों को लेकर हुई। नागरिकों ने चंद्रबनी, मोहकमपुर, शिमला बाईपास और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते यातायात दबाव का उल्लेख करते हुए सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने की मांग की। प्रतिभागियों ने सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, पार्किंग सुविधाओं का विस्तार करने तथा भविष्य की आबादी को ध्यान में रखते हुए नए संपर्क मार्ग विकसित करने के सुझाव दिए।

इसके अलावा जलापूर्ति, सीवरेज, ड्रेनेज, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और सार्वजनिक सुविधाओं के बेहतर विस्तार को भी महायोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया। कई लोगों ने कहा कि राजधानी का विकास केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिक सुविधाओं की गुणवत्ता भी समान रूप से बढ़नी चाहिए।

*हरित दून की पहचान बचाने पर जोर*

जनसुनवाई में पर्यावरण संरक्षण का मुद्दा भी प्रमुखता से उभरकर सामने आया। नागरिकों ने दून की हरियाली, प्राकृतिक जल स्रोतों और खुले सार्वजनिक स्थलों को संरक्षित रखने के लिए विशेष प्रावधान करने की मांग की। वर्षा जल संचयन, भूजल संरक्षण, जलभराव की समस्या के समाधान और हरित क्षेत्रों के विस्तार पर भी विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिभागियों का कहना था कि देहरादून की पहचान उसकी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरणीय संपदा से है। इसलिए विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना महायोजना की सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।

*स्थानीय जरूरतों के अनुरूप बने विकास मॉडल*

भू-स्वामियों और संस्थागत प्रतिनिधियों ने भूमि उपयोग प्रस्तावों तथा विकास नियंत्रण नियमों पर अपने सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र की भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियां अलग हैं, इसलिए क्षेत्र विशेष की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकास मॉडल तैयार किया जाना चाहिए। एमडीडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी सुझावों और आपत्तियों का विस्तृत अध्ययन कर उन्हें अंतिम प्रारूप में शामिल करने पर विचार किया जाएगा।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि देहरादून महायोजना-2041 केवल नक्शों और नियमों का दस्तावेज नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए राजधानी की विकास रूपरेखा है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान नागरिकों से जो सुझाव प्राप्त हो रहे हैं, वे योजना को अधिक व्यवहारिक, जनोन्मुखी और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। तिवारी ने कहा कि विकास, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं के बीच संतुलन स्थापित करना महायोजना का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने लोगों से आगे भी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि जनता का सहयोग ही इस महायोजना की सबसे बड़ी ताकत है और इसी से देहरादून का सुनियोजित भविष्य तय होगा।

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सभी सुझावों और आपत्तियों का व्यवस्थित अभिलेखीकरण किया जा रहा है। विशेषज्ञों की टीम प्रत्येक सुझाव का तकनीकी, विधिक और व्यावहारिक दृष्टिकोण से परीक्षण करेगी। उन्होंने कहा कि महायोजना का उद्देश्य केवल शहरी विस्तार नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाना भी है। इसलिए हर प्राप्त सुझाव को गंभीरता से लेते हुए अंतिम प्रारूप को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाने का प्रयास किया जाएगा।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन, देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440 संकेतकों के आधार पर निर्धारित किए गए विकास के लक्ष्य, विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत उत्तराखंड में 3,172 किमी लंबाई की 528 सड़कें एवं 19 पुलों का होगा निर्माण, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित पत्र में दी जानकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता मजबूत करने के लिये राज्य के प्रयासों को सराहा

धामी सरकार ने दी राज्य कर्मचारियों को सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी, राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को अधिकतम ₹7,000 का मिलेगा तदर्थ बोनस, समूह ‘ग’, ‘घ’ एवं पात्र समूह ‘ख’ के कर्मचारियों सहित दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों को भी मिलेगा लाभ

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात, 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश, 6 नवंबर को उत्तराखण्ड पुलिस को मिलेगा प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर

News Nishana July 21, 2026 July 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास, महाकुंभ-2027 एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों को मिलेगी नई गति, स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मिलेगा प्रोत्साहन
Next Article राजकीयकरण की मांग को लेकर 16 दिनों से चला आ रहा जल संस्थान कर्मचारियों का धरना स्थगित, सरकार के आश्वासन के बाद जल संस्थान कर्मचारियों ने रोका आंदोलन, कहा- मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा संघर्ष
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन, देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440 संकेतकों के आधार पर निर्धारित किए गए विकास के लक्ष्य, विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 2, 2026
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत उत्तराखंड में 3,172 किमी लंबाई की 528 सड़कें एवं 19 पुलों का होगा निर्माण, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित पत्र में दी जानकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता मजबूत करने के लिये राज्य के प्रयासों को सराहा
उत्तराखंड बिग न्यूज November 2, 2026
धामी सरकार ने दी राज्य कर्मचारियों को सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी, राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को अधिकतम ₹7,000 का मिलेगा तदर्थ बोनस, समूह ‘ग’, ‘घ’ एवं पात्र समूह ‘ख’ के कर्मचारियों सहित दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों को भी मिलेगा लाभ
उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ November 2, 2026
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात, 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 31, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश, 6 नवंबर को उत्तराखण्ड पुलिस को मिलेगा प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 31, 2026
जोशीमठ के नजदीक हेलीकॉप्टर लापता होने की खबर, बद्रीनाथ से लौटते वक्त जोशीमठ के नजदीक आखिरी संपर्क , पायलेट व 5 यात्री थे सवार सभी लापता, पायलेट से कोई संपर्क नहीं खोजबीन में जुटी सेना, एसडीआरएफ , खोजबीन में भेजा गया हेलीकॉप्टर
उत्तराखंड बिग न्यूज October 30, 2026
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 29, 2026
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी, सहसपुर में ₹326.64 करोड़ की पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जलाशय परियोजना और नैनीताल में ₹382.40 करोड़ के खैरना बैराज पेयजल प्रोजेक्ट को अनुमोदन
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 29, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?