By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: संग्ज्यू- 2024 कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी के लोहाघाट रोड शो में उमड़ा जन सैलाब, कहा मातृ शक्ति है राज्य विकास की धुरी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > पॉलिटिक्स > संग्ज्यू- 2024 कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी के लोहाघाट रोड शो में उमड़ा जन सैलाब, कहा मातृ शक्ति है राज्य विकास की धुरी
पॉलिटिक्स

संग्ज्यू- 2024 कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी के लोहाघाट रोड शो में उमड़ा जन सैलाब, कहा मातृ शक्ति है राज्य विकास की धुरी

News Nishana Desk 1
Last updated: 2024/02/11 at 12:15 PM
News Nishana Desk 1
Share
19 Min Read
SHARE

चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को मातृ-शक्ति को समर्पित “संगज्यू-2024” कार्यक्रम में जनपद चंपावत के लोहाघाट पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट से रामलीला मैदान लोहाघाट तक विशाल रोड शो में प्रतिभाग किया। रोड शो में हज़ारों की संख्या में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से जनता पहुंची जनता ने पुष्प वर्षा कर प्रदेश के मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। धामी ने रोड शो के दौरान लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

कार्यक्रम के दौरान पहाड़ की संस्कृति की झलक देखने को मिली। जिसमें सांस्कृतिक दलों और छोलिया नृत्य, स्थानीय जनता द्वारा ढोल दमाऊ बजाकर व पारंपरिक परिधानों में सज धज कर महिलाओं ने फूल बरसाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इससे पूर्व महिला पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

मातृशक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य पर आधारित कार्यक्रम संग्ज्यू – 2024 के दौरान महिला पीआरडी, एनसीसी, एनएसएस व नर्सिंग कॉलेज की महिलाओं,बालिकाओं के अतिरिक्त विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं व स्वयंसेवी संस्थाओं की महिलाओं द्वारा मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया गया।मुख्यमंत्री ने देवी शक्ति स्वरूप 9 कन्याओं का पूजन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।

इस दौरान जनपद चंपावत के विभिन्न विकास खण्डों में गठित सहकारिताओं एवं समूहों की महिलाओं द्वारा उत्पादित उत्पादों एवं अन्य विभागों एनआरएलएम, पशुपालन, महिला डेयरी,दुग्ध संघ, उद्यान आदि परियोजनाओं के स्टाल लगाए गए थे। इन स्टाल में ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पादित स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर *श्री धामी ने वहां लगे स्टाॅलों का निरीक्षण कर महिला समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की।

सीएम श्री धामी ने पहाड़ की पारंपरिक वस्तुओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिलाओं के साथ ओखली में धान कूटने, रिंगाल की टोकरी बुनने के साथ ही लोहाघाट काली कुमाऊं की प्रसिद्ध हाथ से बनने वाली कढ़ाई व अन्य लोहे के सामान को अपने पूर्वजों की विरासत को आगे बढ़ाते आ रहे उद्यमियों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि वे अपने आमा-बूबू के समय से ही लोहाघाट की कढ़ाईयों का प्रयोग ही नहीं करते बल्कि अपने ईष्ट मित्रों को सौगात के रूप में देते आ रहे हैं। उनका कहना था कि लोहे की कढ़ाई में भोजन बनाने से हमें प्राकृतिक रूप से आयरन मिलने लगता है, इस दौरान उन्होंने स्वयं भी लोहे की चादर पीट कर, कहा कि हमारे ये बुजुर्ग इसी प्रकार पीढ़ी दर पीढ़ी पसीना बहाकर हमें लोहे की कढ़ाई का गजब का स्वाद बनाए हुए हैं।

स्टालों के निरीक्षण के दौरान बाल विकास विभाग के स्टाल में मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटकर बच्चों को केक भी खिलाया। उन्होंने कहा की पहाड़ की विषम परिस्थितियों में भी पहाड़ की महिला हाड़तोड़ मेहनत कर अपनी आजीविका को सुदृढ़ बना अन्य को भी स्वरोजगार उपलब्ध करा रही हैं।

आयोजित कार्यक्रम अंतर्गत मुख्यमंत्री धामी ने सरस्वती शिशु मंदिर में महिलाओं के साथ झोड़ा, चाचरी व होली गायन में प्रतिभाग कर पुरानी यादों को सांझा किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं संग चूख सानकर स्वयं भी खाया तथा अन्य को भी खिलाया*। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को अधिक बल देने व महिलाओं की भूमिका को और मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार विशेष कार्य कर रही है।

नारी शक्ति को समर्पित संगज्यू- 2024 कार्यक्रम अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं का सम्मान किया गया। जिसमें उन्होंने 5 महिलाओं, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, ब्लाक प्रमुख रेखा देवी, नेहा ढेक, विनीता फर्त्याल व सुमनलता को सम्मानित किया।

इस अवसर पर 4 सहकारी समितियों सचिव हरीश चंद्र की बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति लिमिटेड चंपावत, निर्मल चंद्र भट्ट की धरमघर समिति, डीकर चंद की बाराकोट समिति व श्याम सिंह बिष्ट की रोलमेल समिति को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के लाइसेंस वितरित किए गए।

रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रधानमन्त्री जनमन योजना अंतर्गत जनपद की ग्राम खिरद्वारी की एक मात्र वनराजी जनजाति के 14 परिवारों को भूमि पट्टे(आवास स्थल) प्रदान किए। अपने संबोंधन में मुख्यमंत्री ने केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए चलायी जा रही योजनाओं, कार्यक्रमों, उपलब्धियों और प्रयासों से अवगत कराते हुए नारी शक्ति को इस पर्वतीय राज्य की रीढ़ कहा। कहा कि चाहे उत्तराखण्ड में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण देने की बात हो अथवा महिलाओं को उज्ज्वला गैस योजना के लाभ की बात हो, ऐसी योजनाओं से आज महिलाएं तेजी से आत्मनिर्भर और सशक्त होकर उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्य बनाने में अपना योगदान दे रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मातृशक्ति के उत्थान को समर्पित सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार लगातार महिलाओं के कल्याण हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में यूसीसी (समान नागरिक संहिता) को पारित कर जनता से किया वादा उन्होंने पूरा किया है। उन्होंने समान नागरिक संहिता को देश एवं महिलाओं के विकास में मील का पत्थर कहा।

उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता किसी जाति, धर्म समुदाय के लिए न होकर पूरे राज्यवासियों के हितों के लिए है। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति को आगे लाने का सपना पीएम का है आज हमारी माताएं बहनें आगे बढ़ रही हैं,नए भारत की तस्वीर बनने में महिलाएं सबसे आगे खड़ी हैं व नेतृत्व कर रही हैं।

सीएम ने कहा कि श्री राम मंदिर का ऐतिहासिक निर्माण कराया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा कश्मीर से धारा 370 हटा कर कश्मीर को पूर्ण रूप से भारत का हिस्सा बनाया। उन्होंने कहा कि इस देव भूमि की आबोहवा खराब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि जो भी देव भूमि की छवि खराब करने का प्रयास करेगा उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की लगातार कार्रवाई गतिमान है तथा यह इसी प्रकार चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि जो भी सरकारी कार्य में बाधा डालेगा उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत जिले को आदर्श जिला बनाने हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है यहॉं के विकास का मॉडल अन्य हिमालयी राज्यों को भी एक संदेश व अनुकरणीय करेगा। अनेक विकास कार्य चंपावत जिले में किए जा रहे हैं। पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हमारा राज्य निरंतर विकास के लिए अग्रसर है। अग्रणी जनपद व प्रदेश बन रहा है। इसमें हमारी महिलाओं की अहम भूमिका है। वह श्रेष्ठ चंपावत व श्रेष्ठ राज्य के लिए अपनी भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के “विकल्प रहित संकल्प” को पूर्ण कर रही है। आज उत्तराखंड को आदर्श बनाने हेतु चंपावत जिले से शुरुआत की गई है। इस जिले को आदर्श जिला बनाया जा रहा है जो आदर्श उत्तराखंड की ओर ले जाएगा।

संगज्यू- 2024 कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद विकास हेतु कुल 45 योजनाओं, कुल लागत 162 करोड़, 15 लाख 76 हजार (16215.76) का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमें जनपद चंपावत विधानसभा हेतु कुल 10 योजनाओं लागत 25 करोड़ 4 लाख 16 हजार (2504.16) का लोकार्पण तथा 16 विकास योजनाओं लागत 86 करोड़ 90 लाख 17 हजार (8690.17) का शिलान्यास किया।

इसके साथ ही लोहाघाट विधानसभा हेतु 11 विकास योजना लागत 28 करोड़ 83 लाख 54 हजार (2883.54) का लोकार्पण व 08 विकास योजनाओं लागत 21 करोड़ 37 लाख 89 हजार (2137.89) का शिलान्यास किया।

जिसमें विधानसभा क्षेत्र चंपावत अंतर्गत सिंचाई खंड के विधानसभा क्षेत्र चंपावत के अंतर्गत ग्राम ऊचोलीगोठ में शारदा नदी के दाएं पार्श्व पर स्नान घाट का निर्माण कार्य (लागत 459.65), विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत शारदा नदी के दॉये पार्श्व पर घस्यारा मण्डी बस्ती पर शारदा नदी के किनारे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य (लागत 607.48), राज्य आपदा मद के अन्तर्गत उत्तराखण्ड के जनपद चम्पावत में बाढ़ से तहसील टनकपुर के अन्तर्गत हुड्डी नदी के बायें पार्श्व पर स्थित ग्राम छीनीगोठ की सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षा योजना कार्य (लागत 336.54)।

उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के जिला चंपावत के अंतर्गत नगर पालिका टनकपुर में मल्टी स्टोरी पार्किंग के निर्माण कार्य (मा०मुख्यमंत्री घोषणा) (लागत 296.79), जनपद चंपावत में शारदा राजि टनकपुर के अंतर्गत ककराली प्रथम बीट कक्ष संख्या- अ में वन चौकी का निर्माण (केम्पा योजना) (लागत 107.30)।

उत्तराखंड कृषि उत्पाद विपणन बोर्ड रुद्रपुर के विधानसभा चंपावत हेतु राजकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र नारियल गांव का सुधारीकरण एवं पशुओ हेतु शेड व प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण (लागत 441.85)।पर्यटन विभाग के टनकपुर क्षेत्र में एरो स्पोर्ट्स गतिविधियों हेतु रनवे का विकास (लागत 55.49), पर्यटक आवास गृह टनकपुर का उच्चीकरण एवं मरम्मत कार्य (लागत 81.97), क्रांतेश्वर में पर्यटन अवस्थाना सुविधाओं का विकास (लागत 55.74) पर्यटक आवास गृह चंपावत का उच्चीकरण एवं मरम्मत कार्य (लागत 61.35)का लोकार्पण किया गया।

साथ ही ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा जनपद चंपावत के विकासखंड चंपावत के चल्थी नौलापानी रोड में झालाकुड़ी नारायण सिंह के घर तक मोटर मार्ग का निर्माण (169.23), विकासखंड चंपावत के अंतर्गत ग्राम कोट अमोडी के ग्राम चंथेला में जूनियर हाई स्कूल तक मोटर मार्ग का निर्माण (लागत 186.74)।

उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड चंपावत में महिला छात्रावास तथा आईटी लैब का निर्माण (लागत 718.42), राजकीय महाविद्यालय टनकपुर चंपावत में विज्ञान संकाय भवन का निर्माण (लागत 428.06), विधानसभा क्षेत्र चंपावत के अंतर्गत अमोड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण (218.26), पशुपालन विभाग के अंतर्गत राजकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र नरियाल गांव चंपावत के प्रथम चरण के सुदृढ़ीकरण का कार्य (लागत 659.01),प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग चंपावत के राज्य योजना अंतर्गत (मानसखंड कॉरिडोर एवं पर्वतमाला योजना) जनपद चंपावत की विधानसभा क्षेत्र चंपावत के टनकपुर क्षेत्र में मां पूर्णागिरि हेतु पहुंच मोटर मार्ग एवं पैदल मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य (लागत 605.68), माननीय मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत चंपावत के विधानसभा क्षेत्र के तहत ललुवापानी- हिंगलादेवी तक पूर्व निमित्त कच्चे पैदल मार्ग को पूर्ण विद्यमान चौड़ाई में सीसी इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सुधारीकरण कार्य (लागत 208.98), मा0 मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जनपद चंपावत के विधानसभा क्षेत्र चंपावत के तहत राज्य मार्ग संख्या- 111 लालुवापानी- बैनलेख मोटर मार्ग का हॉटमिक्स द्वारा उदारीकरण का कार्य (लागत 473.34), माननीय मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जनपद चंपावत के विधानसभा क्षेत्र चंपावत के तहत चंपावत की आंतरिक संपर्क मार्ग का हॉट मिक्स द्वारा सुधारीकरण का कार्य (लागत 992.12), मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जनपद चंपावत की विधानसभा क्षेत्र के तहत टनकपुर एवं बनबसा क्षेत्र के विभिन्न आंतरिक मार्गों का हॉट मिक्स द्वारा सुधारीकरण का कार्य (लागत 326.19), मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जनपद चंपावत की विधानसभा क्षेत्र चंपावत के तहत राज्य मार्ग संख्या 109 सुखीढाग- धूरा- रीठा साहिब की ब्रजनगर- तालियांबाज प्रभाग तथा राज्य मार्ग संख्या 110 सुखीढाग- श्यामलाताल मोटर मार्ग में हॉट मिक्स द्वारा सुधारीकरण का कार्य (लागत 638.52)।

उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के जनपद चंपावत अंतर्गत डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी टनकपुर हेतु 66 बेडड महिला छात्रावास का निर्माण (लागत 575.04) तथा राष्ट्रीय आयुष मिशन योजना अंतर्गत जनपद चंपावत के टनकपुर में 50 सैयायुक्त आयुष चिकित्सालय के भवन निर्माण (लागत 1503.91)।

पर्यटन विभाग के अंतर्गत 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन योजना के अंतर्गत श्यामलाताल क्षेत्र का विकास (लागत 490.94) का शिलान्यास किया। वही निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत राज्य योजना के तहत जनपद चंपावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के अंतर्गत लोहाघाट डिग्री कॉलेज से गंगनौला नसखोल खालगड़ा मोटर मार्ग के 8 से 12 किलोमीटर तक पुन निर्माण एवं सुधारीकरण का कार्य (लागत 328.5) तथा राज्य योजना अंतर्गत जनपद चंपावत की विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के तड़ीगांव इंद्रपुरी मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण व सुधार कार्य (लागत 186.02)।

उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड रुद्रपुर द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट चंपावत में महिला छात्रावास निर्माण कार्य (लागत 351.80), राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट चंपावत में वाणिज्य संकाय भवन का निर्माण कार्य (लागत 236.27), राजकीय महाविद्यालय पाटी चंपावत के भवन का निर्माण कार्य (लागत 360.90)।
सिंचाई खंड लोहाघाट द्वारा नाबार्ड मद के अंतर्गत जनपद चंपावत के विकासखंड पाटी में लाधीया नदी के बाएं पार्श्व पर स्थित रीठा साहिब की सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षा योजना (लागत 366.52), विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट अंतर्गत नाबार्ड मद के अंतर्गत विकासखंड पाटी के लधिया नदी के दाएं पार्श्व पर तथा किवाड़ी नाले के दाएं एवं बाय पार्श्व पर स्थित ग्राम परेवा (कलोता) सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षा योजना भाग- 2 (लागत 295.34), विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट में नाबार्ड मद के अंतर्गत विकासखंड पाटी के कुलियाल गांव में बाढ़ सुरक्षा योजना बनाई जाएगी (लागत 402.63)।
उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम लोहाघाट* द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक लोहाघाट पुरुष एवं महिला छात्रावास (लागत 136.110)।

ग्रामीण निर्माण विभाग चंपावत द्वारा विकासखंड पाटी में टाइप 3 के 6 आवासीय भवनो का निर्माण कार्य (लागत 130.00) तथा
*पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटक आवास गृह लोहाघाट का उच्चीकरण एवं मरम्मत कार्य (लागत 89.41) का लोकार्पण किया गया।
तथा *निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग* के माननीय मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जनपद चंपावत की विधानसभा लोहाघाट में बारकोट ब्लॉक मुख्यालय क्षेत्र में रोड का डामरीकरण कार्य के अंतर्गत उधुनदूंगा कोठेरा मोटर मार्ग में पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण का कार्य (लागत296.21)।
उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम लोहाघाट के राजकीय पॉलिटेक्निक लोहाघाट में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य (लागत 440.49) व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान लोहाघाट के टाइप 3 आवासीय भवनों का निर्माण (लागत 200.00)।
जल संस्थान चंपावत के एडीधुरा पंपिंग पेयजल योजना (लागत 497.01), पाटन- पाटनी पंपिंग पेयजल योजना (लागत432.00)।
पर्यटन विभाग चंपावत की मानस खंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत पाताल रुद्रेश्वर में अवस्थापना सुविधाओं का विकास (लागत 229.18)।
धर्मस्य विभाग की जनपद चंपावत के विकासखंड बाराकोट के ग्राम पंचायत खोलासुनार के एडी बयानधूरा मंदिर का सौंदर्य करण किया जाएगा (लागत 22.00) तथा ग्राम पंचायत झिरकुनी के प्रसिद्ध देवी मैया मंदिर का सौंदर्यकरण किया जाएगा (लागत 21.00) का शिलान्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान मा0 सांसद अजय टम्टा ने कहा कि क्षेत्र को हवाई सेवा से जोड़कर मुख्यमंत्री द्वारा ऐतिहासिक कार्य किया है। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी व जिलाध्यक्ष भाजपा निर्मल महरा ने भी जनता को संबोधित किया।

संगज्यू – 2024 कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री धामी ने क्षेत्र विकास के लिए कई घोषणाएं की।
जिसमें, लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी,
लोहाघाट होली महोत्सव को प्रतिवर्ष राजकीय अनुदान दिया जाएगा।
लोहाघाट के गोरखानगर में अंबेडकर भवन का निर्माण किया जाएगा।
लोहाघाट विधानसभा में मटियानी के रौसाल- किमतोली मार्ग को हॉट मिक्स की किया जाएगा।
गुमदेश क्षेत्र के ग्राम पंचायत काल से तल्लादेश – रमोला तक जोड़ा जाएगा।
ग्राम सभा चमलदेव के धौलीसीलिंग में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

ग्राम पंचायत बालिक रोड के तोक जोशीखोला उनकी तोक से शमशान घाट तक 3 किलोमीटर का सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा।

राजकीय इंटर कॉलेज भींगराड़ा में एनसीसी विषय खोला जाएगा।
पाटी के सांगो-घिंगारुकोट बासुबास बसवाड़ी तक 4 किलोमीटर तक की सड़क सुधारीकर, डामरीकरण व विस्तारीकरण का कार्य किया जाएगा।

चंपावत गौड़ी से किमतोली रोड का चौड़ीकरण व सुधारीकरण किया जाएगा।ग्राम पंचायत बाराकोट की अनुसूचित बस्ती खकनिया प्रिताबजरान में ततकिना सड़क मार्ग का निर्माण किया जाएगा।

कामाजूला- रेघाडी – भनार मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं पनार पुल तक मिलान एवं विस्तारितकरण का कार्य किया जाएगा।लोहाघाट नगर पालिका का मास्टर प्लान के तहत सुनियोजित रूप से विकास किया जाएगा।

विकासखंड लोहाघाट अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायत के आंतरिक मोटर मार्गो के 25 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। विकासखंड लोहाघाट की ग्राम पंचायत सेलपेडू- मंडलक- गुरेड़ी एवं मजपीपल में चमलेश्वर गधेरे में लिफ्ट परियोजना पेयजल योजना बनाई जाएगी।ग्राम पंचायत ठाटा विकासखंड लोहाघाट का जूनियर हाई स्कूल का उच्चीकरण किया जाएगा। तथा लोहाघाट की रामलीला के लिए विशेष अनुदान दिया जाएगा।

You Might Also Like

महापौर भी डोईवाला की ओर बढ़ाई डोईवाला सीट पर सक्रियता, डोईवाला में मेयर सौरभ थपलियाल की सक्रियता से बढ़ी दावेदारों की बेचैनी, डोईवाला सीट पर मजबूत दावेदार रहे हैं सौरभ थपलियाल, पेश कर सकते हैं अपनी दावेदारी

सीएम धामी से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट, मुख्यमंत्री ने छात्रसंघ चुनाव में जीत पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं, युवा प्रत्येक क्षेत्र में स्वयं को अपडेट रखें और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहें : मुख्यमंत्री

एब्सोल्यूट नहीं बल्कि हाईएस्ट मेजोरिटी, 60 पार की राजनैतिक दृष्टि से काम करना है, सरकार के कामों का संदेश, अब राजनैतिक कार्यकर्ता बनकर जन जन तक पहुंचाना है : राम माधव

प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा, अभियान के तहत नागरिकों को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ा जाएगा, विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में प्रत्येक देशवासी की महत्वपूर्ण भूमिका

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, 9 सितंबर को हल्द्वानी में होगी कार्यसमिति, पूर्व सैनिक एंव सिख गौरव सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे नितिन नबीन

TAGGED: champawat, cm pushkar singh dhami, Lohaghat, political news, Sangju-2024
News Nishana Desk 1 February 11, 2024 February 11, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article जरूरत से ज्यादा पनीर का सेवन कर सकता है नुकसान, हो सकती है ये परेशानी
Next Article हल्द्वानी हिंसा: हल्द्वानी पहुंची केंद्रीय पैरामिलिट्री फोर्स, छावनी में तब्दील हुआ बनभूलपुरा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन, देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440 संकेतकों के आधार पर निर्धारित किए गए विकास के लक्ष्य, विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 2, 2026
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत उत्तराखंड में 3,172 किमी लंबाई की 528 सड़कें एवं 19 पुलों का होगा निर्माण, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित पत्र में दी जानकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता मजबूत करने के लिये राज्य के प्रयासों को सराहा
उत्तराखंड बिग न्यूज November 2, 2026
धामी सरकार ने दी राज्य कर्मचारियों को सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी, राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को अधिकतम ₹7,000 का मिलेगा तदर्थ बोनस, समूह ‘ग’, ‘घ’ एवं पात्र समूह ‘ख’ के कर्मचारियों सहित दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों को भी मिलेगा लाभ
उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ November 2, 2026
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात, 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 31, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश, 6 नवंबर को उत्तराखण्ड पुलिस को मिलेगा प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 31, 2026
जोशीमठ के नजदीक हेलीकॉप्टर लापता होने की खबर, बद्रीनाथ से लौटते वक्त जोशीमठ के नजदीक आखिरी संपर्क , पायलेट व 5 यात्री थे सवार सभी लापता, पायलेट से कोई संपर्क नहीं खोजबीन में जुटी सेना, एसडीआरएफ , खोजबीन में भेजा गया हेलीकॉप्टर
उत्तराखंड बिग न्यूज October 30, 2026
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 29, 2026
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी, सहसपुर में ₹326.64 करोड़ की पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जलाशय परियोजना और नैनीताल में ₹382.40 करोड़ के खैरना बैराज पेयजल प्रोजेक्ट को अनुमोदन
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 29, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?