By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: चार धाम यात्रा से पहले ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम धामी, ऋषिकेश स्थित चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण, यात्रियों का सहयोगी बनकर यात्रा को सफल बनाना है
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > चार धाम यात्रा से पहले ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम धामी, ऋषिकेश स्थित चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण, यात्रियों का सहयोगी बनकर यात्रा को सफल बनाना है
उत्तराखंडपॉलिटिक्स

चार धाम यात्रा से पहले ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम धामी, ऋषिकेश स्थित चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण, यात्रियों का सहयोगी बनकर यात्रा को सफल बनाना है

News Nishana Desk 1
Last updated: 2025/04/25 at 11:50 AM
News Nishana Desk 1
Share
4 Min Read
SHARE

चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में एल.ई.डी. स्क्रीन के माध्यम से यात्रियों के लिए भजन, रामायण, महाभारत, चारधाम यात्रा संबंधी कहानियों एवं आरतियों को दिखाया जाएगा तथा मौसम संबंधित जानकारियां उपलब्ध करायी जायेगी। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ऋषिकेश में चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप (यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्यालय) के औचक निरीक्षण के दौरान कही।

मुख्यमंत्री ने आगामी चारधाम यात्रा को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय में पंजीकरण कक्ष, यात्रा पूछताछ एवं सहायता केंद्र, चिकित्सालय, पुलिस सहायता /खोया पाया केन्द्र जैसी विभिन्न व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

24 घंटे चालू रहे रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चार धाम यात्रा से पहले ट्रांजिट कैंप में रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को 24 घंटे चालू रखी जाए। उन्होंने कहा ट्रांजिट कैंप में पुलिस, परिवहन, नगर निगम, स्वास्थ्य, जल, पर्यटन, विद्युत, आदि विभागों का संयुक्त हेल्पडेस्क सिंगल विंडो सिस्टम के रूप में बनाया जाए, जिससे लोगों को एक ही स्थान पर सारी सुविधाएं उपलब्ध हो। उन्होंने कहा हमने श्रद्धालुओं का सहयोगी बनकर यात्रा को सफल बनाना है, जिससे हर श्रद्धालु की यात्रा सकुशल सम्पन्न हो एवं वे उत्तराखंड से यात्रा के अच्छे अनुभव लेकर जाएं।

भीड़ प्रबंधन एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर एक्शन प्लान बनाकर प्राथमिकता से होगा कार्य

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रांजिट कैंप में श्रद्धालुओं के ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था हो एवं गर्मी से बचाव के लिए कूलर, स्वच्छ पेयजल, टीन शेड, कुर्सियों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा ट्रांजिट कैंप स्थित अस्पताल में सभी प्रकार की दवाइयों की व्यवस्था और चिकित्सकों की तैनाती हो। उन्होंने कहा भीड़ प्रबंधन एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष तौर पर एक्शन प्लान बनाकर प्राथमिकता से कार्य हो।

ट्रांजिट कैंप परिसर में बिकेंगे उत्तराखंड के स्थानीय उत्पाद

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ट्रजिट कैंप में स्थापित रिसेप्शन में चारधाम यात्रा प्रचार सामग्री उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा श्रद्धालुओं को चार धाम के साथ ही अन्य स्थलों के बारे में भी जानकारी दी जाए। उन्होंने ट्रांजिट परिसर में स्थापित खोया-पाया केन्द्र को संपूर्ण यात्रा मार्गो से समन्वय बनाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा ट्रांज़िट कैंप परिसर में उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए अलग से स्थान हो। उन्होंने कहा ट्रांजिट कैंप परिसर का चार धाम से संबंधित सभी जिलों में परस्पर समन्वय हो।

मुख्यमंत्री ने ट्रांजिट कैंप के कार्यरत कर्मचारियों से भी मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा सभी कर्मचारियों के ऊपर चार धाम यात्रा की बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे निश्चित ही सभी लोग बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा हमने अपने व्यवहार से सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करना है ताकि वो यात्रा से अच्छा अनुभव लेकर जाएं।

आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने बताया कि चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में 24 काउन्टर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त रिर्जव टीम की तैनाती भी की गई है। यात्रा चिकित्सालय में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। साथ ही पुलिस सहायता केन्द्र में पुलिस द्वारा पब्लिक एड्रेस सिस्टम स्थापित किया गया है।

आयुक्त गढ़वाल ने बताया कि यात्रा ट्रांजिट कैंप में मीडिया सेंटर की व्यवस्था की गई है। केन्द्र में यात्री मित्र तैनात किये जायेगें, जो यात्रियों को विभिन्न सुविधाओं / जानकारियां प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि विभिन्न एन.जी.ओ एवं संगठनों द्वारा यात्रियों को निशुल्क भोजन, जलपान एवं खाद्य सामग्री की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी एवं कैंटीन की व्यवस्था भी उपलब्ध होगी। पीने के पानी की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध करवाई गई है साथ ही जल संस्थान द्वारा टेंकर उपलब्ध कराये जायेगे। उन्होंने बताया इसके अतिरिक्त 4 डोरमेट्री सुविधा मय 80 बेड भी उपलब्ध है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन, देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440 संकेतकों के आधार पर निर्धारित किए गए विकास के लक्ष्य, विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत उत्तराखंड में 3,172 किमी लंबाई की 528 सड़कें एवं 19 पुलों का होगा निर्माण, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित पत्र में दी जानकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता मजबूत करने के लिये राज्य के प्रयासों को सराहा

धामी सरकार ने दी राज्य कर्मचारियों को सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी, राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को अधिकतम ₹7,000 का मिलेगा तदर्थ बोनस, समूह ‘ग’, ‘घ’ एवं पात्र समूह ‘ख’ के कर्मचारियों सहित दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों को भी मिलेगा लाभ

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात, 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश, 6 नवंबर को उत्तराखण्ड पुलिस को मिलेगा प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर

TAGGED: chardham yatra 2025, cm pushkar singh dhami, Hindi news, political news, rishikesh
News Nishana Desk 1 April 25, 2025 April 25, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री ने किया आइकॉनिक सिटी ऋषिकेश राफ्टिंग बेस स्टेशन का शिलान्यास, ऋषिकेश में बहुमंजिला कार पार्किंग और कार्यालय भवन निर्माण का भी किया शिलान्यास
Next Article मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पुनर्निर्माण कार्यों और यात्रियों की सुविधाओं का किया निरीक्षण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन, देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440 संकेतकों के आधार पर निर्धारित किए गए विकास के लक्ष्य, विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 2, 2026
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत उत्तराखंड में 3,172 किमी लंबाई की 528 सड़कें एवं 19 पुलों का होगा निर्माण, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित पत्र में दी जानकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता मजबूत करने के लिये राज्य के प्रयासों को सराहा
उत्तराखंड बिग न्यूज November 2, 2026
धामी सरकार ने दी राज्य कर्मचारियों को सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी, राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को अधिकतम ₹7,000 का मिलेगा तदर्थ बोनस, समूह ‘ग’, ‘घ’ एवं पात्र समूह ‘ख’ के कर्मचारियों सहित दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों को भी मिलेगा लाभ
उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ November 2, 2026
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात, 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 31, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश, 6 नवंबर को उत्तराखण्ड पुलिस को मिलेगा प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 31, 2026
जोशीमठ के नजदीक हेलीकॉप्टर लापता होने की खबर, बद्रीनाथ से लौटते वक्त जोशीमठ के नजदीक आखिरी संपर्क , पायलेट व 5 यात्री थे सवार सभी लापता, पायलेट से कोई संपर्क नहीं खोजबीन में जुटी सेना, एसडीआरएफ , खोजबीन में भेजा गया हेलीकॉप्टर
उत्तराखंड बिग न्यूज October 30, 2026
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 29, 2026
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी, सहसपुर में ₹326.64 करोड़ की पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जलाशय परियोजना और नैनीताल में ₹382.40 करोड़ के खैरना बैराज पेयजल प्रोजेक्ट को अनुमोदन
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 29, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?