देहरादून : प्रदेश में हो रही भारी बारिश के बीच मौसम विभाग के अलर्ट के मध्येनजर फिलहाल चारधाम यात्रा रोकी गई है। 28 और 29 जुलाई को भारी बारिश के चलते यात्रा स्थगित की गई है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रख यह फैसला लिया गया है। मौसम साफ होने पर यात्रा फिर से सुचारू होगी।
दरअसल मौसम विभाग के द्वारा 28 और 29 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में देर रात से ही बारिश का सिलसिला चल रहा है। बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन की समस्याएं खड़ी होती है तो कई जगह सड़क कटाव-धंसाव भी होता है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल चार धाम यात्रा को मौसम साफ होने तक रोकने का फैसला किया गया है।




