देहरादून : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज शाम देहरादून पहुंचेंगे। भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का यह पहला उत्तराखंड दौरा है। अगले दो दिनों तक राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पार्टी की विभिन्न बैठकों में शिरकत करेंगे। आज देर शाम भाजपा प्रदेश कार्यालय में दो अहम बैठकें होंगे।
पहली बैठक कोर ग्रुप की होगी और दूसरी बैठक सरकार के मंत्रियों के साथ होगी। माना जा रहा है कि इन बैठकों के जरिये राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सरकार के कामकाज का फीडबैक भी लेंगे। अगले दिन एक होटल में सांसद व विधायकों की बैठक होगी। उसके बाद विभिन्न मोर्चों की बैठकें होंगी। इसके अलावा दोपहर बात नगर निकाय के प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी। बैठक के बाद देर शाम वे गंगा आरती में शामिल होंगे।
दरअसल उत्तराखंड में 2027 में विधानसभा के चुनाव होने। बीजेपी इस बार जीत की हैट्रिक लगाने की जद्दोजहद में जुटी हुई है। पार्टी का दावा है कि इस बार उत्तराखंड में बीजेपी जीत की हैट्रिक जड़ने में कामयाब रहेगी। लिहाजा संगठन व चुनाव तैयारी के लिहाज से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का ये दौरा बेहद ही अहम माना जा रहा है। यह माना जा रहा है कि जहां एक तरफ राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन और सरकार के कामकाज की टोह लेंगे तो वहीं दूसरी तरफ कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन भी करेंगे।
इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से बातचित भी करेंगे। इस बात की संभावना भी है कि सांसदों से भी मुलाकात कर जरूरी विषयों पर फीडबैक लिया जा सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर तैयारी भी जबरदस्त है। एयरपोर्ट से लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय तक जगह-जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया जाएगा, इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।




