By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: आपदा प्रबंधन दिवस पर मुख्यमंत्री की चार घोषणाएं, आवासीय भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा, प्रभावितों को एसडीआरएफ के मानकों के अनुरूप मिलेगी राहत राशि, आपदाओं एवं सड़क दुर्घटनाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करने वाले लोगों को किया जाएगा पुरस्कृत, सिलक्यारा बचाव अभियान साहस, धैर्य और बेहतर समन्वय की ऐतिहासिक मिसाल : मुख्यमंत्री
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > आपदा प्रबंधन दिवस पर मुख्यमंत्री की चार घोषणाएं, आवासीय भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा, प्रभावितों को एसडीआरएफ के मानकों के अनुरूप मिलेगी राहत राशि, आपदाओं एवं सड़क दुर्घटनाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करने वाले लोगों को किया जाएगा पुरस्कृत, सिलक्यारा बचाव अभियान साहस, धैर्य और बेहतर समन्वय की ऐतिहासिक मिसाल : मुख्यमंत्री
उत्तराखंडबिग न्यूज

आपदा प्रबंधन दिवस पर मुख्यमंत्री की चार घोषणाएं, आवासीय भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा, प्रभावितों को एसडीआरएफ के मानकों के अनुरूप मिलेगी राहत राशि, आपदाओं एवं सड़क दुर्घटनाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करने वाले लोगों को किया जाएगा पुरस्कृत, सिलक्यारा बचाव अभियान साहस, धैर्य और बेहतर समन्वय की ऐतिहासिक मिसाल : मुख्यमंत्री

News Nishana
Last updated: 2026/11/27 at 4:09 PM
News Nishana
Share
6 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय, देहरादून में प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा जनसहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से चार महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भूतपूर्व सैनिकों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, पुलिस तथा अन्य वर्दीधारी सेवाओं के सेवानिवृत्त कार्मिकों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनके सहयोग से आम जनमानस को आपदाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। प्रथम चरण में अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में प्रति एक हजार विद्यार्थियों पर एक शिक्षक को राज्य सरकार द्वारा आपदा मित्र अथवा आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। इनके माध्यम से छात्र-छात्राओं को आपदाओं के प्रति निरंतर जागरूक किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आवासीय भवनों में किसी भी प्रकार की दुर्घटना के कारण आग लगने की घटना को आपदा के रूप में स्वीकार किया जाएगा तथा ऐसे अग्निकांड से प्रभावित व्यक्तियों को राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) के मानकों के अनुरूप राहत राशि प्रदान की जाएगी। आपदाओं एवं सड़क दुर्घटनाओं के दौरान निःस्वार्थ भाव से राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करने वाले लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा।

इस असवर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (आईआरएस) पुस्तिका एवं उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन योजना (एसडीएमपी) 2026–27 का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों के कारण आपदा प्रबंधन हमारे लिए निरंतर एक चुनौतीपूर्ण विषय है। प्रदेश को विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपदाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ ही प्रत्येक स्तर पर पूर्व तैयारियों को मजबूत करना आवश्यक है। आपदा प्रबंधन से विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी जोड़ा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है। आपदा की सूचना मिलते ही पूरा तंत्र सक्रिय हो और प्रभावित लोगों तक जल्द से जल्द राहत एवं सहायता पहुंचे। कठिन परिस्थितियों में आपदा प्रभावितों के बीच जाकर उनके साथ खड़े रहना आवश्यक है। पिछले दो-तीन वर्षों में प्रदेश ने अनेक आपदाओं का सामना किया है। इस दौरान शासन-प्रशासन तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियों ने बेहतर समन्वय के साथ त्वरित राहत एवं बचाव कार्य किए हैं।

मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि 12 नवंबर 2023 को दीपावली के दिन उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में 41 श्रमिक फंस गए थे। सभी श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना एक बड़ी चुनौती थी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियों ने आपसी समन्वय के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाया। प्रधानमंत्री निरंतर बचाव अभियान की प्रगति की जानकारी लेते रहे। प्रधानमंत्री कार्यालय तथा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की टीमों का भी अभियान में महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिलक्यारा बचाव अभियान के दौरान अनेक तकनीकी चुनौतियां सामने आईं। श्रमिकों की सुरक्षित निकासी के लिए एक साथ विभिन्न वैकल्पिक उपायों पर कार्य किया गया। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की सहायता ली गई। लगभग 17 दिनों के अथक प्रयासों के बाद 28 नवंबर 2023 को सभी 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने में सफलता मिली। बाबा बौखनाग के आशीर्वाद, श्रमिकों के धैर्य, बचाव दलों के अथक परिश्रम तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से यह अभियान सफल हुआ। मुख्यमंत्री ने भूकंप की दृष्टि से उत्तराखण्ड की संवेदनशीलता को देखते हुए भूकंप से बचाव के लिए भी मॉक ड्रिल आयोजित किए जाने पर जोर दिया।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए आपदाओं के प्रभाव को कम करने के लिए पूर्व तैयारियों, त्वरित प्रतिक्रिया तथा आपदा के बाद पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। सिलक्यारा बचाव अभियान केवल एक सफल बचाव अभियान ही नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनशीलता का भी महत्वपूर्ण उदाहरण था। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना, जिला स्तर से लेकर भारत सरकार के स्तर तक बेहतर टीम वर्क तथा शीर्ष नेतृत्व द्वारा धरातल पर रहकर मार्गदर्शन प्रदान करना इस अभियान की सफलता के महत्वपूर्ण आधार रहे।

मुख्य सचिव ने कहा कि आपदा से प्रभावित अंतिम व्यक्ति तक समय पर सहायता पहुंचाना हमारा उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने आपदा प्रबंधन में आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग, प्रदेश में स्थित केंद्रीय संस्थानों की विशेषज्ञता का लाभ लेने, स्थानीय समुदायों की सहभागिता तथा विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने आपदा प्रबंधन से जुड़े अनुभवों के व्यवस्थित दस्तावेजीकरण को भी आवश्यक बताया।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सिलक्यारा बचाव अभियान, प्रदेश में आपदा प्रबंधन तंत्र के सुदृढ़ीकरण, आपदा जोखिम न्यूनीकरण, पूर्व चेतावनी प्रणाली, क्षमता विकास तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। प्रदेश में 133 क्यूआरटी गठित किए गए हैं, जिनमें 2250 सदस्य शामिल हैं। भूकंप की पूर्व चेतावनी के लिए 169 सेंसर एवं 112 सायरन स्थापित किए गए हैं।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, गतिमान परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने तथा नई परियोजनाओं को शीघ्र शुरू करने के दिए निर्देश, क्षेत्र विशेष की पहचान को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाई जाएं परियोजनाएं : मुख्यमंत्री

CM धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक, 23 प्रस्तावों पर लगी धामी कैबिनेट की मुहर, आशा कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ा, हरिद्वार में पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय, वन आरक्षी पद पर सीधी भर्ती की आयु सीमा हुई 28

अग्निकांड प्रभावित गांव पवाणी पहुंचे मुख्यमंत्री प्रभावित परिवारों से मिलकर साझा किया दुख-दर्द, प्रत्येक प्रभावित परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा, सर्दी एवं संभावित बर्फबारी को देखते हुए प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल सुरक्षित आवास की व्यवस्था करने के निर्देश

धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और किसान कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों की गिनाईं उपलब्धियां, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड ने विकास के नए आयाम स्थापित किए : मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र, ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा के दायित्वों का निर्वहन करें नवनियुक्त अधिकारी : मुख्यमंत्री

News Nishana November 27, 2026 November 27, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article CM धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक, 23 प्रस्तावों पर लगी धामी कैबिनेट की मुहर, आशा कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ा, हरिद्वार में पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय, वन आरक्षी पद पर सीधी भर्ती की आयु सीमा हुई 28
Next Article मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, गतिमान परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने तथा नई परियोजनाओं को शीघ्र शुरू करने के दिए निर्देश, क्षेत्र विशेष की पहचान को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाई जाएं परियोजनाएं : मुख्यमंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, गतिमान परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने तथा नई परियोजनाओं को शीघ्र शुरू करने के दिए निर्देश, क्षेत्र विशेष की पहचान को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाई जाएं परियोजनाएं : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 27, 2026
CM धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक, 23 प्रस्तावों पर लगी धामी कैबिनेट की मुहर, आशा कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ा, हरिद्वार में पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय, वन आरक्षी पद पर सीधी भर्ती की आयु सीमा हुई 28
उत्तराखंड बिग न्यूज November 27, 2026
अग्निकांड प्रभावित गांव पवाणी पहुंचे मुख्यमंत्री प्रभावित परिवारों से मिलकर साझा किया दुख-दर्द, प्रत्येक प्रभावित परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा, सर्दी एवं संभावित बर्फबारी को देखते हुए प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल सुरक्षित आवास की व्यवस्था करने के निर्देश
उत्तराखंड बिग न्यूज November 26, 2026
धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और किसान कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों की गिनाईं उपलब्धियां, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड ने विकास के नए आयाम स्थापित किए : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड बिग न्यूज November 26, 2026
मुख्यमंत्री ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र, ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा के दायित्वों का निर्वहन करें नवनियुक्त अधिकारी : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 25, 2026
झनकईया गंगा स्नान मेले का शुभारंभ, दो स्थानों पर स्नान घाट निर्माण की घोषणा, भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों और लोक परंपराओं का प्रतीक है झनकईया मेला, सीमांत एवं जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
आस्था उत्तराखंड November 24, 2026
मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता, सेवा और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देती हैं, धार्मिक स्थलों के विकास एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
आस्था उत्तराखंड November 24, 2026
बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की, श्रीनगर में साइंस सिटी विकसित करने तथा पंचप्रयाग और धारी देवी मंदिर के समीप आधुनिक घाटों के निर्माण की घोषणा
आस्था उत्तराखंड November 24, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?