By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: वोटिंग के बाद BJP उम्मीदवार का निधन, मोदी- धामी ने जताया दुख, क्या रद्द होगा चुनाव
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > पॉलिटिक्स > वोटिंग के बाद BJP उम्मीदवार का निधन, मोदी- धामी ने जताया दुख, क्या रद्द होगा चुनाव
पॉलिटिक्स

वोटिंग के बाद BJP उम्मीदवार का निधन, मोदी- धामी ने जताया दुख, क्या रद्द होगा चुनाव

News Nishana Desk 1
Last updated: 2024/04/21 at 8:16 AM
News Nishana Desk 1
Share
6 Min Read
SHARE

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हो चुका है और अब 26 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान की तैयारी चल रही है। वहीं सातों चरण के मतदान के द 4 जून को चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे।

इस बीच पहले चरण में मतदान के बाद जब प्रत्याशी और लोकसभा क्षेत्र के लोग बेसब्री से 4 जून के दिन का इंतजार कर रहे हैं तो एक खबर ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर अब आगे क्या होगा। क्या पहले चरण की इस सीट पर मतदान रद्द कर फिर से चुनाव होगा या फिर चुनाव आयोग इस पर 4 जून के बाद नतीजे को देखकर फैसला लेगा।

दरअसल हम बात कर रहे हैं पड़ोसी राज्य यूपी की मुरादाबाद लोकसभा सीट की। इस सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हो चुका है लेकिन शनिवार को इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार का निधन हो गया है। बीजेपी के उम्मीदवार कुंवर सर्वेश सिंह के निधन से हर कोई सकते में है।

मुरादाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार शाम को 6:30 बजे दिल्ली AIIMS में 71 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। कुंवर सर्वेश को बीजेपी की ओर से जब टिकट मिला था, वह तभी से अस्पताल में भर्ती थे। कुंवर सर्वेश कैंसर से पीड़ित थे। पीएम मोदी ने भी उनके निधन पर दुख जताया और कहा, “उनका जाना पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सर्वेश सिंह के निधन पर दुख जताया है। धामी ने कहा पूर्व सांसद व मुरादाबाद से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी श्री कुंवर सर्वेश सिंह जी के आकस्मिक निधन का अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों, समर्थकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

शनिवार को बीजेपी प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन के बाद से, सबसे ज्यादा चर्चा इसी बात की चल रही है कि क्या मुरादाबाद लोकसभा सीट पर शु्क्रवार को हुआ चुनाव रद्द माना जाएगा। यहां उपचुनाव कराए जाने को लेकर भी संभावनाएं जताई जा रही हैं। हालांकि राजनीतिक विशेषज्ञ इन चर्चाओं को ‘बहुत जल्दी नतीजे पर पहुंचना’ मान रहे हैं। एक्सपर्ट कह रहे हैं कि इसके लिए मतगणना के दिन तक रुकना ही विकल्प है, इसके पीछे उनका तर्क है कि, अभी सिर्फ मुरादाबाद सीट पर वोटिंग ही हुई है, सर्वेश सिंह या किसी भी अन्य प्रत्याशी की हार हुई या जीत यह अभी तय नहीं है। अगर सर्वेश सिंह की हार हो जाती है, तो फिर ये सवाल अपने आप ही समाप्त हो जाएंगे।

एक्सपर्ट ये भी मानते हैं कि ये जरूर है कि मतगणना में अगर सर्वेश सिंह जीत जाते हैं तो उपचुनाव की संभावना बनेगी, अगर काउंटिंग डे पर सर्वेश सिंह की हार होती है और दूसरा कोई प्रत्याशी विजेता बनता है, तो वही सांसद बनेगा, तब भी उपचुनाव की जरूरत नहीं होगी। इस पूरे मामले में सिर्फ एक ही स्थिति में उपचुनाव संभव है कि जब सर्वेश सिंह मतगणना में विजय घोषित हो जाएं, तब उस स्थिति में वह अपने संसदीय क्षेत्र के लिए मौजूद नहीं रहेंगे, लिहाजा चुनाव रद्द किया जाएगा और मुरादाबाद लोकसभा सीट पर फिर से चुनाव होंगे।

मुरादाबाद में अभी जो स्थिति बनी है, साल 1991 के आम चुनाव में भी ठीक इसी तरह की परिस्थितियां बनी थीं। उस समय बिहार की आरा लोकसभा सीट के एक प्रत्याशी का निधन हो गया था। बिहार की आरा लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे थे सूर्यदेव सिंह। वह चार बार के विधायक थे और अब इस बार बतौर सांसदी अपनी पारी खेलने के लिए मैदान में थे।

सूर्यदेव सिंह की जीत के कयास लग रहे थे लेकिन, दुर्योग देखिए कि परिणाम आने से पूर्व पैतृक गांव में हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया, ऐसे में आरा सीट पर हुई वोटिंग को रद्द नहीं किया गया, बल्कि मतगणना हुई। काउंटिंग के दौरान उपचुनाव की चर्चा चल रही थी, लेकिन सूर्यदेव सिंह की हार हुई थी, जब नतीजे आए तो रामलखन सिंह यादव जो कि जनता दल के उम्मीदवार थे, वे जीत गए थे।

बहरहाल इस पर फैसला चुनाव आयोग को लेना है और फिलहाल तो सबको मतगणना के दिन यानि 4 जून का इंतजार है, ऐसे में देखना ये होगा कि 4 जून को मुरादाबाद सीट पर ईवीएम से जनता का क्या फैसला बाहर आता है।

You Might Also Like

महापौर भी डोईवाला की ओर बढ़ाई डोईवाला सीट पर सक्रियता, डोईवाला में मेयर सौरभ थपलियाल की सक्रियता से बढ़ी दावेदारों की बेचैनी, डोईवाला सीट पर मजबूत दावेदार रहे हैं सौरभ थपलियाल, पेश कर सकते हैं अपनी दावेदारी

सीएम धामी से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट, मुख्यमंत्री ने छात्रसंघ चुनाव में जीत पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं, युवा प्रत्येक क्षेत्र में स्वयं को अपडेट रखें और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहें : मुख्यमंत्री

एब्सोल्यूट नहीं बल्कि हाईएस्ट मेजोरिटी, 60 पार की राजनैतिक दृष्टि से काम करना है, सरकार के कामों का संदेश, अब राजनैतिक कार्यकर्ता बनकर जन जन तक पहुंचाना है : राम माधव

प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा, अभियान के तहत नागरिकों को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ा जाएगा, विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में प्रत्येक देशवासी की महत्वपूर्ण भूमिका

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, 9 सितंबर को हल्द्वानी में होगी कार्यसमिति, पूर्व सैनिक एंव सिख गौरव सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे नितिन नबीन

TAGGED: Hindi news, Lok Sabha elections, political news, uttar Pradesh
News Nishana Desk 1 April 21, 2024 April 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारी शुरू, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर , स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने ली सभी सीएमओ की बैठक
Next Article कांग्रेस के दिग्गज नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधु अनुकृति ने थामा BJP का दामन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन, देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440 संकेतकों के आधार पर निर्धारित किए गए विकास के लक्ष्य, विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 2, 2026
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत उत्तराखंड में 3,172 किमी लंबाई की 528 सड़कें एवं 19 पुलों का होगा निर्माण, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित पत्र में दी जानकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता मजबूत करने के लिये राज्य के प्रयासों को सराहा
उत्तराखंड बिग न्यूज November 2, 2026
धामी सरकार ने दी राज्य कर्मचारियों को सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी, राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को अधिकतम ₹7,000 का मिलेगा तदर्थ बोनस, समूह ‘ग’, ‘घ’ एवं पात्र समूह ‘ख’ के कर्मचारियों सहित दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों को भी मिलेगा लाभ
उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ November 2, 2026
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात, 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 31, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश, 6 नवंबर को उत्तराखण्ड पुलिस को मिलेगा प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 31, 2026
जोशीमठ के नजदीक हेलीकॉप्टर लापता होने की खबर, बद्रीनाथ से लौटते वक्त जोशीमठ के नजदीक आखिरी संपर्क , पायलेट व 5 यात्री थे सवार सभी लापता, पायलेट से कोई संपर्क नहीं खोजबीन में जुटी सेना, एसडीआरएफ , खोजबीन में भेजा गया हेलीकॉप्टर
उत्तराखंड बिग न्यूज October 30, 2026
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 29, 2026
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी, सहसपुर में ₹326.64 करोड़ की पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जलाशय परियोजना और नैनीताल में ₹382.40 करोड़ के खैरना बैराज पेयजल प्रोजेक्ट को अनुमोदन
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 29, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?