By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: स्वास्थ्य महाकुंभ में सीएम सहित सभी जनप्रतिनिधि करेंगे प्रतिभाग, दून मेडिकल कॉलेज से होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का शुभारम्भ : डॉ धन सिंह रावत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > स्वास्थ्य महाकुंभ में सीएम सहित सभी जनप्रतिनिधि करेंगे प्रतिभाग, दून मेडिकल कॉलेज से होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का शुभारम्भ : डॉ धन सिंह रावत
उत्तराखंडशिक्षा - सेहत

स्वास्थ्य महाकुंभ में सीएम सहित सभी जनप्रतिनिधि करेंगे प्रतिभाग, दून मेडिकल कॉलेज से होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का शुभारम्भ : डॉ धन सिंह रावत

News Nishana
Last updated: 2025/09/15 at 2:44 PM
News Nishana
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रदेशभर में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के अंतर्गत वृहद स्तर पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सभी सांसद, मंत्री एवं विधायकगण प्रतिभाग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले इन शिविरों की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। शिविरों में महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, निःक्षय मित्र पहल, रक्तदान तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जायेगी।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को बताया कि ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 17 सितम्बर, बुधवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून में आयोजित मेगा हेल्थ कैम्प से स्वास्थ्य महाकुंभ का शुभारम्भ करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों, उप जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में एक साथ स्वास्थ्य शिविरों का संचालन शुरू हो जायेगा। जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, निःक्षय मित्र पहल, रक्तदान तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जायेगी।

डॉ. रावत ने बताया कि इन स्वास्थ्य शिविरों में जिलों के प्रभारी मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, नगर निगमों के मेयरों, जिला पंचायत अध्यक्षों, नगर निकायों के अध्यक्षों, ब्लॉक प्रमुखों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। जिसके तहत राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित मेगा हेल्थ कैम्प में सूबे के मुख्यमंत्री, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के साथ वह स्वयं उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार राजकीय उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत प्रतिभाग करेंगे जबकि उप जिला चिकित्सालय हल्द्वानी में नैनीताल सांसद अजय भट्ट, सीएचसी थौलादेवी, अल्मोड़ा में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा तथा जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग में आयोजित शिविर में पौड़ी सांसद अनिल बलूनी प्रतिभाग करेंगे। इसी तरह राज्य सभा सांसद नरेश बंसल भूपतवाला, कल्पना सैनी रूड़की तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट सीएचसी रायपुर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मौजूद रहेंगे।

जबकि सभी मंत्री एवं विधायकगण अपने-अपने क्षेत्रों, नगर निगम के मेयर अपने नगर क्षेत्रों, जिला पंचायत अध्यक्ष अपने जिलों, ब्लॉक प्रमुख अपने विकासखण्डों तथा अन्य जनप्रतिनिधि अपने नजदीकी चिकित्सा इकाईयों में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में प्रतिभाग करेंगे।

डॉ. रावत ने बताया कि स्वास्थ्य शिविरों में महानुभावाओं की उपस्थित में जहां आम लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, व दवाएं मिलेगी, वहीं दूसरी ओर आम जनमास में राजकीय चिकित्सालयों की स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सकारात्मक धारणा विकसित होगी। डॉ रावत ने बताया कि जनपद स्तर पर जिलाधिकारी शिविरों की मॉनिटरिंग करेंगे, जबकि प्रदेश स्तर पर स्वास्थ्य सचिव सहित विभागीय उच्चाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिविरों के भव्य व सफल आयोजन को विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन, देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440 संकेतकों के आधार पर निर्धारित किए गए विकास के लक्ष्य, विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत उत्तराखंड में 3,172 किमी लंबाई की 528 सड़कें एवं 19 पुलों का होगा निर्माण, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित पत्र में दी जानकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता मजबूत करने के लिये राज्य के प्रयासों को सराहा

धामी सरकार ने दी राज्य कर्मचारियों को सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी, राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को अधिकतम ₹7,000 का मिलेगा तदर्थ बोनस, समूह ‘ग’, ‘घ’ एवं पात्र समूह ‘ख’ के कर्मचारियों सहित दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों को भी मिलेगा लाभ

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात, 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश, 6 नवंबर को उत्तराखण्ड पुलिस को मिलेगा प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर

News Nishana September 15, 2025 September 15, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article मनवीर चौहान ने लगाई हैट्रिक तीसरी बार बने मीडिया प्रभारी, भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सीएम धामी ने जताया भरोसा , 2027 के लिए फिर मिली अहम जिम्मेदारी
Next Article कब आएगा मंत्रिमंडल विस्तार का शुभ मुहूर्त, शुभ दिन की बाट जोहते-जोहते ही रह जा रहे हैं बीजेपी विधायक, और कितना इंतज़ार !
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन, देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440 संकेतकों के आधार पर निर्धारित किए गए विकास के लक्ष्य, विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 2, 2026
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत उत्तराखंड में 3,172 किमी लंबाई की 528 सड़कें एवं 19 पुलों का होगा निर्माण, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित पत्र में दी जानकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता मजबूत करने के लिये राज्य के प्रयासों को सराहा
उत्तराखंड बिग न्यूज November 2, 2026
धामी सरकार ने दी राज्य कर्मचारियों को सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी, राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को अधिकतम ₹7,000 का मिलेगा तदर्थ बोनस, समूह ‘ग’, ‘घ’ एवं पात्र समूह ‘ख’ के कर्मचारियों सहित दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों को भी मिलेगा लाभ
उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ November 2, 2026
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात, 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 31, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश, 6 नवंबर को उत्तराखण्ड पुलिस को मिलेगा प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 31, 2026
जोशीमठ के नजदीक हेलीकॉप्टर लापता होने की खबर, बद्रीनाथ से लौटते वक्त जोशीमठ के नजदीक आखिरी संपर्क , पायलेट व 5 यात्री थे सवार सभी लापता, पायलेट से कोई संपर्क नहीं खोजबीन में जुटी सेना, एसडीआरएफ , खोजबीन में भेजा गया हेलीकॉप्टर
उत्तराखंड बिग न्यूज October 30, 2026
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 29, 2026
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी, सहसपुर में ₹326.64 करोड़ की पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जलाशय परियोजना और नैनीताल में ₹382.40 करोड़ के खैरना बैराज पेयजल प्रोजेक्ट को अनुमोदन
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 29, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?