By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सांसद त्रिवेन्द्र रावत ने पूछा जैव-उर्वरकों एवं प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन पर सवाल, गोबर और कृषि अपशिष्ट आधारित उर्वरकों पर केंद्र सरकार ने स्पष्ट की वर्तमान नीति : त्रिवेन्द्र
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > सांसद त्रिवेन्द्र रावत ने पूछा जैव-उर्वरकों एवं प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन पर सवाल, गोबर और कृषि अपशिष्ट आधारित उर्वरकों पर केंद्र सरकार ने स्पष्ट की वर्तमान नीति : त्रिवेन्द्र
उत्तराखंडदेश-राज्य

सांसद त्रिवेन्द्र रावत ने पूछा जैव-उर्वरकों एवं प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन पर सवाल, गोबर और कृषि अपशिष्ट आधारित उर्वरकों पर केंद्र सरकार ने स्पष्ट की वर्तमान नीति : त्रिवेन्द्र

News Nishana
Last updated: 2026/08/01 at 4:08 AM
News Nishana
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून/नई दिल्ली : हरिद्वार लोकसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने संसद में कृषि एवं पशुधन अपशिष्ट से निर्मित जैव-उर्वरकों, गोबर आधारित उर्वरकों तथा उनके उत्पादन एवं प्रसंस्करण इकाइयों को प्रोत्साहन, वित्तीय सहायता एवं जीएसटी व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषय को प्रमुखता से उठाया।

सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय से प्रश्न पूछा कि क्या केंद्र सरकार कृषि एवं पशुधन अपशिष्ट, विशेषकर गोबर आधारित जैव-उर्वरकों के उत्पादन एवं प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए कोई योजना अथवा वित्तीय सहायता उपलब्ध करा रही है। इसके साथ ही उन्होंने जैव-उर्वरकों एवं गोबर आधारित उत्पादों पर लागू जीएसटी व्यवस्था तथा प्राकृतिक खेती और सतत कृषि को बढ़ावा देने के संदर्भ में सरकार का पक्ष भी जाना।

रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपने लिखित उत्तर में बताया कि वर्तमान में मंत्रालय के स्तर पर कृषि एवं पशुधन अपशिष्ट से निर्मित जैव-उर्वरकों अथवा गोबर आधारित उर्वरकों के उत्पादन एवं प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए कोई पृथक योजना संचालित नहीं की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिना पैकेज एवं लेबल वाले पशु अथवा वनस्पति आधारित उर्वरकों तथा जैविक खाद पर जीएसटी लागू नहीं है, जबकि पैकेज्ड एवं लेबलयुक्त उत्पादों पर प्रचलित जीएसटी प्रावधान लागू होते हैं।

सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार प्राकृतिक खेती, जैविक कृषि और ‘वेस्ट टू वेल्थ’ की अवधारणा को निरंतर बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि कृषि अवशेष एवं गोबर जैसे संसाधनों का वैज्ञानिक उपयोग किसानों की आय बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने कहा कि संसद में इस विषय को उठाने का उद्देश्य किसानों, गौपालकों एवं ग्रामीण उद्यमियों से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना तथा वर्तमान नीति की स्पष्ट जानकारी प्राप्त करना था। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्राकृतिक खेती और जैविक कृषि को प्रोत्साहित करने की दिशा में भविष्य में और प्रभावी पहल से किसानों को व्यापक लाभ मिलेगा।

You Might Also Like

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात, 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश, 6 नवंबर को उत्तराखण्ड पुलिस को मिलेगा प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर

जोशीमठ के नजदीक हेलीकॉप्टर लापता होने की खबर, बद्रीनाथ से लौटते वक्त जोशीमठ के नजदीक आखिरी संपर्क , पायलेट व 5 यात्री थे सवार सभी लापता, पायलेट से कोई संपर्क नहीं खोजबीन में जुटी सेना, एसडीआरएफ , खोजबीन में भेजा गया हेलीकॉप्टर

युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी, सहसपुर में ₹326.64 करोड़ की पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जलाशय परियोजना और नैनीताल में ₹382.40 करोड़ के खैरना बैराज पेयजल प्रोजेक्ट को अनुमोदन

News Nishana August 1, 2026 August 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article मोदी सरकार में डीबीटी और पारदर्शी व्यवस्था से छात्रवृत्ति का लाभ समय पर विद्यार्थियों तक : त्रिवेन्द्र
Next Article एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की सराहनीय पहल, जनता की समस्या का होगा समाधान सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’, जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात, 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 31, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश, 6 नवंबर को उत्तराखण्ड पुलिस को मिलेगा प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 31, 2026
जोशीमठ के नजदीक हेलीकॉप्टर लापता होने की खबर, बद्रीनाथ से लौटते वक्त जोशीमठ के नजदीक आखिरी संपर्क , पायलेट व 5 यात्री थे सवार सभी लापता, पायलेट से कोई संपर्क नहीं खोजबीन में जुटी सेना, एसडीआरएफ , खोजबीन में भेजा गया हेलीकॉप्टर
उत्तराखंड बिग न्यूज October 30, 2026
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 29, 2026
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी, सहसपुर में ₹326.64 करोड़ की पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जलाशय परियोजना और नैनीताल में ₹382.40 करोड़ के खैरना बैराज पेयजल प्रोजेक्ट को अनुमोदन
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 29, 2026
*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश*
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 29, 2026
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 29, 2026
मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 के समापन समारोह में किया प्रतिभाग, देवभूमि से निकले विचारों ने समाज को हमेशा आगे बढ़ाया है
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 29, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?