By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: 567 डॉक्टर रखेंगे तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य का ख्याल, चारधाम यात्रा में 800 से अधिक पैरामेडिकल स्टॉफ भी तैनात, भारत सरकार ने भेजा 13 विशेषज्ञ चिकित्सकों का पहला बैच
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > 567 डॉक्टर रखेंगे तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य का ख्याल, चारधाम यात्रा में 800 से अधिक पैरामेडिकल स्टॉफ भी तैनात, भारत सरकार ने भेजा 13 विशेषज्ञ चिकित्सकों का पहला बैच
उत्तराखंडपॉलिटिक्स

567 डॉक्टर रखेंगे तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य का ख्याल, चारधाम यात्रा में 800 से अधिक पैरामेडिकल स्टॉफ भी तैनात, भारत सरकार ने भेजा 13 विशेषज्ञ चिकित्सकों का पहला बैच

News Nishana Desk 1
Last updated: 2025/05/05 at 3:28 PM
News Nishana Desk 1
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून: स्वस्थ एवं सुरक्षित चार धाम यात्रा के लिये राज्य सरकार ने इस बार विशेष प्रबंध किये हैं। तीर्थ यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से सुलभ हो इसके लिये यात्रा मार्गो, मुख्य पड़ावों और चारों धामों की स्थाई एवं अस्थाई चिकित्सा इकाईयों में 567 चिकित्सकों की तैनाती की गई है, जिनमें विशेषज्ञ चिकित्सक भी शामिल है। साथ ही 800 से अधिक पैरामेडिकल स्टॉफ की भी तैनाती की गई है। इसके अलावा भारत सरकार ने भी विभिन्न चिकित्सा संस्थानों से 13 विशेषज्ञ चिकित्सकों का दल भेजा है जो उत्तरकाशी, चमोली और रूद्रप्रयाग जनपद के विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में अपनी सेवाएं देंगे।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी। इसके लिये राज्य सरकार ने ठोस नीति तैयार की है। उन्होंने बताया कि इस बार उत्तरकाशी, चमोली एवं रूद्रप्रयाग जनपद में चार धाम यात्रा मार्गों पर स्थित 49 स्थायी एवं 20 अस्थाई चिकित्सा इकाईयों पर रोटेशन के आधार पर 567 चिकित्सकों की तैनाती की गई है। जिनमें स्थाई चिकित्सा इकाईयों में फिजिशियन, सर्जन, आर्थो सर्जन, निश्चेतक और स्त्री रोग के 31 विशेषज्ञ चिकित्सक, 200 चिकित्साधिकारी तथा 381 पैरामेडिकल स्टॉफ तैनात है। इसके अतिरिक्त यात्राकाल में 25 अस्थाई चिकित्सा इकाईयों में 15 दिन के रोस्टर के आधार पर 336 चिकित्सकों एवं 420 पैरामेडिकल स्टॉफ तैनात रहेगा। डॉ. रावत ने बताया कि चार धाम यात्रा में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिये राज्य स्तर परे 47 और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जायेगी जिसमें 24 फिजिशियन तथा 23 अस्थि रोग विशेषज्ञ शामिल है। इसके अलावा 5 विशेषज्ञ चिकित्सक राजकीय मेडिकल कॉलेज व निजी मेडिकल कॉलेजों से चार धाम यात्रा में लगाये जायेंगे।

डॉ रावत ने विगत माह दिल्ली भ्रमण के दौरान केंद्र सरकार से चार धाम यात्रा में विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध कराने की मांग की थी। जिसे स्वीकार कर केंद्र सरकार ने 13 विशेषज्ञ चिकित्सकों का पहला दल भेज दिया गया है। विभिन्न चिकित्सा संस्थानों एम्स दिल्ली, कल्याणी, गोरखपुर एवं जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएशन मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च पाण्डिचेरी से आये इन विशेषज्ञ चिकित्सकों उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग एवं चमोली जनपद के विभिन्न चिकित्सा इकाईयों तैनात किया गया है।

विभागीय मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों तीर्थ यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विभाग द्वारा 50 स्क्रीनिंग क्रियोस्क को बढ़ाकर 57 कर दी गई है। जिसमें 02 स्क्रीनिंग क्रियोस्क हरिद्वार, 02 ट्रांजिट कैम्प, 02 विकासनगर और 01 कलिया सौड़ पौड़ी में लगाई गई है। डॉ. रावत ने बताया कि डिजिटल एकीकरण के सुचारू संचालन के लिये 50 टेबलेट यात्रा मार्गों की विभिन्न एमआरपी तथा हाई लोड स्क्रीनिंग प्वाइंट्स पर लगाई गई है। इसके अलावा एम्स ऋषिकेश द्वारा एयर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। डॉ. रावत ने बताया कि तीर्थ यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके अलावा विभाग द्वारा होटलों, टेंट, लॉज प्रबंधकों एवं खच्चर संचालकों को भी निकटम एमआरपी की जानकारी हेतु जागरूक किया गया है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन, देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440 संकेतकों के आधार पर निर्धारित किए गए विकास के लक्ष्य, विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत उत्तराखंड में 3,172 किमी लंबाई की 528 सड़कें एवं 19 पुलों का होगा निर्माण, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित पत्र में दी जानकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता मजबूत करने के लिये राज्य के प्रयासों को सराहा

धामी सरकार ने दी राज्य कर्मचारियों को सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी, राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को अधिकतम ₹7,000 का मिलेगा तदर्थ बोनस, समूह ‘ग’, ‘घ’ एवं पात्र समूह ‘ख’ के कर्मचारियों सहित दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों को भी मिलेगा लाभ

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात, 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश, 6 नवंबर को उत्तराखण्ड पुलिस को मिलेगा प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर

TAGGED: cabinet minister dhan singh rawat, chardham yatra 2025, health department, political news
News Nishana Desk 1 May 5, 2025 May 5, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article कृषि उत्पादन बढ़ाने और ग्रामीण विकास के लिए केंद्रीय मंत्री ने की उत्तराखंड की सराहना, केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा
Next Article मानसून सीजन से पहले सभी नालों की हो सफाई , जल निकासी की रहे उचित व्यवस्था : महापौर सौरभ थपलियाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन, देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440 संकेतकों के आधार पर निर्धारित किए गए विकास के लक्ष्य, विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 2, 2026
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत उत्तराखंड में 3,172 किमी लंबाई की 528 सड़कें एवं 19 पुलों का होगा निर्माण, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित पत्र में दी जानकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता मजबूत करने के लिये राज्य के प्रयासों को सराहा
उत्तराखंड बिग न्यूज November 2, 2026
धामी सरकार ने दी राज्य कर्मचारियों को सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी, राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को अधिकतम ₹7,000 का मिलेगा तदर्थ बोनस, समूह ‘ग’, ‘घ’ एवं पात्र समूह ‘ख’ के कर्मचारियों सहित दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों को भी मिलेगा लाभ
उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ November 2, 2026
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात, 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 31, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश, 6 नवंबर को उत्तराखण्ड पुलिस को मिलेगा प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 31, 2026
जोशीमठ के नजदीक हेलीकॉप्टर लापता होने की खबर, बद्रीनाथ से लौटते वक्त जोशीमठ के नजदीक आखिरी संपर्क , पायलेट व 5 यात्री थे सवार सभी लापता, पायलेट से कोई संपर्क नहीं खोजबीन में जुटी सेना, एसडीआरएफ , खोजबीन में भेजा गया हेलीकॉप्टर
उत्तराखंड बिग न्यूज October 30, 2026
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 29, 2026
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी, सहसपुर में ₹326.64 करोड़ की पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जलाशय परियोजना और नैनीताल में ₹382.40 करोड़ के खैरना बैराज पेयजल प्रोजेक्ट को अनुमोदन
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 29, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?