By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड की फिल्म नीति का बज रहा है डंका फ़िल्म निर्माताओं को भा रहा है उत्तराखंड, IFFI-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने की उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड की फिल्म नीति का बज रहा है डंका फ़िल्म निर्माताओं को भा रहा है उत्तराखंड, IFFI-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने की उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना
उत्तराखंडगुड़ न्यूज़

उत्तराखंड की फिल्म नीति का बज रहा है डंका फ़िल्म निर्माताओं को भा रहा है उत्तराखंड, IFFI-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने की उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना

News Nishana
Last updated: 2026/11/21 at 12:04 PM
News Nishana
Share
3 Min Read
SHARE

गोवा : गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (IFFI)-2026 के अंतर्गत आयोजित WAVES Film Bazaar-2026 में उत्तराखंड पवेलियन देशी-विदेशी फिल्मकारों एवं फिल्म उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। पवेलियन में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्देशक, निर्माता तथा फिल्म उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि पहुंच रहे हैं और उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग की संभावनाओं एवं राज्य की फिल्म नीति में विशेष रुचि दिखा रहे हैं।

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार ने उत्तराखंड पवेलियन का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड की फिल्म नीति भारत के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे बेहतरीन है। उन्होंने प्रदेश के खूबसूरत प्राकृतिक शूटिंग लोकेशंस की भी विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग के लिए बेहद शानदार एवं आकर्षक लोकेशंस उपलब्ध हैं। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा फिल्म शूटिंग को प्रोत्साहित करने तथा फिल्मकारों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में तैयार की गई उत्तराखंड फिल्म पॉलिसी-2024 की WAVES Film Bazaar-2026 में देश-विदेश से पहुंचे फिल्मकारों, निर्देशकों, निर्माताओं, फिल्म उद्योग के प्रतिनिधियों एवं अन्य आगंतुकों द्वारा सराहना की जा रही है। पवेलियन में पहुंच रहे प्रतिनिधि फिल्म नीति के प्रावधानों, शूटिंग के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे प्रोत्साहनों में विशेष रुचि दिखा रहे हैं। उत्तराखंड के खूबसूरत प्राकृतिक शूटिंग लोकेशंस और फिल्म निर्माण के अनुकूल वातावरण को लेकर भी आगंतुकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (IFFI)-2026 का विधिवत शुभारंभ गत दिवस दीप प्रज्वलन के साथ आयोजित समारोह में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रसार भारती के अध्यक्ष प्रसून जोशी एवं समारोह निदेशक आशुतोष गोवारिकर सहित प्रसिद्ध अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री साई पल्लवी भी उपस्थित रहे।

संयुक्त निदेशक एवं नोडल अधिकारी, उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के.एस. चौहान ने कहा कि IFFI-2026 में उत्तराखंड पवेलियन को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया प्रदेश के लिए उत्साहजनक है। देशी-विदेशी फिल्मकारों की बढ़ती रुचि से उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग की संभावनाओं को नए आयाम मिलेंगे। परिषद का उद्देश्य उत्तराखंड को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना तथा फिल्म पर्यटन के माध्यम से प्रदेश में स्थानीय रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के प्रतिनिधि के रूप में संयुक्त निदेशक एवं नोडल अधिकारी के.एस. चौहान तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी चेतन कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।

You Might Also Like

“धामी ही धाकड़” अब राजनाथ सिंह ने भी लगाई धामी सरकार के काम पर मुहर बोले हिमालय की तरह अडिग है धामी सरकार उत्तराखंड में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बनेगी सरकार, उत्तराखंड में कमल कर रहा कमाल, मां गंगा की धारा की तरह आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

भाजपा का लक्ष्य तीसरी बार 60 पार कार्यसमिति की बैठक में संकल्प , डबल इंजन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा जनता से आशीर्वाद के लिए निकालेंगे जन आशीर्वाद यात्रा

आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट, दिसंबर 2026 से मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन, मां गंगा की प्राकृतिक मत्स्य संपदा एवं जलीय जैव विविधता के संरक्षण पर दिया जोर, मुख्यमंत्री ने गंगा की स्वच्छता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में जनसहभागिता बढ़ाने की अपील की

CM धामी की अगुवाई में सत्ताईस की लड़ाई, धामी के नेतृत्व में भाजपा ने भरी हुंकार हरिद्वार की प्रदेश कार्यसमिति में हैट्रिक जमाने की रणनीति पर विचार, धामी होंगे भाजपा की नैया के खेवनहार, मिशन 27 के लिए सीएम धामी का आह्वान डबल इंजन के कामों को जन-जन तक ले जाएं

News Nishana November 21, 2026 November 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article CM धामी ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले उत्तराखण्ड दिवस समारोह में किया प्रतिभाग, उत्तराखण्ड के हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों एवं पारंपरिक कला की सराहना, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने और प्रदेश के कारीगरों एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने पर दिया जोर
Next Article मिशन 2027 : भाजपा निकालेगी जन आशीर्वाद यात्रा, संगठन के हर मोर्चे को एक-एक लाख नए सदस्य जोड़ने का टारगेट, दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं को भी जोड़ने की रणनीति, महिलाओं की लगेगी चौपाल, किसानों के होंगे सम्मेलन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

“धामी ही धाकड़” अब राजनाथ सिंह ने भी लगाई धामी सरकार के काम पर मुहर बोले हिमालय की तरह अडिग है धामी सरकार उत्तराखंड में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बनेगी सरकार, उत्तराखंड में कमल कर रहा कमाल, मां गंगा की धारा की तरह आगे बढ़ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड पॉलिटिक्स November 22, 2026
भाजपा का लक्ष्य तीसरी बार 60 पार कार्यसमिति की बैठक में संकल्प , डबल इंजन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा जनता से आशीर्वाद के लिए निकालेंगे जन आशीर्वाद यात्रा
उत्तराखंड पॉलिटिक्स November 22, 2026
आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट, दिसंबर 2026 से मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन, मां गंगा की प्राकृतिक मत्स्य संपदा एवं जलीय जैव विविधता के संरक्षण पर दिया जोर, मुख्यमंत्री ने गंगा की स्वच्छता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में जनसहभागिता बढ़ाने की अपील की
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 22, 2026
CM धामी की अगुवाई में सत्ताईस की लड़ाई, धामी के नेतृत्व में भाजपा ने भरी हुंकार हरिद्वार की प्रदेश कार्यसमिति में हैट्रिक जमाने की रणनीति पर विचार, धामी होंगे भाजपा की नैया के खेवनहार, मिशन 27 के लिए सीएम धामी का आह्वान डबल इंजन के कामों को जन-जन तक ले जाएं
उत्तराखंड पॉलिटिक्स November 21, 2026
मिशन 2027 : भाजपा निकालेगी जन आशीर्वाद यात्रा, संगठन के हर मोर्चे को एक-एक लाख नए सदस्य जोड़ने का टारगेट, दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं को भी जोड़ने की रणनीति, महिलाओं की लगेगी चौपाल, किसानों के होंगे सम्मेलन
उत्तराखंड पॉलिटिक्स November 21, 2026
CM धामी ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले उत्तराखण्ड दिवस समारोह में किया प्रतिभाग, उत्तराखण्ड के हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों एवं पारंपरिक कला की सराहना, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने और प्रदेश के कारीगरों एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने पर दिया जोर
उत्तराखंड देश-राज्य November 20, 2026
BIG NEWS : PM मोदी से मिले CM धामी, उत्तराखण्ड के विकास, कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री से किया अनुरोध, कुम्भ-2027, आरडीएसएस योजना, चम्पावत बाईपास, देहरादून रिंग रोड सहित विभिन्न परियोजनाओं में केंद्र सरकार के सहयोग के लिए जताया आभार
देश-राज्य बिग न्यूज November 20, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?