By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: CM धामी की अगुवाई में सत्ताईस की लड़ाई, धामी के नेतृत्व में भाजपा ने भरी हुंकार हरिद्वार की प्रदेश कार्यसमिति में हैट्रिक जमाने की रणनीति पर विचार, धामी होंगे भाजपा की नैया के खेवनहार, मिशन 27 के लिए सीएम धामी का आह्वान डबल इंजन के कामों को जन-जन तक ले जाएं
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > CM धामी की अगुवाई में सत्ताईस की लड़ाई, धामी के नेतृत्व में भाजपा ने भरी हुंकार हरिद्वार की प्रदेश कार्यसमिति में हैट्रिक जमाने की रणनीति पर विचार, धामी होंगे भाजपा की नैया के खेवनहार, मिशन 27 के लिए सीएम धामी का आह्वान डबल इंजन के कामों को जन-जन तक ले जाएं
उत्तराखंडपॉलिटिक्स

CM धामी की अगुवाई में सत्ताईस की लड़ाई, धामी के नेतृत्व में भाजपा ने भरी हुंकार हरिद्वार की प्रदेश कार्यसमिति में हैट्रिक जमाने की रणनीति पर विचार, धामी होंगे भाजपा की नैया के खेवनहार, मिशन 27 के लिए सीएम धामी का आह्वान डबल इंजन के कामों को जन-जन तक ले जाएं

News Nishana
Last updated: 2026/11/22 at 4:21 AM
News Nishana
Share
5 Min Read
SHARE

हरिद्वार : 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने हुंकार भर ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में भाजपा ने सत्ताईस के मिशन के लिए कमर कस ली है। सीएम धामी के नेतृत्व में भाजपा मिशन सत्ताईस को अंजाम देने की कवायद में जुट गई है। आगामी दिनों में भाजपा प्रदेश भर में जन-आशीर्वाद यात्रा निकालने जा रही है जिसमें भाजपा डबल इंजन सरकार के रिपोर्ट कार्ड को भी जनता के बीच रखेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश भर में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जाएगी जिसमें केंद्रीय नेता भी शामिल होंगे। ये यात्रा सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी। हरिद्वार में भाजपा के संयुक्त मोर्चा व प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी से 2027 के मिशन में जुटने की अपील की। इसके साथ ही चुनाव की तैयारी, संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाने, जनसंपर्क अभियान को गति देने व विभिन्न मोर्चों व प्रकोष्ठों की भूमिका को लेकर विचार विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित, अनुशासित और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संगठन के प्रति अटूट निष्ठा और जनता के साथ निरंतर संवाद के बल पर ही भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प को समर्पित एक विचारधारा है।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उत्तराखंड में भी डबल इंजन सरकार के माध्यम से विकास कार्यों को अभूतपूर्व गति मिली है। सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू करने, सख्त नकल विरोधी कानून बनाने, महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने, युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने तथा मातृशक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने जैसे अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं, वहीं तीन लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल प्रस्तुत कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पर्यटन की संभावनाओं को विस्तार देने, निवेश आकर्षित करने और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों की संगठनात्मक संरचना समाज के विभिन्न वर्गों से सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा सहित सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को सक्रियता के साथ जनसंपर्क बढ़ाते हुए सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती किसी भी चुनाव में सफलता का सबसे महत्वपूर्ण आधार होती है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं, जनभावनाओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए जनता के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखना चाहिए। उन्होंने संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय तथा जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान पर भी विशेष बल दिया।

सीएम धामी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं का समर्पण और सरकार के विकास कार्यों के माध्यम से जनता के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण ऊर्जा, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

You Might Also Like

“धामी ही धाकड़” अब राजनाथ सिंह ने भी लगाई धामी सरकार के काम पर मुहर बोले हिमालय की तरह अडिग है धामी सरकार उत्तराखंड में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बनेगी सरकार, उत्तराखंड में कमल कर रहा कमाल, मां गंगा की धारा की तरह आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

भाजपा का लक्ष्य तीसरी बार 60 पार कार्यसमिति की बैठक में संकल्प , डबल इंजन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा जनता से आशीर्वाद के लिए निकालेंगे जन आशीर्वाद यात्रा

आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट, दिसंबर 2026 से मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन, मां गंगा की प्राकृतिक मत्स्य संपदा एवं जलीय जैव विविधता के संरक्षण पर दिया जोर, मुख्यमंत्री ने गंगा की स्वच्छता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में जनसहभागिता बढ़ाने की अपील की

मिशन 2027 : भाजपा निकालेगी जन आशीर्वाद यात्रा, संगठन के हर मोर्चे को एक-एक लाख नए सदस्य जोड़ने का टारगेट, दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं को भी जोड़ने की रणनीति, महिलाओं की लगेगी चौपाल, किसानों के होंगे सम्मेलन

News Nishana November 22, 2026 November 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article मिशन 2027 : भाजपा निकालेगी जन आशीर्वाद यात्रा, संगठन के हर मोर्चे को एक-एक लाख नए सदस्य जोड़ने का टारगेट, दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं को भी जोड़ने की रणनीति, महिलाओं की लगेगी चौपाल, किसानों के होंगे सम्मेलन
Next Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन, मां गंगा की प्राकृतिक मत्स्य संपदा एवं जलीय जैव विविधता के संरक्षण पर दिया जोर, मुख्यमंत्री ने गंगा की स्वच्छता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में जनसहभागिता बढ़ाने की अपील की
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

“धामी ही धाकड़” अब राजनाथ सिंह ने भी लगाई धामी सरकार के काम पर मुहर बोले हिमालय की तरह अडिग है धामी सरकार उत्तराखंड में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बनेगी सरकार, उत्तराखंड में कमल कर रहा कमाल, मां गंगा की धारा की तरह आगे बढ़ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड पॉलिटिक्स November 22, 2026
भाजपा का लक्ष्य तीसरी बार 60 पार कार्यसमिति की बैठक में संकल्प , डबल इंजन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा जनता से आशीर्वाद के लिए निकालेंगे जन आशीर्वाद यात्रा
उत्तराखंड पॉलिटिक्स November 22, 2026
आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट, दिसंबर 2026 से मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन, मां गंगा की प्राकृतिक मत्स्य संपदा एवं जलीय जैव विविधता के संरक्षण पर दिया जोर, मुख्यमंत्री ने गंगा की स्वच्छता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में जनसहभागिता बढ़ाने की अपील की
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 22, 2026
मिशन 2027 : भाजपा निकालेगी जन आशीर्वाद यात्रा, संगठन के हर मोर्चे को एक-एक लाख नए सदस्य जोड़ने का टारगेट, दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं को भी जोड़ने की रणनीति, महिलाओं की लगेगी चौपाल, किसानों के होंगे सम्मेलन
उत्तराखंड पॉलिटिक्स November 21, 2026
उत्तराखंड की फिल्म नीति का बज रहा है डंका फ़िल्म निर्माताओं को भा रहा है उत्तराखंड, IFFI-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने की उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना
उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ November 21, 2026
CM धामी ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले उत्तराखण्ड दिवस समारोह में किया प्रतिभाग, उत्तराखण्ड के हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों एवं पारंपरिक कला की सराहना, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने और प्रदेश के कारीगरों एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने पर दिया जोर
उत्तराखंड देश-राज्य November 20, 2026
BIG NEWS : PM मोदी से मिले CM धामी, उत्तराखण्ड के विकास, कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री से किया अनुरोध, कुम्भ-2027, आरडीएसएस योजना, चम्पावत बाईपास, देहरादून रिंग रोड सहित विभिन्न परियोजनाओं में केंद्र सरकार के सहयोग के लिए जताया आभार
देश-राज्य बिग न्यूज November 20, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?