By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सूबे में स्थापित होगा त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय का प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट, सहकारिता विभाग व त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय के बीच हुआ ऐतिहासिक एमओयू, देश का पहला राज्य बना उत्तराखंड जहाँ केंद्रीय सहकारी विश्वविद्यालय की खुलेगा पीएमयू
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > सूबे में स्थापित होगा त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय का प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट, सहकारिता विभाग व त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय के बीच हुआ ऐतिहासिक एमओयू, देश का पहला राज्य बना उत्तराखंड जहाँ केंद्रीय सहकारी विश्वविद्यालय की खुलेगा पीएमयू
उत्तराखंडखबर रोज़ाना

सूबे में स्थापित होगा त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय का प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट, सहकारिता विभाग व त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय के बीच हुआ ऐतिहासिक एमओयू, देश का पहला राज्य बना उत्तराखंड जहाँ केंद्रीय सहकारी विश्वविद्यालय की खुलेगा पीएमयू

News Nishana
Last updated: 2026/06/15 at 4:09 AM
News Nishana
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत के कुशल नेतृत्व में सहकारिता विभाग ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जहां त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट’ (PMU) स्थापित की जाएगी। इस महत्वाकांक्षी पहल के लिए आज यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर डॉ रावत की अध्यक्षता में सचिव सहकारिता डॉ. इकबाल अहमद तथा त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. शाश्वत विश्वास ने इस महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए।

पांच वर्षों की अवधि के लिए किए गए इस समझौते के अंतर्गत स्थापित होने वाली पीएमयू उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र के नवाचार, अनुसंधान, क्षमता विकास एवं संस्थागत सुदृढ़ीकरण का प्रमुख केंद्र बनेगी। यह यूनिट सहकारिता क्षेत्र में नई संभावनाओं की पहचान, वैज्ञानिक अध्ययन, नीति निर्माण में सहयोग तथा सहकारी संस्थाओं के आधुनिकीकरण के लिए कार्य करेगी।

पीएमयू के माध्यम से प्रदेश की पैक्स (PACS), जिला सहकारी बैंक, बहुउद्देशीय सहकारी समितियां एवं अन्य सहकारी संस्थाओं के लिए प्रशिक्षण, क्षमता विकास, व्यवसायिक मॉडल निर्माण, विपणन सहायता, प्रबंधन सुधार तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही उत्तराखंड की भौगोलिक एवं आर्थिक परिस्थितियों के अनुरूप सहकारिता क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों एवं चुनौतियों का व्यापक अध्ययन कर विकास की नई रणनीतियां तैयार की जाएंगी।

यह परियोजना भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के मार्गदर्शन में संचालित होगी। त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ, वैज्ञानिक एवं विषय विशेषज्ञ उत्तराखंड में सहकारिता के संसाधनों, संभावनाओं और चुनौतियों का गहन अध्ययन कर विकासोन्मुख कार्ययोजनाएं तैयार करेंगे। इससे प्रदेश में सहकारिता आधारित रोजगार, स्वरोजगार, विपणन एवं आर्थिक सशक्तीकरण को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में सहकारिता आंदोलन को नई ऊर्जा और नई दिशा प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का देश का पहला राज्य बना, जहां त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय की प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित की जा रही है, जो हमारे लिए गौरव का विषय है।” उन्होंने कहा कि यह पीएमयू सहकारिता के क्षेत्र में नवाचार, शोध और ज्ञान आधारित विकास का केंद्र बनेगी। इसके माध्यम से प्रदेश की सहकारी संस्थाओं को आधुनिक, प्रतिस्पर्धी एवं आत्मनिर्भर बनाने में सहायता मिलेगी, जिससे सहकारिता आंदोलन को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।

वहीं त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय के
कुलपति प्रो. शाश्वत विश्वास ने कहा कि उत्तराखंड के साथ किया गया यह समझौता सहकारिता क्षेत्र में ज्ञान, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पीएमयू के माध्यम से प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र की संभावनाओं का गहन अध्ययन किया जाएगा तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को उत्तराखंड में लागू करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य सहकारी संस्थाओं को अधिक सक्षम, प्रतिस्पर्धी एवं आधुनिक बनाना है, जिससे सहकारिता के माध्यम से प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति मिल सके।

इस अवसर पर उप सचिव सहकारिता सुरेंद्र दत्त बेलवाल, अपर निबंधक सहकारिता ईरा उप्रेती, आनंद ए.डी. शुक्ल, उत्तराखंड प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन के प्रबंध निदेशक एम.पी. त्रिपाठी, त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय के डीन, स्कूल ऑफ कोऑपरेटिव बैंकिंग एंड फाइनेंस राकेश ऐरावत सहित विभाग एवं विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9.99 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की ₹148.18 करोड़ की धनराशि, मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से किया अक्टूबर माह की पेंशन का भुगतान, समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग एवं जनसुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर दिया जोर

चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग, नंदा राजजात यात्रा के प्रमुख पड़ाव वाण में 84 वाहनों की पार्किंग क्षमता होगी विकसित, पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए शौचालय ब्लॉक व गार्ड रूम का भी होगा निर्माण

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन, देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440 संकेतकों के आधार पर निर्धारित किए गए विकास के लक्ष्य, विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत उत्तराखंड में 3,172 किमी लंबाई की 528 सड़कें एवं 19 पुलों का होगा निर्माण, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित पत्र में दी जानकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता मजबूत करने के लिये राज्य के प्रयासों को सराहा

News Nishana June 15, 2026 June 15, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा, अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से उत्तराखण्ड बनेगा साहसिक खेलों और पर्यटन का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री
Next Article खटीमा में खेती किसानी करते दिखे सीएम धामी , चलाया टिलर की खेत की जुताई , जैविक खेती का दिया संदेश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9.99 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की ₹148.18 करोड़ की धनराशि, मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से किया अक्टूबर माह की पेंशन का भुगतान, समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 5, 2026
मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग एवं जनसुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर दिया जोर
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 5, 2026
चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग, नंदा राजजात यात्रा के प्रमुख पड़ाव वाण में 84 वाहनों की पार्किंग क्षमता होगी विकसित, पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए शौचालय ब्लॉक व गार्ड रूम का भी होगा निर्माण
उत्तराखंड बिग न्यूज November 5, 2026
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन, देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440 संकेतकों के आधार पर निर्धारित किए गए विकास के लक्ष्य, विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 2, 2026
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत उत्तराखंड में 3,172 किमी लंबाई की 528 सड़कें एवं 19 पुलों का होगा निर्माण, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित पत्र में दी जानकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता मजबूत करने के लिये राज्य के प्रयासों को सराहा
उत्तराखंड बिग न्यूज November 2, 2026
धामी सरकार ने दी राज्य कर्मचारियों को सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी, राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को अधिकतम ₹7,000 का मिलेगा तदर्थ बोनस, समूह ‘ग’, ‘घ’ एवं पात्र समूह ‘ख’ के कर्मचारियों सहित दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों को भी मिलेगा लाभ
उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ November 2, 2026
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात, 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 31, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश, 6 नवंबर को उत्तराखण्ड पुलिस को मिलेगा प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 31, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?