By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष पर सामाजिक समरसता को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा “समरसता संकल्प अभियान” : दीप्ती रावत भारद्वाज।
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष पर सामाजिक समरसता को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा “समरसता संकल्प अभियान” : दीप्ती रावत भारद्वाज।
उत्तराखंडपॉलिटिक्स

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष पर सामाजिक समरसता को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा “समरसता संकल्प अभियान” : दीप्ती रावत भारद्वाज।

News Nishana
Last updated: 2026/07/28 at 3:41 PM
News Nishana
Share
6 Min Read
SHARE

देहरादून : समरसता संकल्प अभियान की प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा दीप्ती रावत भारद्वाज ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) से 20 फरवरी 2027 (माघ पूर्णिमा) तक पूरे देश में राष्ट्रव्यापी “समरसता संकल्प अभियान” संचालित किया जाएगा। यह अभियान राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर तक व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित होगा।
इसका उद्देश्य संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के समता, सामाजिक न्याय, सेवा, सद्भाव, मानवता एवं सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना तथा विकसित भारत के निर्माण में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज केवल किसी एक समाज के संत नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के महान पथप्रदर्शक, भक्ति आंदोलन के अग्रणी संत, श्रेष्ठ समाज सुधारक एवं महान आध्यात्मिक चिंतक थे। उन्होंने करोड़ों वंचित एवं उपेक्षित लोगों में आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और समानता का भाव जागृत किया तथा समाज को समरसता और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उनका “बेगमपुरा” का दर्शन आज भी ऐसे समाज की प्रेरणा देता है जहाँ किसी प्रकार का भेदभाव, अन्याय और शोषण न हो तथा प्रत्येक व्यक्ति सम्मानपूर्वक जीवन जी सके।

प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने संदेश में संत गुरु रविदास महाराज के जीवन-दर्शन को सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार बताया है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि संत गुरु रविदास महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन जातिवाद और छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए समर्पित किया तथा मानवता और कर्म को मनुष्य की वास्तविक पहचान बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” का संकल्प संत गुरु रविदास महाराज के समरस समाज के दर्शन को और अधिक सशक्त करता है।

उन्होंने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने भी संत गुरु रविदास महाराज को सामाजिक समता और आत्मसम्मान का महान अग्रदूत बताया था। उनके विचार आज भी समाज को समानता, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज ने बताया कि अभियान का शुभारंभ 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) को “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता दीप महोत्सव” से होगा। इस अवसर पर देशभर में 51,000 स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा, जबकि वाराणसी स्थित संत रविदास घाट पर 11,000 दीपों का विशेष आयोजन होगा। एवं उत्तराखंड में भी सैकड़ों स्थानों पर दीप प्रज्वलित किए जाएँगे। दीप महोत्सव से पूर्व भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं धार्मिक प्रवचन तथा इसके उपरांत प्रसाद वितरण एवं भंडारों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 29 जुलाई से 10 सितंबर 2026 तक “श्री गुरु रविदास महाराज कलश वंदन अभियान” संचालित किया जाएगा। वाराणसी स्थित संत गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से पवित्र मिट्टी से भरे 131 कलश सभी राज्यों को प्रदान किए जाएंगे तथा आगे चलकर इस पवित्र मिट्टी को 21,000 कलशों में स्थापित कर देशभर के प्रदेशों, जिलों और मंदिरों तक पहुँचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 29 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक “संत संपर्क अभियान” आयोजित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत भाजपा के पदाधिकारी संत रविदास परंपरा सहित विभिन्न धार्मिक परंपराओं के संत-महात्माओं से सम्मानपूर्वक भेंट कर सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे।

उन्होंने कहा कि अभियान का एक महत्वपूर्ण चरण “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा” होगा, जो 5 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। यह यात्रा पंजाब के डेरा सचखंड बल्लां से प्रारंभ होकर वाराणसी स्थित सीर गोवर्धनपुर तक पहुँचेगी तथा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान संत सम्मेलन, समरसता गोष्ठियाँ, भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 26 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक “श्री गुरु रविदास महाराज छात्रावास संपर्क अभियान” चलाया जाएगा। इसके माध्यम से देशभर के छात्रावासों में समरसता संवाद कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं एवं विद्यार्थियों को संत गुरु रविदास महाराज के जीवन-दर्शन, सामाजिक न्याय एवं समानता के संदेश से परिचित कराया जाएगा।

प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ती रावत भारद्वाज ने कहा कि अभियान के प्रभावी संचालन के लिए राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, मंडल एवं आयोजन स्तर पर विशेष टोलियों का गठन किया जा रहा है। साथ ही मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक जनजागरण अभियान चलाकर समाज के सभी वर्गों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने उत्तराखंड के सभी जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, संत-महात्माओं, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों तथा समाज के सभी वर्गों से इस राष्ट्रव्यापी अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष पर आयोजित यह अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सामाजिक न्याय, राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के निर्माण का एक व्यापक जनआंदोलन सिद्ध होगा तथा समाज में समरसता और सद्भाव की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट को बताया विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम, विकास योजनाओं को गति देने के साथ जनकल्याण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान, वित्तीय प्रबंधन, आर्थिक विकास और नवाचार के क्षेत्र में उत्तराखंड की उपलब्धियां सामूहिक प्रयासों का परिणाम : मुख्यमंत्री

अन्नदाता को प्राथमिकता, धान-गेहूं खरीद के लिए 1,100 करोड़ रुपये का प्रावधान, पर्वतीय कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, सहकारिता और मत्स्य पालन को भी अनुपूरक बजट में मिली जगह

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष फोकस, पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन

विधानसभा सत्र का पहला दिन पूर्व मुख्यमंत्री स्व भुवन चन्द्र खण्डूड़ी व पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि। सीएम धामी बोले पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूड़ी जी का जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल

महापौर भी डोईवाला की ओर बढ़ाई डोईवाला सीट पर सक्रियता, डोईवाला में मेयर सौरभ थपलियाल की सक्रियता से बढ़ी दावेदारों की बेचैनी, डोईवाला सीट पर मजबूत दावेदार रहे हैं सौरभ थपलियाल, पेश कर सकते हैं अपनी दावेदारी

News Nishana July 28, 2026 July 28, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article भारी बारिश के चलते नंदा की चौकी पर बने पुल की एप्रोच रोड धसी बना गड्ढा, सीएम हुए सख्त तो शासन ने बिठाई जांच तीन दिन में मांगी रिपोर्ट, सीएम की सख्ती का दिखा असर 12 घंटे के भीतर भरा गड्ढा यातायात चालू
Next Article हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेन्द्र रावत ने उठाया प्रश्न, पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि सहकारी समितियों, बागवानी एवं संबद्ध उत्पादों के विपणन के संबंध में मांगी जानकारी, लिखित उत्तर पर बोले सांसद त्रिवेन्द्र सहकारिता में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट को बताया विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम, विकास योजनाओं को गति देने के साथ जनकल्याण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान, वित्तीय प्रबंधन, आर्थिक विकास और नवाचार के क्षेत्र में उत्तराखंड की उपलब्धियां सामूहिक प्रयासों का परिणाम : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज October 27, 2026
अन्नदाता को प्राथमिकता, धान-गेहूं खरीद के लिए 1,100 करोड़ रुपये का प्रावधान, पर्वतीय कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, सहकारिता और मत्स्य पालन को भी अनुपूरक बजट में मिली जगह
उत्तराखंड बिग न्यूज October 27, 2026
गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष फोकस, पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन
उत्तराखंड बिग न्यूज October 27, 2026
विधानसभा सत्र का पहला दिन पूर्व मुख्यमंत्री स्व भुवन चन्द्र खण्डूड़ी व पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि। सीएम धामी बोले पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूड़ी जी का जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 27, 2026
महापौर भी डोईवाला की ओर बढ़ाई डोईवाला सीट पर सक्रियता, डोईवाला में मेयर सौरभ थपलियाल की सक्रियता से बढ़ी दावेदारों की बेचैनी, डोईवाला सीट पर मजबूत दावेदार रहे हैं सौरभ थपलियाल, पेश कर सकते हैं अपनी दावेदारी
उत्तराखंड पॉलिटिक्स बिग न्यूज October 27, 2026
मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभाग, प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक विरासत के साथ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा देश : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 26, 2026
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना का किया अवलोकन, 156 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल-सुरंग मार्ग पर ट्रायल के आधार पर आवागमन शुरू, जल्द होगा लोकार्पण, केदारनाथ और बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने से सुगम होगी चारधाम यात्रा, रुद्रप्रयाग में यातायात जाम से मिलेगी राहत
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 26, 2026
सीएम धामी का बड़ा ऐलान, अगले वर्ष मई के प्रथम सप्ताह में माणा पास से औली तक आयोजित होगी ‘100 माइल्स हिमालयन एंड्योरेंस अल्ट्रा रन’, सीमांत क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : सीएम
उत्तराखंड बिग न्यूज October 25, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?