देहरादून : देश के नए (CDS) चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने देश के नए सीडीएस की जिम्मेदारी संभाल ली। इस मौके पर गढ़वाल लोकसभा के सांसद व भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने नए सीडीएस को शुभकामनाएं दी। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि नए सीडीएस जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारतीय सेना नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने के साथ राष्ट्र की सुरक्षा और अधिक सुदृढ़ होगी।
गढ़वाल सांसद ने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद गढ़वाल रेजीमेंट से जुड़े वरिष्ठ लेफ्टिनेंट जनरलों के साथ ली गई तस्वीर भारतीय सेना में गढ़वाल रेजीमेंट की गौरवशाली विरासत, उत्कृष्ट नेतृत्व और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण का सशक्त प्रतीक है।उन्होंने लिखा कि यह तस्वीर वीर भूमि उत्तराखंड के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है कि गौरवशाली गढ़वाल रेजीमेंट के अधिकारी देश की सुरक्षा व्यवस्था में सर्वोच्च स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।




