By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सहकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समीक्षा बैठक में मिलेट्स मिशन, सहकारिता ग्राम और बैंकिंग विस्तार पर दिया जोर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > सहकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समीक्षा बैठक में मिलेट्स मिशन, सहकारिता ग्राम और बैंकिंग विस्तार पर दिया जोर
उत्तराखंडखबर रोज़ाना

सहकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समीक्षा बैठक में मिलेट्स मिशन, सहकारिता ग्राम और बैंकिंग विस्तार पर दिया जोर

News Nishana
Last updated: 2026/06/06 at 1:16 AM
News Nishana
Share
7 Min Read
SHARE

श्रीनगर : सूबे में सहकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम लोगों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिये ठोस कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। साथ ही सभी लंबित कार्यों को 15 जून तक हर हाल में पूर्ण करने कहा गया।

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर के सभागार में आज सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की मंडल स्तरीय बैठक आयोजित हुई। जिसमें गढ़वाल मंडल के सभी विभागीय अधिकारियों सहित जिला सहकारी बैंकों व विभिन्न सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में डॉ रावत ने अधिकारियों के साथ भंडारण योजना, राष्ट्रीय सहकारी समितियों की सदस्यता वृद्धि अभियान, माधो सिंह भंडारी संयुक्त सहकारी खेती योजना, केन्द्र प्रायोजित इम्पैक्स कंप्यूटराइजेशन योजना, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र, जन सुविधा केंद्र, जन औषधि केंद्र, जल जीवन मिशन, स्टेट मिलेट्स मिशन, मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना, ऋण वितरण, पैक्स एवं एफपीओ सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की।

*माधो सिंह भंडारी सहकारी खेती योजना का होगा और विस्तार*

विभागीय मंत्री डॉ रावत ने माधो सिंह भंडारी संयुक्त सहकारी खेती योजना की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को योजना को और अधिक व्यापक स्वरूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पौड़ी, टिहरी, देहरादून एवं चमोली जनपदों में इस योजना के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और इसे अन्य क्षेत्रों में भी प्रभावी ढंग से लागू किया जाना चाहिए। योजना के सफल संचालन पर संबंधित अधिकारियों एवं समितियों की सराहना भी की गई।

*जन सुविधा केंद्र और सीएससी सेंटरों ने बढ़ाई ग्रामीण सुविधाएं*

समीक्षा के दौरान सभी जनपदों के सहायक निबंधकों ने बताया कि अधिकांश सहकारी समितियों में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) संचालित किए जा चुके हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। जन औषधि केंद्रों की प्रगति पर चर्चा करते हुए विभागीय मंत्री ने इनके विस्तार एवं प्रभावी संचालन के लिए अतिरिक्त प्रयास करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

*गढ़वाल मंडल में मिलेट्स मिशन बना किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत माध्यम*

स्टेट मिलेट्स मिशन की समीक्षा के दौरान उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के प्रबंध निदेशक ने बताया कि पर्वतीय जनपदों में इस योजना खासी सफल रही। पौड़ी, चमोली, टिहरी, उत्तरकाशी एवं रुद्रप्रयाग में किसानों को मोटे अनाजों के उत्पादन एवं विपणन से बेहतर आय प्राप्त हो रही है।

उन्होंने बताया कि टिहरी जनपद में 33 क्रय केंद्रों के माध्यम से 5,907 किसानों से 1,119 कुंतल मंडुवा की खरीद की गई, जबकि चमोली जनपद में 22 क्रय केंद्रों के माध्यम से 2,464 किसानों से 1,501 कुंतल मंडुवा खरीदा गया। किसानों की सहभागिता के दृष्टिकोण से टिहरी अग्रणी रहा जबकि उत्पादन और खरीद के मामले में चमोली ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

गढ़वाल मंडल में कुल 95 क्रय केंद्रों के माध्यम से 9,769 किसानों से लगभग 4,325 मीट्रिक टन मिलेट्स की खरीद की गई, जो राज्य में सहकारिता आधारित कृषि विपणन का एक सफल मॉडल बनकर उभरा है।

*राज्य स्तर पर होंगे मिलेट्स मिशन के विशेष कार्यक्रम*

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने निर्देश दिए कि मिलेट्स मिशन के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारियों की सहभागिता से सभी जनपदों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि मोटे अनाजों को किसानों की आय वृद्धि एवं पोषण सुरक्षा का मजबूत आधार बनाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

*घसियारी कल्याण योजना का लाभ वास्तविक पशुपालकों तक पहुंचे*

मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना की समीक्षा के दौरान मंत्री डॉ रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का लाभ केवल वास्तविक पशुपालकों तक ही पहुंचे। पात्र लाभार्थियों की पहचान एवं निगरानी व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश भी दिए गए।

*हर जिले में बनेगा आदर्श सहकारिता ग्राम*

बैठक में सहकारिता मंत्री ने एक नई पहल की घोषणा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रथम चरण में प्रत्येक जनपद में एक-एक आदर्श सहकारिता ग्राम विकसित किया जाए। इसके पश्चात प्रदेश के सभी 95 विकासखंडों में सहकारिता ग्रामों का गठन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इन सहकारिता ग्रामों के माध्यम से ग्रामीणों को खाद, बीज, बैंकिंग सेवाएं, रेल, बस एवं हवाई यात्रा टिकट बुकिंग, बिजली बिल, टेलीफोन बिल भुगतान, डिजिटल सेवाएं तथा अन्य ऑनलाइन सुविधाएं गांव स्तर पर ही उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन और डिजिटल सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

*सहकारी बैंकों में शाखा विस्तार और ओटीएस योजना पर जोर*

डॉ. रावत ने जिला सहकारी बैंकों की नई शाखाओं के विस्तार की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही ऋण वसूली को गति देने के उद्देश्य से बैंकों में एक बार पुनः वन टाइम सेटलमेंट (OTS) योजना लागू करने की संभावनाओं का अध्ययन करने के लिए समिति गठित करने के निर्देश दिए। समिति में वित्त विभाग के प्रतिनिधि को भी शामिल किया जाएगा।

*सहकारिता की सफलता की कहानियां पहुंचें आम जनता तक*

डॉ रावत ने कहा कि उत्तराखंड सहकारिता विभाग द्वारा किए जा रहे नवाचारों, सफल परियोजनाओं एवं लाभार्थियों की प्रेरणादायक कहानियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग सहकारिता आंदोलन से जुड़ सकें और योजनाओं का लाभ उठा सकें।

*15 जून अंतिम समय सीमा, उसके बाद होगी कार्रवाई : सचिव सहकारिता*

बैठक में सचिव सहकारिता डॉ. इकबाल अहमद ने सभी जनपदीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कंप्यूटराइजेशन एवं अन्य लंबित कार्यों को 15 जून तक हर हाल में पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह अंतिम अवसर है तथा निर्धारित समय सीमा के बाद लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सचिव ने अधिकारियों को भारत सरकार द्वारा तैयार की जा रही नई राष्ट्रीय सहकारिता नीति के अध्ययन एवं उसके अनुरूप राज्य स्तर पर आवश्यक सुझाव तैयार करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में सचिव सहकारिता डॉ. इकबाल अहमद, अपर सचिव सुरेंद्र दत्त बेलवाल, अपर निबंधक ईरा उप्रेती, आनंद शुक्ला सहित पौड़ी, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून एवं अन्य जनपदों के जिला सहायक निबंधक, सचिव, महाप्रबंधक एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9.99 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की ₹148.18 करोड़ की धनराशि, मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से किया अक्टूबर माह की पेंशन का भुगतान, समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग एवं जनसुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर दिया जोर

चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग, नंदा राजजात यात्रा के प्रमुख पड़ाव वाण में 84 वाहनों की पार्किंग क्षमता होगी विकसित, पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए शौचालय ब्लॉक व गार्ड रूम का भी होगा निर्माण

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन, देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440 संकेतकों के आधार पर निर्धारित किए गए विकास के लक्ष्य, विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत उत्तराखंड में 3,172 किमी लंबाई की 528 सड़कें एवं 19 पुलों का होगा निर्माण, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित पत्र में दी जानकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता मजबूत करने के लिये राज्य के प्रयासों को सराहा

News Nishana June 6, 2026 June 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री ने काशीपुर के 25.19 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास
Next Article उच्च व तकनीकी शिक्षा में सभी अटैचमेंट होंगे समाप्त, प्रतिनियुक्ति पर गये कार्मिकों की भी होगी वापसी, अधिकारियों को दिये निर्देश, कहा, वार्षिक स्थानांतरण से पहले मूल तैनाती स्थलों पर भेजे जाएंगे शिक्षक व कर्मचारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9.99 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की ₹148.18 करोड़ की धनराशि, मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से किया अक्टूबर माह की पेंशन का भुगतान, समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 5, 2026
मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग एवं जनसुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर दिया जोर
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 5, 2026
चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग, नंदा राजजात यात्रा के प्रमुख पड़ाव वाण में 84 वाहनों की पार्किंग क्षमता होगी विकसित, पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए शौचालय ब्लॉक व गार्ड रूम का भी होगा निर्माण
उत्तराखंड बिग न्यूज November 5, 2026
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन, देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440 संकेतकों के आधार पर निर्धारित किए गए विकास के लक्ष्य, विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 2, 2026
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत उत्तराखंड में 3,172 किमी लंबाई की 528 सड़कें एवं 19 पुलों का होगा निर्माण, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित पत्र में दी जानकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता मजबूत करने के लिये राज्य के प्रयासों को सराहा
उत्तराखंड बिग न्यूज November 2, 2026
धामी सरकार ने दी राज्य कर्मचारियों को सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी, राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को अधिकतम ₹7,000 का मिलेगा तदर्थ बोनस, समूह ‘ग’, ‘घ’ एवं पात्र समूह ‘ख’ के कर्मचारियों सहित दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों को भी मिलेगा लाभ
उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ November 2, 2026
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात, 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 31, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश, 6 नवंबर को उत्तराखण्ड पुलिस को मिलेगा प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 31, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?