नई दिल्ली : हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा सांसद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व गढ़वाल लोकसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी शनिवार को बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम से मिले। बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान उत्तराखण्ड से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों एंव संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा रही है। संगठन की मजबूती व भविष्य की रणनीति को लेकर भी बातचीत हुई है। लेकिन सियासी बाजार में ये मुलाकात चर्चा बटोर रही है। दरअसल शुक्रवार को ही दिल्ली में प्रदेश भाजपा संगठन की बड़ी बैठक हुई है। जिसमें संगठन से जुड़े कई अहम विषयों को लेकर चर्चा हुई है।
लेकिन आज भाजपा के दो वरिष्ठ सांसदों की प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम से मुलाकात चर्चाओं में है। हालांकि दोनों वरिष्ठ सांसदों से इस संबंध में बातचीत नहीं हो सकी है लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा सांसद त्रिवेंद्र रावत ने सोशल मीडिया में मुलाकात की जानकारी साझा की है और लिखा है कि समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई है।




