By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बोले सांसद अनिल बलूनी गढ़वाल के विकास के लिए जारी रहेगा प्रयास, रंग ला रही सांसद अनिल बलूनी की मुहिम हो रहा कनेक्टिविटी का विस्तार, गढ़वाल क्षेत्र में लगेंगे नए मोबाइल टावर दुर्गम व सीमांत क्षेत्र में बेहतर होगी मोबाइल व इंटरनेट कनेक्टिविटी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > बोले सांसद अनिल बलूनी गढ़वाल के विकास के लिए जारी रहेगा प्रयास, रंग ला रही सांसद अनिल बलूनी की मुहिम हो रहा कनेक्टिविटी का विस्तार, गढ़वाल क्षेत्र में लगेंगे नए मोबाइल टावर दुर्गम व सीमांत क्षेत्र में बेहतर होगी मोबाइल व इंटरनेट कनेक्टिविटी
उत्तराखंडबिग न्यूज

बोले सांसद अनिल बलूनी गढ़वाल के विकास के लिए जारी रहेगा प्रयास, रंग ला रही सांसद अनिल बलूनी की मुहिम हो रहा कनेक्टिविटी का विस्तार, गढ़वाल क्षेत्र में लगेंगे नए मोबाइल टावर दुर्गम व सीमांत क्षेत्र में बेहतर होगी मोबाइल व इंटरनेट कनेक्टिविटी

News Nishana
Last updated: 2026/08/27 at 12:39 PM
News Nishana
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी के प्रयास से गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में कनेक्टिविटी की दिशा में नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। इसी कड़ी में गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में मोबाइल व इंटरनेट कनेक्टिविटी को लेकर केंद्रीय संचार मंत्रालय ने नए टावर लगाने का फैसला किया है जिससे गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के दुर्गम व सीमांत क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

इसके लिए गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के 13 स्थान पर नए मोबाइल टावर की स्थापना की जाएगी जिसकी स्वीकृति मिल गई है। गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर उनका आभार जताया है। इस दौरान अनिल बलूनी ने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया की गढ़वाल क्षेत्र का अधिकांश भूभाग पर्वतीय एवं दुर्गम है कई क्षेत्रों में आज भी भौगोलिक परिस्थितियों के कारण मोबाइल व इंटरनेट कनेक्टिविटी के क्षेत्र में चुनौतियां बनी रहती हैं।

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय संचार मंत्री से आवश्यकता के अनुरूप चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और टिहरी गढ़वाल के करीब 92 स्थान पर भी नए मोबाइल टावर स्थापित करने का आग्रह किया है जिस पर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाया है और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का कहना है कि गढ़वाल के विकास व जन सुविधाओं के विस्तार के लिए हमारा प्रयास लगातार जारी रहेगा।

दरअसल गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र का ज्यादातर इलाका पर्वतीय व विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला होने के चलते मोबाइल कनेक्टिविटी की बड़ी दिक्कतें रहती हैं। अधिकांश स्थान पर मोबाइल इंटरनेट कनेक्टिविटी की बड़ी चुनौती बनी रहती है। लंबे समय से इन क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी को और बेहतर करने की मांग चली आती रही है। लिहाजा नए मोबाइल टावर लगने के बाद से मोबाइल व इंटरनेट कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।

चारधाम यात्रा मार्ग के कारण से भी इस क्षेत्र में बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी की जरूरत और बढ़ जाती है। हम आपको बता दें कि चाहे रोड कनेक्टिविटी की बात हो, मोबाइल कनेक्टिविटी की बात हो, दुर्गम व सीमांत क्षेत्र के बच्चों को स्कूल सुविधा देने की बात हो या फिर विकास से जुड़े अन्य विषय हों, गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी गढ़वाल क्षेत्र के मुद्दों को केंद्र में बखूबी न सिर्फ उठा रहे हैं बल्कि उनका समाधान निकाल योजना को धरातल पर भी उतार रहे हैं।

You Might Also Like

चार घंटे चली हाईलेवल मीटिंग सीएम धामी ने ली क्लास, विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं की व्यापक समीक्षा, सीएम खुद सड़क मार्ग से करेंगे प्रदेश का दौरा, खस्ताहाल मिली सड़क तो नपेंगे अधिकारी

धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर, सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर भर्ती संबंधी नई नियमावली को मंजूरी, विधानसभा सत्र पर निर्णय सीएम लेंगे, राज्य में विकास योजनाओं के लिए पीएम का जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन एवं आरती, मुख्यमंत्री ने माँ गंगा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री धामी ने किया कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, नवरात्रि के प्रथम दिवस पर ध्वजारोहण कर नौ दिवसीय मेले का उद्घाटन, सांस्कृतिक झांकियों का किया अवलोकन, टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित, कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री

News Nishana August 27, 2026 August 27, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article सीएम धामी ने किया युवाओं से संवाद, मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से जानी उनकी राय, बेबाकी से युवाओं ने रखी सीएम के सामने अपनी राय
Next Article देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी बने श्रद्धालु, 8 मिनट तक चले इस अनूठे ऐतिहासिक युद्ध में फल और फूलों का किया गया प्रयोग , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ वाराही के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

चार घंटे चली हाईलेवल मीटिंग सीएम धामी ने ली क्लास, विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं की व्यापक समीक्षा, सीएम खुद सड़क मार्ग से करेंगे प्रदेश का दौरा, खस्ताहाल मिली सड़क तो नपेंगे अधिकारी
उत्तराखंड बिग न्यूज October 13, 2026
धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर, सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर भर्ती संबंधी नई नियमावली को मंजूरी, विधानसभा सत्र पर निर्णय सीएम लेंगे, राज्य में विकास योजनाओं के लिए पीएम का जताया आभार
उत्तराखंड बिग न्यूज October 12, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन एवं आरती, मुख्यमंत्री ने माँ गंगा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
उत्तराखंड बिग न्यूज October 12, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, नवरात्रि के प्रथम दिवस पर ध्वजारोहण कर नौ दिवसीय मेले का उद्घाटन, सांस्कृतिक झांकियों का किया अवलोकन, टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
आस्था उत्तराखंड October 11, 2026
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित, कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ October 11, 2026
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज October 10, 2026
ओलावृष्टि से खेती को नुकसान, प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे सीएम लिया संज्ञान, ओलावृष्टि के कुछ ही समय बाद प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण, बाजपुर में उतरकर किया स्थलीय निरीक्षण , किसानों को दिया मदद का भरोसा
उत्तराखंड बिग न्यूज October 9, 2026
पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, 240 बाल वैज्ञानिक कर रहे प्रतिभाग, राज्य की STEM लैब्स को एआई से जोड़ने और सभी विकासखंडों में लैब ऑन व्हील्स स्थापित करने की दिशा में होगा कार्य
उत्तराखंड शिक्षा - सेहत October 9, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?