By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: निवेश, उद्योग और सुशासन को नई दिशा देंगे मोदी सरकार के कॉरपोरेट सुधार : त्रिवेन्द्र रावत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > निवेश, उद्योग और सुशासन को नई दिशा देंगे मोदी सरकार के कॉरपोरेट सुधार : त्रिवेन्द्र रावत
उत्तराखंडदेश-राज्य

निवेश, उद्योग और सुशासन को नई दिशा देंगे मोदी सरकार के कॉरपोरेट सुधार : त्रिवेन्द्र रावत

News Nishana
Last updated: 2026/07/28 at 6:11 AM
News Nishana
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून/ नई दिल्ली : हरिद्वार लोकसभा सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा लोकसभा में पूछे गए महत्वपूर्ण तारांकित प्रश्न के उत्तर में वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने लिखित उत्तर में सरकार द्वारा प्रस्तावित कॉरपोरेट विधि (संशोधन) विधेयक, 2026 के प्रमुख प्रावधानों और कॉरपोरेट क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों की विस्तृत जानकारी सदन के समक्ष रखी।

जिसमें उन्होंने यह बताया कि “लघु कंपनी” की प्रदत्त शेयर पूंजी की सांविधिक सीमा को 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये किए जाने का प्रस्ताव है, जिससे बढ़ते व्यवसायों को अधिक लचीलापन मिलेगा और वे विस्तार की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2014-15 से सरकार ने कंपनी अधिनियम, 2013 एवं सीमित दायित्व भागीदारी (एलएलपी) अधिनियम, 2008 के अंतर्गत अनेक तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया है। इससे मुकदमों में कमी आई है, अनुपालन सरल हुआ है तथा व्यवसाय करने की सुगमता और बेहतर कॉरपोरेट गवर्नेंस को बढ़ावा मिला है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह भी अवगत कराया कि फास्ट ट्रैक मर्जर (त्वरित विलय) व्यवस्था का दायरा लगातार बढ़ाया गया है। इसमें स्टार्टअप, गैर-सूचीबद्ध कंपनियों और समूह के भीतर पुनर्गठन को शामिल करते हुए अनुमोदन प्रक्रिया को अधिक तेज, सरल और लागत प्रभावी बनाया गया है। साथ ही, ऐसे मामलों के निस्तारण के लिए 60 दिनों की समय-सीमा सुनिश्चित करने का प्रावधान भी किया गया है।

सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे ये सुधार विश्वास-आधारित शासन, ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस और ईज़ ऑफ कम्प्लायंस को नई मजबूती देंगे। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से निवेश को बढ़ावा मिलेगा, उद्योगों को गति मिलेगी और भारत की अर्थव्यवस्था को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

सांसद त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि उत्तराखंड जैसे उभरते राज्य तथा हरिद्वार संसदीय क्षेत्र में उद्योग, एमएसएमई, स्टार्टअप और सेवा क्षेत्र के लिए ये सुधार अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि व्यवसायों के लिए सरल नियम, त्वरित अनुमोदन प्रक्रिया और अनुपालन संबंधी बोझ में कमी से निवेश का अनुकूल वातावरण बनेगा, जिससे स्थानीय उद्यमिता को नई ऊर्जा मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का लक्ष्य एक ऐसा सक्षम और विश्वास-आधारित पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना है, जिसमें उद्योग, निवेशक और युवा उद्यमी बिना अनावश्यक बाधाओं के आगे बढ़ सकें। यह आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका लाभ उत्तराखंड सहित पूरे देश को मिलेगा।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9.99 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की ₹148.18 करोड़ की धनराशि, मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से किया अक्टूबर माह की पेंशन का भुगतान, समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग एवं जनसुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर दिया जोर

चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग, नंदा राजजात यात्रा के प्रमुख पड़ाव वाण में 84 वाहनों की पार्किंग क्षमता होगी विकसित, पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए शौचालय ब्लॉक व गार्ड रूम का भी होगा निर्माण

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन, देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440 संकेतकों के आधार पर निर्धारित किए गए विकास के लक्ष्य, विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत उत्तराखंड में 3,172 किमी लंबाई की 528 सड़कें एवं 19 पुलों का होगा निर्माण, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित पत्र में दी जानकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता मजबूत करने के लिये राज्य के प्रयासों को सराहा

News Nishana July 28, 2026 July 28, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article ज्ञान भारतम मिशन से उत्तराखंड समेत समूचे भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को मिलेगा नया आयाम: त्रिवेन्द्र
Next Article उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-के तहत 06 लाभार्थियों को सब्सिडी चेक किए प्रदान, 05 अन्य लाभार्थियों की सब्सिडी एवं स्वीकृति प्रक्रिया पूर्ण, मुख्यमंत्री ने 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को किया फ्लैग ऑफ, स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9.99 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की ₹148.18 करोड़ की धनराशि, मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से किया अक्टूबर माह की पेंशन का भुगतान, समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 5, 2026
मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग एवं जनसुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर दिया जोर
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 5, 2026
चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग, नंदा राजजात यात्रा के प्रमुख पड़ाव वाण में 84 वाहनों की पार्किंग क्षमता होगी विकसित, पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए शौचालय ब्लॉक व गार्ड रूम का भी होगा निर्माण
उत्तराखंड बिग न्यूज November 5, 2026
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन, देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440 संकेतकों के आधार पर निर्धारित किए गए विकास के लक्ष्य, विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 2, 2026
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत उत्तराखंड में 3,172 किमी लंबाई की 528 सड़कें एवं 19 पुलों का होगा निर्माण, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित पत्र में दी जानकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता मजबूत करने के लिये राज्य के प्रयासों को सराहा
उत्तराखंड बिग न्यूज November 2, 2026
धामी सरकार ने दी राज्य कर्मचारियों को सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी, राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को अधिकतम ₹7,000 का मिलेगा तदर्थ बोनस, समूह ‘ग’, ‘घ’ एवं पात्र समूह ‘ख’ के कर्मचारियों सहित दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों को भी मिलेगा लाभ
उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ November 2, 2026
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात, 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 31, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश, 6 नवंबर को उत्तराखण्ड पुलिस को मिलेगा प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 31, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?