By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की, श्रीनगर में साइंस सिटी विकसित करने तथा पंचप्रयाग और धारी देवी मंदिर के समीप आधुनिक घाटों के निर्माण की घोषणा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > आस्था > बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की, श्रीनगर में साइंस सिटी विकसित करने तथा पंचप्रयाग और धारी देवी मंदिर के समीप आधुनिक घाटों के निर्माण की घोषणा
आस्थाउत्तराखंड

बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की, श्रीनगर में साइंस सिटी विकसित करने तथा पंचप्रयाग और धारी देवी मंदिर के समीप आधुनिक घाटों के निर्माण की घोषणा

News Nishana
Last updated: 2026/11/24 at 3:04 AM
News Nishana
Share
6 Min Read
SHARE

श्रीनगर गढ़वाल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्रीनगर में आयोजित बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने पारंपरिक ढोल-दमाऊं, पुष्पवर्षा एवं जयकारों के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर स्थानीय उत्पादों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक सिलबट्टे पर पहाड़ी नमक भी पीसा। मुख्यमंत्री ने कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अलकनंदा नदी के तट पर स्थित श्रीनगर का धार्मिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक दृष्टि से विशेष महत्व है। कमलेश्वर महादेव मंदिर हमारी समृद्ध धार्मिक आस्था और पौराणिक परंपराओं का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कहा कि बैकुंठ चतुर्दशी मेला केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। केदारखंड मंदिर माला मिशन, मानसखंड मंदिर माला मिशन तथा अन्य योजनाओं के माध्यम से धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मातृशक्ति के कल्याण एवं सशक्तीकरण के लिए निरंतर महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में एक दिसंबर 2026 से वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार एवं नकल माफिया के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून लागू करने के साथ पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से पिछले 5 सालों में 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए भी प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। राज्य सरकार विकास और विरासत के संकल्प के साथ उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीनगर क्षेत्र में लगभग 200 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। लगभग 650 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) का निर्माण कार्य प्रगति पर है। क्षेत्र में पैरामेडिकल कॉलेज एवं नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंडी-चौरास-जाखणी पंपिंग पेयजल योजना पर लगभग 37 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज श्रीनगर में आवासीय बालक छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है। नगर में आधुनिक बस स्टैंड एवं पार्किंग सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।कोटद्वार-पौड़ी-श्रीनगर सड़क के दो लेन चौड़ीकरण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का कार्य काफी तेजी से हो रहा है। रेल कनेक्टिविटी के विस्तार से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ पर्यटन एवं स्थानीय आर्थिकी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि बेस अस्पताल श्रीनगर में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण किया गया है। नगर निगम क्षेत्र में लगभग नौ करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। इनमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, वर्षा जल संचयन, सड़क एवं नाली निर्माण तथा पार्कों के सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीनगर से देहरादून के लिए जल्द हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। इससे स्थानीय लोगों, पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने श्रीनगर में उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के माध्यम से साइंस सिटी विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने श्रीनगर नगर निगम के नए कार्यालय भवन के निर्माण को स्वीकृति देने की बात भी कही। इसके साथ ही विष्णुप्रयाग, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग एवं देवप्रयाग में आधुनिक घाटों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण तथा धारी देवी मंदिर के समीप श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक घाट विकसित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले के आयोजन के लिए सरकारी सहयोग प्रदान करने की भी घोषणा की।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में श्रीनगर क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से 24 घंटे पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कमलेश्वर महादेव से संबंधित विशेष डाक आवरण तथा शाइनी कृष्ण उनियाल की पुस्तक ‘मां राजराजेश्वरी चालीसा’ का विमोचन भी किया।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात, 21 योजनाओं का किया लोकार्पण एवं 33 का शिलान्यास, टनकपुर एवं बनबसा में ₹86.83 करोड़ की लागत से विकसित होगी आधुनिक जल निकासी व्यवस्था, जलभराव की समस्या का होगा स्थायी समाधान

बोले सीएम धामी भ्रष्टाचार में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर निर्णायक कार्रवाई, विजिलेंस को भ्रष्टाचारियों के खिलाफ स्वतंत्र कार्रवाई की छूट, 1064 ऐप से आम जनता को मिला शिकायत का प्रभावी माध्यम

“धामी ही धाकड़” अब राजनाथ सिंह ने भी लगाई धामी सरकार के काम पर मुहर बोले हिमालय की तरह अडिग है धामी सरकार उत्तराखंड में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बनेगी सरकार, उत्तराखंड में कमल कर रहा कमाल, मां गंगा की धारा की तरह आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

भाजपा का लक्ष्य तीसरी बार 60 पार कार्यसमिति की बैठक में संकल्प , डबल इंजन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा जनता से आशीर्वाद के लिए निकालेंगे जन आशीर्वाद यात्रा

आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट, दिसंबर 2026 से मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

News Nishana November 24, 2026 November 24, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात, 21 योजनाओं का किया लोकार्पण एवं 33 का शिलान्यास, टनकपुर एवं बनबसा में ₹86.83 करोड़ की लागत से विकसित होगी आधुनिक जल निकासी व्यवस्था, जलभराव की समस्या का होगा स्थायी समाधान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात, 21 योजनाओं का किया लोकार्पण एवं 33 का शिलान्यास, टनकपुर एवं बनबसा में ₹86.83 करोड़ की लागत से विकसित होगी आधुनिक जल निकासी व्यवस्था, जलभराव की समस्या का होगा स्थायी समाधान
उत्तराखंड बिग न्यूज November 24, 2026
बोले सीएम धामी भ्रष्टाचार में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर निर्णायक कार्रवाई, विजिलेंस को भ्रष्टाचारियों के खिलाफ स्वतंत्र कार्रवाई की छूट, 1064 ऐप से आम जनता को मिला शिकायत का प्रभावी माध्यम
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 23, 2026
“धामी ही धाकड़” अब राजनाथ सिंह ने भी लगाई धामी सरकार के काम पर मुहर बोले हिमालय की तरह अडिग है धामी सरकार उत्तराखंड में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बनेगी सरकार, उत्तराखंड में कमल कर रहा कमाल, मां गंगा की धारा की तरह आगे बढ़ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड पॉलिटिक्स November 22, 2026
भाजपा का लक्ष्य तीसरी बार 60 पार कार्यसमिति की बैठक में संकल्प , डबल इंजन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा जनता से आशीर्वाद के लिए निकालेंगे जन आशीर्वाद यात्रा
उत्तराखंड पॉलिटिक्स November 22, 2026
आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट, दिसंबर 2026 से मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन, मां गंगा की प्राकृतिक मत्स्य संपदा एवं जलीय जैव विविधता के संरक्षण पर दिया जोर, मुख्यमंत्री ने गंगा की स्वच्छता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में जनसहभागिता बढ़ाने की अपील की
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 22, 2026
CM धामी की अगुवाई में सत्ताईस की लड़ाई, धामी के नेतृत्व में भाजपा ने भरी हुंकार हरिद्वार की प्रदेश कार्यसमिति में हैट्रिक जमाने की रणनीति पर विचार, धामी होंगे भाजपा की नैया के खेवनहार, मिशन 27 के लिए सीएम धामी का आह्वान डबल इंजन के कामों को जन-जन तक ले जाएं
उत्तराखंड पॉलिटिक्स November 21, 2026
मिशन 2027 : भाजपा निकालेगी जन आशीर्वाद यात्रा, संगठन के हर मोर्चे को एक-एक लाख नए सदस्य जोड़ने का टारगेट, दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं को भी जोड़ने की रणनीति, महिलाओं की लगेगी चौपाल, किसानों के होंगे सम्मेलन
उत्तराखंड पॉलिटिक्स November 21, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?