By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: अग्निवीर सेल का गठन उत्तराखंड के लिए गौरवशाली और अन्य राज्यों के लिए मिसाल, धामी सरकार अग्निवीरों के सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य को लेकर गंभीर एवं प्रतिबद्ध :अजय कोठियाल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > अग्निवीर सेल का गठन उत्तराखंड के लिए गौरवशाली और अन्य राज्यों के लिए मिसाल, धामी सरकार अग्निवीरों के सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य को लेकर गंभीर एवं प्रतिबद्ध :अजय कोठियाल
उत्तराखंडबिग न्यूज

अग्निवीर सेल का गठन उत्तराखंड के लिए गौरवशाली और अन्य राज्यों के लिए मिसाल, धामी सरकार अग्निवीरों के सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य को लेकर गंभीर एवं प्रतिबद्ध :अजय कोठियाल

News Nishana
Last updated: 2026/08/26 at 4:33 PM
News Nishana
Share
7 Min Read
SHARE

देहरादून : भाजपा ने धामी कैबिनेट द्वारा मंजूर अग्निवीर सेल गठन के निर्णय को उत्तराखंड के लिए खुशी और अन्य राज्यों के लिए मिसाल बनने वाला बताया है। भाजपा का कहना है कि यह ऐतिहासिक निर्णय स्पष्ट करता है कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और सरकार, अग्निवीरों के सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य को लेकर पूर्णतया गंभीर एवं प्रतिबद्ध हैं।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के अध्यक्ष कर्नल (सेवानिवृत) अजय कोठियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सैनिकों से संबंधित उस महत्वपर्ण घोषणा को धरातल पर उतारने के लिए कैबिनेट के माध्यम से ऐसा महत्वपूर्ण फैसला लिया है जो आने वाले समय में न केवल उत्तराखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय बनेगा, बल्कि देश के दूसरे राज्यों के लिए भी एक मिसाल बनेगा। यह ऐतिहासिक फैसला, प्रदेश के अग्निवीरों के पुनर्वास और सुरक्षित भविष्य को लेकर एक अलग और समर्पित ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ के गठन की मंजूरी देता है।

उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस सेल के गठन के साथ ही 6 पदों के सृजन को भी मंजूरी दी गई है, जिससे अग्निवीर रोजगार सेल के गठन का रास्ता साफ हो गया है। देश में अपने तरह की इस पहले अभिनव प्रयास की प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कहा, करीब डेढ़ महीने पहले, 17 जुलाई को कुआंवाला, देहरादून में यूथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘युवा अग्निवीर संवाद’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सेल के गठन की घोषणा की थी। चूंकि मुख्यमंत्री एक सैनिक के बेटे हैं इसलिए उन्होंने इसको लेकर पूरी गंभीरता कार्य किया। बहुत कम समय में कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अब घोषणा जमीन पर उतरने जा रही है।

उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक सैनिक के पुत्र होने के नाते वे भारतीय सैन्य परंपराओं और सैनिकों के सम्मान को अच्छी तरह समझते हैं। इस निर्णय के माध्यम से आपने भारतीय सेना तथा उत्तराखंड की गौरवशाली सैन्य परंपरा के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए अग्निवीरों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। यह निर्णय निश्चित रूप से उत्तराखंड के अग्निवीर युवाओं के लिए उम्मीद और विश्वास पैदा करने वाला है।

उन्होंने अग्निवीर रोजगार सेल के उद्देश्य को लेकर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इसका केवल एक उ‌द्देश्य है, सेना में चार वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद वापस लौटने वाले उत्तराखंड के अग्निवीर युवाओं को उनकी योग्यता, कौशल, अनुभव और रुचि के अनुरूप बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इसमें सरकार का संकल्प है कि अग्निवीरों को नए रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़कर उनके भविष्य को सुरक्षित और मजबूत बनाया जाए। उन्होंने कहा अग्निवीर रोजगार सेल का प्रमुख कार्य होगा, सेना से आए अग्निवीरों के लिए रोजगार को लेकर समन्वय। अग्निवीरों की योग्यता, कौशल और सैन्य अनुभव को समझकर केंद्र सरकार, राज्य सरकार, पीएसयू और कॉरपोरेट्स के बीच समन्वय स्थापित करना। सरकारी योजनाओं की जानकारी देना, बैंक की प्रक्रिया समझाना तथा स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करना। इसी तरह जहां आवश्यकता हो, वहां अग्निवीरों को रोजगार की जरूरत के अनुरुप प्रशिक्षण उपलब्ध कराना। अग्निवीरों के लिए डिजिटल पोर्टल तैयार करना तथा रोजगार से संबंधित पूरी प्रक्रिया की निगरानी करना।

उन्होंने बताया कि अग्निवीर सेल, ये समन्वय का कार्य, सेना, पैरा मिलिट्री फोर्स, सरकारी विभागों, राज्य सरकार के विभागों, सार्वजनिक उपक्रम और कॉर्पोरेट के बीच अग्निवीरों के लिए रोजगार की संभावनाओं की दृष्टि से किया जायेगा। कौशल वीर योजना और आईटीआई एवं संबंधित संस्थानों के बीच समन्वय स्थापित करना ताकि अग्निवीरों को रोजगार के लिए मान्य प्रमाणपत्र मिल सकेंगें। इसी तरह रोजगार की संभावनाओं के लिए संवाद की दृष्टि से अग्निवीरों के चार वर्ष के अनुभव, योग्यता, कौशल और रुचि के अनुरूप विभिन्न विभागों, संस्थानों और निजी क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं की तलाश की जा रही है। इसके लिए सेना के साथ-साथ विभिन्न सरकारी विभागों एवं अन्य संस्थानों से लगातार संवाद किया जा रहा है। इसके माध्यम से अग्निवीरों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियों एवं रोजगार की संभावनाओं की तलाश के बाद अब लगातार सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। कहा, प्रदेश सरकार ने पहले से ही अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की है।

उन्होंने बताया कि अग्निवीर रोजगार सेल सीधे मख्यमंत्री कार्यालय के अंतर्गत कार्य करेगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अग्निवीरों से संबंधित किसी भी आवश्यकता या समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके। मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं इस प्रक्रिया की निगरानी किए जाने से सेल की कार्यप्रणाली में प्रभावशीलता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय से निर्देशित यह सेल केवल और केवल अग्निवीरों के लिए समर्पित सेल है । सिंगल विंडो सिस्टम होगा, ताकि अग्निवीरों को रोजगार से संबंधित विभिन्न सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकें। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि अग्निवीर रोजगार सेल स्थापित करने वाला उत्तराखंड देश में पहला राज्य बना है, यह पहल अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय मॉडल बनेगा।

उन्होंने कहा, हमारा प्रयास है कि सेना के प्रति युवाओं का भरोसा कायम रखना, सैनिकों का हौसला बढ़ाना और भारतीय सेना को मजबूत बनाने में योगदान देना। हमें पूरा विश्वास है कि उत्तराखंड से शुरू हुई यह पहल आने वाले समय में देश के अन्य राज्यों के लिए भी एक मिसाल बनेगी। इस दौरान उन्होंने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद सैनिकों की स्मृति में उनके पैतृक गांवों में मूर्तियां स्थापित करने का निर्णय का भी स्वागत किया है।

इस दौरान वार्ता में कैप्टन भगत राणा, हवलदार विनोद खंडूड़ी, कैप्टन मेहरवान भंडारी, कैप्टन रमेश कुमार, हवलदार अनूप, हवलदार वाई एस पंवार, हवलदार अजय पैन्यूली, कैप्टन नंद किशोर, कैप्टन गणेश जोशी, कैप्टेन वीरेंद्र सिंह, कैप्टन विष्णु दत्त शर्मा, समेत बड़ी संख्या में पार्टी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

You Might Also Like

चार घंटे चली हाईलेवल मीटिंग सीएम धामी ने ली क्लास, विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं की व्यापक समीक्षा, सीएम खुद सड़क मार्ग से करेंगे प्रदेश का दौरा, खस्ताहाल मिली सड़क तो नपेंगे अधिकारी

धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर, सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर भर्ती संबंधी नई नियमावली को मंजूरी, विधानसभा सत्र पर निर्णय सीएम लेंगे, राज्य में विकास योजनाओं के लिए पीएम का जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन एवं आरती, मुख्यमंत्री ने माँ गंगा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री धामी ने किया कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, नवरात्रि के प्रथम दिवस पर ध्वजारोहण कर नौ दिवसीय मेले का उद्घाटन, सांस्कृतिक झांकियों का किया अवलोकन, टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित, कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री

News Nishana August 26, 2026 August 26, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने साझा किया अपना विजन, कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने पर्यटन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक एवं पर्यावरण सहित आठ प्रमुख विषयों पर दिए सुझाव, श्रेष्ठ 140 विचारों का चयन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं विद्यार्थियों से करेंगे संवाद
Next Article उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक, नए संभावित स्थलों की पहचान कर वहां आवश्यक सुविधाओं, इवेंट्स एवं पर्यटन उत्पादों के विकास की समग्र योजना की जाए तैयार, उत्तराखण्ड की भौगोलिक एवं मौसमी परिस्थितियों से मिलती-जुलती परिस्थितियों वाले विदेशी पर्यटन स्थलों से ली जाए सीख, पर्यटन सर्किटों को एक पैकेज के रूप में किया जाए विकसित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

चार घंटे चली हाईलेवल मीटिंग सीएम धामी ने ली क्लास, विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं की व्यापक समीक्षा, सीएम खुद सड़क मार्ग से करेंगे प्रदेश का दौरा, खस्ताहाल मिली सड़क तो नपेंगे अधिकारी
उत्तराखंड बिग न्यूज October 13, 2026
धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर, सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर भर्ती संबंधी नई नियमावली को मंजूरी, विधानसभा सत्र पर निर्णय सीएम लेंगे, राज्य में विकास योजनाओं के लिए पीएम का जताया आभार
उत्तराखंड बिग न्यूज October 12, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन एवं आरती, मुख्यमंत्री ने माँ गंगा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
उत्तराखंड बिग न्यूज October 12, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, नवरात्रि के प्रथम दिवस पर ध्वजारोहण कर नौ दिवसीय मेले का उद्घाटन, सांस्कृतिक झांकियों का किया अवलोकन, टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
आस्था उत्तराखंड October 11, 2026
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित, कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ October 11, 2026
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज October 10, 2026
ओलावृष्टि से खेती को नुकसान, प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे सीएम लिया संज्ञान, ओलावृष्टि के कुछ ही समय बाद प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण, बाजपुर में उतरकर किया स्थलीय निरीक्षण , किसानों को दिया मदद का भरोसा
उत्तराखंड बिग न्यूज October 9, 2026
पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, 240 बाल वैज्ञानिक कर रहे प्रतिभाग, राज्य की STEM लैब्स को एआई से जोड़ने और सभी विकासखंडों में लैब ऑन व्हील्स स्थापित करने की दिशा में होगा कार्य
उत्तराखंड शिक्षा - सेहत October 9, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?