By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: जिला सहकारी बैंक चुनाव में गढ़वाल मण्डल में भाजपा का क्लीन स्विप, मंजीत रावत बने देहरादून जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष, पहली बार महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > जिला सहकारी बैंक चुनाव में गढ़वाल मण्डल में भाजपा का क्लीन स्विप, मंजीत रावत बने देहरादून जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष, पहली बार महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण
उत्तराखंडखबर रोज़ाना

जिला सहकारी बैंक चुनाव में गढ़वाल मण्डल में भाजपा का क्लीन स्विप, मंजीत रावत बने देहरादून जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष, पहली बार महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण

News Nishana
Last updated: 2026/09/08 at 4:34 PM
News Nishana
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : जिला सहकारी बैंकों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। गढ़वाल मण्डल के छह जनपदों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर हुये चुनावों में भाजपा के सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुये हैं जो कि राज्य सहकारिता के इतिहास में एक ऐतिहासिक रिकाॅर्ड है। सूबे के सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने जिला सहकारी बैंकों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि सहकारिता चुनाव में कांग्रेस कहीं नहीं टिक पाई है, सहकारिता में आम लोगों ने भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताया है।

गढ़वाल मण्डल के अंतर्गत जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिये हुये चुनाव में देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल (कोटद्वार), टिहरी गढ़वाल तथा हरिद्वार में भाजपा द्वारा घोषित सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये हैं। जिसमें देहरादून में मंजीत रावत, चमोली में गजेंद्र सिंह रावत, उत्तरकाशी में शारदा राणा, पौड़ी गढ़वाल में पंकज रावत, टिहरी गढ़वाल में सुभाष चंद्र रमोला तथा हरिद्वार जनपद में विजेंद्र चौधरी अध्यक्ष पद पर नर्विरोध निर्वाचित हुये। इसके अलावा सभी छह जिला सहकारी बैंकों में उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

उत्तराखंड सहकारिता चुनाव में पहली बार महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है। महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला सहकारी बैंकों के चुनाव 33 प्रतिशत महिला प्रतिनिधित्व के साथ संपन्न किए जा रहे हैं। प्रदेश के कुल दस जिला सहकारी बैंकों में से उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और उधमसिंहनगर जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष पद महिला आरक्षित है। इस आरक्षण के तहत इन तीन जनपदों में महिला अध्यक्ष निर्वाचित होंगी।

जिला सहकारी बैंकों के चुनाव दो चरणों में संपन्न हो रहे हैं। प्रथम चरण में गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों के चुनाव में भाजपा ने सभी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध जीत दर्ज की है। वहीं कुमाऊं मण्डल में जिला सहकारी बैंकों के चुनाव 10 व 11 सितंबर को आयोजित होंगे। भारतीय जनता पार्टी कुमाऊं मण्डल में भी गढ़वाल मण्डल जैसा प्रदर्शन दोहरायेगी, इसके लिये पार्टी ने ठोस चुनावी रणनीति बना रखी है।

सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत का कहना है कि
गढ़वाल मण्डल में सहकारिता चुनावों के तहत जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं निदेशक पदों पर निर्विरोध निर्वाचित सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी का निर्विरोध निर्वाचन आपसी विश्वास, संगठनात्मक समन्वय और सहकारिता की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। मुझे विश्वास है कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी सहकारिता आंदोलन को नई गति और दिशा प्रदान करेेंगे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना का किया अवलोकन, 156 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल-सुरंग मार्ग पर ट्रायल के आधार पर आवागमन शुरू, जल्द होगा लोकार्पण, केदारनाथ और बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने से सुगम होगी चारधाम यात्रा, रुद्रप्रयाग में यातायात जाम से मिलेगी राहत

सीएम धामी का बड़ा ऐलान, अगले वर्ष मई के प्रथम सप्ताह में माणा पास से औली तक आयोजित होगी ‘100 माइल्स हिमालयन एंड्योरेंस अल्ट्रा रन’, सीमांत क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : सीएम

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी, युवा नशामुक्ति अभियान में सहभागी ही नहीं, नेतृत्वकर्ता भी बनें : मुख्यमंत्री

भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्श आचरण की प्रेरणा देता है, अपने भीतर की बुराइयों का त्याग कर समाज में सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत बनाने का लें संकल्प, न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी लगभग 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण, विकासखंड चम्पावत की प्रत्येक ग्राम सभा को 10 लाख रुपये देने की घोषणा, न्याय पंचायतों में बनेंगे सामुदायिक भवन, आगामी 25 से 50 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जा रहा आदर्श चम्पावत का विकास : मुख्यमंत्री

News Nishana September 8, 2026 September 8, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून 12वें स्थान पर, देहरादून की वायु गुणवत्ता में हो रहा सुधार, देहरादून को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी नागरिकों का आभार : महापौर
Next Article चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना, तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन की रुचि, कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना का किया अवलोकन, 156 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल-सुरंग मार्ग पर ट्रायल के आधार पर आवागमन शुरू, जल्द होगा लोकार्पण, केदारनाथ और बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने से सुगम होगी चारधाम यात्रा, रुद्रप्रयाग में यातायात जाम से मिलेगी राहत
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 26, 2026
सीएम धामी का बड़ा ऐलान, अगले वर्ष मई के प्रथम सप्ताह में माणा पास से औली तक आयोजित होगी ‘100 माइल्स हिमालयन एंड्योरेंस अल्ट्रा रन’, सीमांत क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : सीएम
उत्तराखंड बिग न्यूज October 25, 2026
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी, युवा नशामुक्ति अभियान में सहभागी ही नहीं, नेतृत्वकर्ता भी बनें : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड शिक्षा - सेहत October 23, 2026
भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्श आचरण की प्रेरणा देता है, अपने भीतर की बुराइयों का त्याग कर समाज में सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत बनाने का लें संकल्प, न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना: मुख्यमंत्री
आस्था उत्तराखंड October 20, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी लगभग 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण, विकासखंड चम्पावत की प्रत्येक ग्राम सभा को 10 लाख रुपये देने की घोषणा, न्याय पंचायतों में बनेंगे सामुदायिक भवन, आगामी 25 से 50 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जा रहा आदर्श चम्पावत का विकास : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ October 18, 2026
मुख्यमंत्री से अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट, विश्वप्रसिद्ध ब्रिटिश संगीत समूह ‘द बीटल्स’ पर आधारित अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजना की शूटिंग ऋषिकेश में प्रस्तावित, ऑस्कर विजेता निर्देशक सैम मेंडेस के निर्देशन में बन रही फिल्म परियोजना की शूटिंग फरवरी 2027 में बीटल्स आश्रम में प्रस्तावित
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति और प्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर हुई चर्चा, फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में उत्तराखण्ड की पहचान हो रही और मजबूत : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज October 18, 2026
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ, मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में 63 मेधावी छात्र-छात्राओं और छह प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, शिक्षा को आधुनिक तकनीक, नवाचार और भारतीय जीवन मूल्यों से जोड़ने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज October 15, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?