By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनें, बिजली के खम्भों पर झूलते तारों से शहर को मिलेगी निजात, उफरैंखाल में विद्युत सब स्टेशन बनने से निर्बाध मिलेगी बिजली
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनें, बिजली के खम्भों पर झूलते तारों से शहर को मिलेगी निजात, उफरैंखाल में विद्युत सब स्टेशन बनने से निर्बाध मिलेगी बिजली
उत्तराखंडखबर रोज़ाना

श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनें, बिजली के खम्भों पर झूलते तारों से शहर को मिलेगी निजात, उफरैंखाल में विद्युत सब स्टेशन बनने से निर्बाध मिलेगी बिजली

News Nishana
Last updated: 2026/06/19 at 3:32 PM
News Nishana
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : श्रीनगर में शीघ्र ही विद्युत तारों को अंडरग्राउंड किया जायेगा, इसके लिये ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये है। इसके अलावा शहर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में भी तेजी से काम किया जा रहा है। साथ ही श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के उफरैंखाल में विद्युत सब स्टेशन स्थापित किया जायेगा, जिससे क्षेत्र के एक बड़े हिस्से में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी।

सूबे के कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में विद्युत समस्याओं के निराकरण को लेकर ऊर्जा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने श्रीनगर शहर में सभी विद्युत लाइनों को भूमिगत करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। इसके लिये उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में विद्युत लाइनों को भूमिगत होने से शहर का सौंदर्यीकरण बढ़ जाएगा और लोगों को बिजली के खम्भों पर झूलते तारों से मुक्ति मिल जायेगी। डाॅ. रावत ने श्रीनगर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुये कहा कि प्रथम चरण में शहर के अंतर्गत सभी सरकारी भवनों, विद्यालयों एवं अस्पतालों के भवनों को सोलर पैनल से अच्छादित किया जायेगा, जिससे बिजली की बचत होगी और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आयेगी। डाॅ. रावत ने कहा कि श्रीनगर विद्यानसभा क्षेत्र के उफरैंखाल में विद्युत सब स्टेशन स्थापित किया जायेगा, जिससे क्षेत्र के एक बड़े हिस्से में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी।

बैठक में डाॅ. रावत ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जर्जर व सड़े-गड़े विद्युत पोलों को बदलने, आवश्यकता के अनुरूप पोलों की शिफ्टिंग करने, पुराने व अनुपयोगी ट्रांसफार्मरों की जगह नये ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने तथा विद्युत आपूर्ति को निर्बाध व सुचारू बनाने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने उपभोक्ताओं को प्रत्येक दो माह में बिजली बिल उपलब्ध कराने तथा आम लोगों को विद्युत दरों की जानकारी के लिये व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिये। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश के शत-प्रतिशत राजकीय विद्यालयों का विद्युतीकरण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये, उन्होंने कहा कि कई विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन न होने से छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बैठक में अपर सचिव ऊर्जा व एमडी पिटकुल मेहरबान सिंह बिष्ट, निदेशक परिचालन यूपीसीएल एम.आर. आर्या, मुख्य अभियंता गढ़वाल जोन एन.एस. बिष्ट, अधीक्षण अभियंता श्रीनगर मयूर देव सिंह, उपखण्ड अधिकारी प्रवेश कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9.99 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की ₹148.18 करोड़ की धनराशि, मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से किया अक्टूबर माह की पेंशन का भुगतान, समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग एवं जनसुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर दिया जोर

चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग, नंदा राजजात यात्रा के प्रमुख पड़ाव वाण में 84 वाहनों की पार्किंग क्षमता होगी विकसित, पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए शौचालय ब्लॉक व गार्ड रूम का भी होगा निर्माण

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन, देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440 संकेतकों के आधार पर निर्धारित किए गए विकास के लक्ष्य, विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत उत्तराखंड में 3,172 किमी लंबाई की 528 सड़कें एवं 19 पुलों का होगा निर्माण, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित पत्र में दी जानकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता मजबूत करने के लिये राज्य के प्रयासों को सराहा

News Nishana June 19, 2026 June 19, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article एमडीडीए की सख्ती : अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश नाकाम, विकासनगर तहसील अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में दोबारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई, अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग, सीसी सड़क निर्माण पर चला बुलडोजर
Next Article “गढ़वाल हीरोज” के संरक्षक बने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, पहाड़ के प्रतिभावान युवा फुटबॉल खिलाड़ियों की प्रतिभा को मिलेगा मंच, बोले गढ़वाल सांसद पहाड़ के खिलाड़ियों को आगे लाने का करेंगे काम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9.99 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की ₹148.18 करोड़ की धनराशि, मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से किया अक्टूबर माह की पेंशन का भुगतान, समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 5, 2026
मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग एवं जनसुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर दिया जोर
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 5, 2026
चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग, नंदा राजजात यात्रा के प्रमुख पड़ाव वाण में 84 वाहनों की पार्किंग क्षमता होगी विकसित, पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए शौचालय ब्लॉक व गार्ड रूम का भी होगा निर्माण
उत्तराखंड बिग न्यूज November 5, 2026
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन, देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440 संकेतकों के आधार पर निर्धारित किए गए विकास के लक्ष्य, विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 2, 2026
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत उत्तराखंड में 3,172 किमी लंबाई की 528 सड़कें एवं 19 पुलों का होगा निर्माण, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित पत्र में दी जानकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता मजबूत करने के लिये राज्य के प्रयासों को सराहा
उत्तराखंड बिग न्यूज November 2, 2026
धामी सरकार ने दी राज्य कर्मचारियों को सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी, राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को अधिकतम ₹7,000 का मिलेगा तदर्थ बोनस, समूह ‘ग’, ‘घ’ एवं पात्र समूह ‘ख’ के कर्मचारियों सहित दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों को भी मिलेगा लाभ
उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ November 2, 2026
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात, 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 31, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश, 6 नवंबर को उत्तराखण्ड पुलिस को मिलेगा प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 31, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?