By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: “धामी ही धाकड़” अब राजनाथ सिंह ने भी लगाई धामी सरकार के काम पर मुहर बोले हिमालय की तरह अडिग है धामी सरकार उत्तराखंड में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बनेगी सरकार, उत्तराखंड में कमल कर रहा कमाल, मां गंगा की धारा की तरह आगे बढ़ रहा उत्तराखंड
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > “धामी ही धाकड़” अब राजनाथ सिंह ने भी लगाई धामी सरकार के काम पर मुहर बोले हिमालय की तरह अडिग है धामी सरकार उत्तराखंड में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बनेगी सरकार, उत्तराखंड में कमल कर रहा कमाल, मां गंगा की धारा की तरह आगे बढ़ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंडपॉलिटिक्स

“धामी ही धाकड़” अब राजनाथ सिंह ने भी लगाई धामी सरकार के काम पर मुहर बोले हिमालय की तरह अडिग है धामी सरकार उत्तराखंड में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बनेगी सरकार, उत्तराखंड में कमल कर रहा कमाल, मां गंगा की धारा की तरह आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

News Nishana
Last updated: 2026/11/22 at 5:56 PM
News Nishana
Share
19 Min Read
SHARE

हरिद्वार : भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह सीएम धामी की पीठ ठोकते हुए बड़ा इशारा भी कर गए। उन्होंने कहा कि धामी सरकार हिमालय की तरह अडिग है, उत्तराखंड में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में हमारा और आपका कमल कमल कर रहा है और उत्तराखंड मां गंगा की धारा की तरह आगे बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा का बल सरकार नहीं बल्कि संगठन है और कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है। राजनाथ सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती, वैचारिक प्रतिबद्धता, जनसेवा और आपसी एकजुटता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक शक्ति उसकी सरकार नहीं, बल्कि उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन सत्ता में रहते हुए भी उतना ही सक्रिय, जीवंत और प्रभावशाली रहना चाहिए, जितना सत्ता से बाहर रहते हुए रहा है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा का संगठन देवदार के विशाल वृक्ष की तरह मजबूत और गहरी जड़ों वाला है। लगातार दो बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना संगठन के परिश्रम और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं के इसी उत्साह, जनता के समर्थन और सरकार के विकास कार्यों के आधार पर प्रदेश में तीसरी बार भी भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हरिद्वार की आध्यात्मिक भूमि पर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर उन्हें शांति, प्रसन्नता, उपलब्धि और विश्वास की अनुभूति हो रही है। लंबे समय तक उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ काम करने का अनुभव उनके लिए विशेष रहा है और आज बड़ी संख्या में नए और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की उपस्थिति संगठन के निरंतर विस्तार और मजबूती का प्रमाण है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को लगातार मिल रही सफलताओं के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सशक्त नेतृत्व, उनकी जनकल्याणकारी नीतियां और पार्टी के कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम है। उन्होंने कहा आज देश के 20 से अधिक राज्यों में एनडीए की सरकारें होना संगठन की व्यापक स्वीकार्यता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प जनकल्याण की भावना से प्रेरित है।

भाजपा की वैचारिक यात्रा का उल्लेख करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान न होने का संकल्प तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक नींव हैं। एकात्म मानववाद का दर्शन व्यक्ति के शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के समग्र सुख एवं विकास की अवधारणा पर आधारित है। इसी विचारधारा से प्रेरित होकर भाजपा अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य करती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता साध्य नहीं, बल्कि जनसेवा और राष्ट्र निर्माण का माध्यम है। पार्टी का कार्यकर्ता चुनावी सफलता के लिए ही नहीं, बल्कि समाज और देश में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम करता है। सत्ता में रहना अथवा विपक्ष में रहना भाजपा की विचारधारा को प्रभावित नहीं कर सकता। सिद्धांतों और विचारधारा के साथ समझौता करना पार्टी के कार्यकर्ताओं की संस्कृति नहीं है।

*कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूती के नौ सूत्र*

रक्षा मंत्री ने अपने लंबे राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव के आधार पर कार्यकर्ताओं को नौ महत्वपूर्ण सूत्रों पर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पहला, भाजपा का वास्तविक बल संगठन है। सांसद, विधायक और मंत्री बनने के बाद भी जनप्रतिनिधियों की संगठन के प्रति निकटता और अधिक बढ़नी चाहिए। मंडल, जिला और बूथ स्तर पर नियमित संवाद तथा बैठकों के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता को नेतृत्व से जुड़ाव का अनुभव होना चाहिए।

दूसरा, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को जनता के विश्वास का ध्वजवाहक बनना होगा। किसी भी आपदा, दुर्घटना अथवा संकट की स्थिति में भाजपा कार्यकर्ता सबसे पहले सहायता के लिए पहुंचने वाला व्यक्ति होना चाहिए। कार्यकर्ता समाज का फर्स्ट रिस्पॉन्डर बने।

तीसरा, डिजिटल युग में सोशल मीडिया और आधुनिक संचार माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया जाए। सोशल मीडिया को केवल प्रचार का माध्यम न मानकर जनता की भावनाओं, अपेक्षाओं और समस्याओं को समझने तथा उनसे फीडबैक प्राप्त करने का माध्यम भी बनाया जाए।

चौथा, राजनीति में व्यक्तिगत हमलों और अमर्यादित भाषा से बचते हुए मुद्दों पर आधारित संवाद किया जाए। विपक्ष की उकसाने वाली भाषा का जवाब उसी भाषा में देने के बजाय अपने संस्कारों और राजनीतिक मर्यादा के अनुरूप तथ्यों के साथ दिया जाए।

पांचवां, युवाओं को संगठन से अधिकाधिक जोड़कर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में युवाओं की सक्रिय टीम तैयार की जाए। उन्हें जनसेवा के कार्यों का प्रशिक्षण देकर नेतृत्व और जिम्मेदारियां निभाने के अवसर प्रदान किए जाएं।

छठा, विपक्ष के आरोपों और दुष्प्रचार का जवाब पूरी तैयारी और तथ्यों के आधार पर दिया जाए। उन्होंने कहा कि तथ्यों में बड़ी ताकत होती है। कार्यकर्ताओं को लोकतंत्र, ईवीएम और आपातकाल जैसे विषयों पर विपक्ष के आरोपों का जवाब प्रमाणिक तथ्यों के साथ देना चाहिए।

सातवां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और भाजपा की राज्य सरकारों की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाया जाए। केवल योजनाओं की सूची बताने के बजाय इन योजनाओं से आम नागरिक के जीवन में आए वास्तविक बदलावों और लाभार्थियों की सफलता की कहानियों को जनता के सामने रखा जाए।

आठवां, प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आचरण में नैतिकता, अनुशासन, ईमानदारी और सार्वजनिक जीवन की मर्यादा बनाए रखे। उन्होंने कहा कि पार्टी की छवि उसके प्रत्येक कार्यकर्ता के व्यवहार से निर्मित होती है।

नौवां, संगठन की एकजुटता को सर्वोपरि रखा जाए। पद, दायित्व और व्यक्तिगत अपेक्षाओं को लेकर आपसी मतभेद नहीं होने चाहिए। कार्यकर्ताओं को धैर्य, समर्पण और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एकता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और छोटी-छोटी बातों के कारण संगठन की एकता प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

*मोदी सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान*

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। गरीबों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने से लेकर देश की आर्थिक एवं सामरिक शक्ति को मजबूत करने तक, केंद्र सरकार ने नए भारत की नींव को सशक्त किया है।

उन्होंने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने जिस दृढ़ता के साथ आतंकवाद के विरुद्ध कार्रवाई की, वह देश के मजबूत नेतृत्व और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का परिचायक है। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की उपलब्धियों और राष्ट्रहित में लिए गए निर्णयों को तथ्यों एवं वास्तविक उदाहरणों के साथ जनता तक पहुंचाना चाहिए।

*उत्तराखंड में धामी सरकार के कार्यों की सराहना*

रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में हो रहे विकास कार्यों और महत्वपूर्ण निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने विकास के साथ-साथ राज्य की सांस्कृतिक पहचान, धार्मिक परंपराओं और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

उन्होंने उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर राज्य बनने की उपलब्धि, समान नागरिक संहिता लागू करने, कठोर नकल विरोधी कानून बनाने, धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगा नियंत्रण कानून जैसे निर्णयों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन फैसलों के लिए दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और जनहित को सर्वोपरि रखने का साहस आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश और उद्योगों का विस्तार हो रहा है। स्टार्टअप की संख्या में वृद्धि युवाओं में स्वरोजगार और उद्यमिता की बढ़ती भावना को दर्शाती है। उत्तराखंड का युवा अब केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला भी बन रहा है।

अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी और सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं। सड़क, रेल और अन्य आधारभूत संरचनाओं के विस्तार से प्रदेश की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में विकास कार्यों तथा चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या प्रदेश की बदलती तस्वीर को प्रदर्शित करती है।

उन्होंने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रदेश सरकार के प्रयासों तथा सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान के लिए उठाए गए कदमों की भी सराहना की। शहीद सैनिकों के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि में वृद्धि और देहरादून के गुन्नियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्य धाम को सैनिक सम्मान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान उसकी गौरवशाली सैन्य परंपरा, समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से है। इस पहचान को सुरक्षित रखते हुए विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना सरकार और संगठन दोनों की साझा जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित और जनहित से कभी समझौता नहीं करेगी, उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास की यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करते हुए प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने तथा राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद से देश में सेवा, सुशासन और जनकल्याण को केंद्र में रखकर ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उस समय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे राजनाथ सिंह आज देश के रक्षा मंत्री के रूप में राष्ट्र की सुरक्षा और सामर्थ्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में डबल इंजन सरकार ने विकास की नई इबारत लिखी है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन और लखपति दीदी जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। प्रदेश की बेटियों और महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले नकल माफिया पर कठोर कार्रवाई के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के परिणामस्वरूप 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्तियां प्रदान की गई हैं। नकल माफिया के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक आरोपियों को जेल भेजा गया है। सीएम धामी ने कहा कि सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि युवाओं को उनकी योग्यता, मेहनत और प्रतिभा के आधार पर अवसर मिलें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और खेल सुविधाओं के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। खिलाड़ियों के दैनिक भोजन भत्ते को ₹250 से बढ़ाकर ₹480 प्रतिदिन किया गया है, ताकि उन्हें बेहतर पोषण एवं प्रशिक्षण की सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रदेश में ₹3.56 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनमें से ₹1 लाख करोड़ से अधिक के निवेश धरातल पर उतर चुके हैं। इससे प्रदेश में उद्योगों के विस्तार, रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को नई दिशा मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लखवाड़, सौंग, जमरानी और किसाऊ जैसी महत्वपूर्ण बहुउद्देशीय बांध परियोजनाएं प्रदेश की जल सुरक्षा, पेयजल उपलब्धता, सिंचाई और ऊर्जा जरूरतों के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। केंद्र सरकार के सहयोग से सड़क, रेल, हवाई कनेक्टिविटी, पर्यटन और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की आस्था और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिली है। चारधाम यात्रा-2026 में 65 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह प्रदेश में बेहतर यातायात, यात्रा प्रबंधन, सुविधाओं और धार्मिक पर्यटन के विस्तार का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के समय केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित किया गया। कठिन परिस्थितियों में प्रभावितों तक सहायता पहुंचाने, सड़क और संपर्क व्यवस्था बहाल करने तथा जनजीवन सामान्य बनाने के लिए सरकार ने पूरी तत्परता से कार्य किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने भी हर चुनौती के समय उत्तराखंड को आवश्यक सहयोग और संसाधन उपलब्ध कराए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान एवं मूल स्वरूप को सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने अनेक कठोर निर्णय लिए हैं। अवैध अतिक्रमण और नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे मदरसों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है। सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि प्रदेश में प्रत्येक संस्थान निर्धारित नियमों और मानकों के अनुरूप ही संचालित हो।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास सरकार के विकास कार्यों का जवाब देने के लिए कोई ठोस तथ्य नहीं हैं। इसलिए वह अफवाहें फैलाने और दुष्प्रचार के माध्यम से जनता को भ्रमित करने का प्रयास करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विपक्ष के ऐसे प्रयासों का जवाब सरकार के कार्यों, उपलब्धियों और तथ्यों के आधार पर दिया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के संदर्भ में कहा कि उनके योगदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण पर प्रत्येक देशवासी को गर्व है। उनका अपमान देश के हितों के विरुद्ध सोच रखने वाले लोग ही कर सकते हैं। उन्होंने अजीत डोभाल के संबंध में की गई टिप्पणियों को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कांग्रेस की सोच पर सवाल उठाए।

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव की टिप्पणी पर भी कड़ी आपत्ति जताई। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड के वीर सैनिकों, राष्ट्रभक्तों और मेहनतकश नागरिकों का इस प्रकार अपमान किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस विषय पर उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं की चुप्पी भी सवाल खड़े करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों पर निरंतर विश्वास जताया है, उत्तराखंड में भी जनता ने हर चुनाव में भाजपा को अपना समर्थन देकर डबल इंजन सरकार के विकास मॉडल पर भरोसा जताया है। सीएम ने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के आशीर्वाद से भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाते हुए बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने जनकल्याण, विकास, महिला सशक्तिकरण, युवा रोजगार, खेल और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं, उन्हें जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है। प्रत्येक कार्यकर्ता को सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने और जनता के साथ निरंतर संवाद स्थापित करने का संकल्प लेकर जाना होगा।

You Might Also Like

भाजपा का लक्ष्य तीसरी बार 60 पार कार्यसमिति की बैठक में संकल्प , डबल इंजन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा जनता से आशीर्वाद के लिए निकालेंगे जन आशीर्वाद यात्रा

आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट, दिसंबर 2026 से मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन, मां गंगा की प्राकृतिक मत्स्य संपदा एवं जलीय जैव विविधता के संरक्षण पर दिया जोर, मुख्यमंत्री ने गंगा की स्वच्छता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में जनसहभागिता बढ़ाने की अपील की

CM धामी की अगुवाई में सत्ताईस की लड़ाई, धामी के नेतृत्व में भाजपा ने भरी हुंकार हरिद्वार की प्रदेश कार्यसमिति में हैट्रिक जमाने की रणनीति पर विचार, धामी होंगे भाजपा की नैया के खेवनहार, मिशन 27 के लिए सीएम धामी का आह्वान डबल इंजन के कामों को जन-जन तक ले जाएं

मिशन 2027 : भाजपा निकालेगी जन आशीर्वाद यात्रा, संगठन के हर मोर्चे को एक-एक लाख नए सदस्य जोड़ने का टारगेट, दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं को भी जोड़ने की रणनीति, महिलाओं की लगेगी चौपाल, किसानों के होंगे सम्मेलन

News Nishana November 22, 2026 November 22, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article भाजपा का लक्ष्य तीसरी बार 60 पार कार्यसमिति की बैठक में संकल्प , डबल इंजन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा जनता से आशीर्वाद के लिए निकालेंगे जन आशीर्वाद यात्रा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भाजपा का लक्ष्य तीसरी बार 60 पार कार्यसमिति की बैठक में संकल्प , डबल इंजन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा जनता से आशीर्वाद के लिए निकालेंगे जन आशीर्वाद यात्रा
उत्तराखंड पॉलिटिक्स November 22, 2026
आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट, दिसंबर 2026 से मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन, मां गंगा की प्राकृतिक मत्स्य संपदा एवं जलीय जैव विविधता के संरक्षण पर दिया जोर, मुख्यमंत्री ने गंगा की स्वच्छता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में जनसहभागिता बढ़ाने की अपील की
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 22, 2026
CM धामी की अगुवाई में सत्ताईस की लड़ाई, धामी के नेतृत्व में भाजपा ने भरी हुंकार हरिद्वार की प्रदेश कार्यसमिति में हैट्रिक जमाने की रणनीति पर विचार, धामी होंगे भाजपा की नैया के खेवनहार, मिशन 27 के लिए सीएम धामी का आह्वान डबल इंजन के कामों को जन-जन तक ले जाएं
उत्तराखंड पॉलिटिक्स November 21, 2026
मिशन 2027 : भाजपा निकालेगी जन आशीर्वाद यात्रा, संगठन के हर मोर्चे को एक-एक लाख नए सदस्य जोड़ने का टारगेट, दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं को भी जोड़ने की रणनीति, महिलाओं की लगेगी चौपाल, किसानों के होंगे सम्मेलन
उत्तराखंड पॉलिटिक्स November 21, 2026
उत्तराखंड की फिल्म नीति का बज रहा है डंका फ़िल्म निर्माताओं को भा रहा है उत्तराखंड, IFFI-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने की उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना
उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ November 21, 2026
CM धामी ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले उत्तराखण्ड दिवस समारोह में किया प्रतिभाग, उत्तराखण्ड के हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों एवं पारंपरिक कला की सराहना, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने और प्रदेश के कारीगरों एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने पर दिया जोर
उत्तराखंड देश-राज्य November 20, 2026
BIG NEWS : PM मोदी से मिले CM धामी, उत्तराखण्ड के विकास, कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री से किया अनुरोध, कुम्भ-2027, आरडीएसएस योजना, चम्पावत बाईपास, देहरादून रिंग रोड सहित विभिन्न परियोजनाओं में केंद्र सरकार के सहयोग के लिए जताया आभार
देश-राज्य बिग न्यूज November 20, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?