By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मानसून से पहले सभी प्राथमिकता वाले कार्य 7 जून तक पूर्ण करें, आपदा प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, विभागों को टास्क फोर्स व कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश, कम्युनिकेशन गैप बना कार्यों में बाधा तो जिम्मेदार अधिकारियों पर गिरेगी गाज, जनहित परियोजनाओं, सड़क मरम्मत और जलभराव रोकने के कार्यों की डीएम ने की समीक्षा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > मानसून से पहले सभी प्राथमिकता वाले कार्य 7 जून तक पूर्ण करें, आपदा प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, विभागों को टास्क फोर्स व कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश, कम्युनिकेशन गैप बना कार्यों में बाधा तो जिम्मेदार अधिकारियों पर गिरेगी गाज, जनहित परियोजनाओं, सड़क मरम्मत और जलभराव रोकने के कार्यों की डीएम ने की समीक्षा
उत्तराखंडखबर रोज़ाना

मानसून से पहले सभी प्राथमिकता वाले कार्य 7 जून तक पूर्ण करें, आपदा प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, विभागों को टास्क फोर्स व कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश, कम्युनिकेशन गैप बना कार्यों में बाधा तो जिम्मेदार अधिकारियों पर गिरेगी गाज, जनहित परियोजनाओं, सड़क मरम्मत और जलभराव रोकने के कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

News Nishana
Last updated: 2026/05/31 at 10:08 AM
News Nishana
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने और जनजीवन को सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने रविवार को सड़क, विद्युत, पेयजल, सिंचाई, नगर निगम, पुलिस तथा अन्य रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्य पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समयबद्धता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की अपेक्षाओं के अनुरूप सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग ही आपदा की चुनौतियों का प्रभावी समाधान है। उन्होंने प्रत्येक विभाग को अपने स्तर पर टास्क फोर्स, कंट्रोल रूम और वार रूम स्थापित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पर्याप्त संख्या में मैनपावर और मशीनरी तैनात कर सड़कों पर संचालित जनहित परियोजनाओं के प्राथमिकता वाले सभी कार्य हर हाल में 7 जून तक पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद संबंधित सड़कें तत्काल लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर उनकी मरम्मत एवं पुनर्स्थापन का कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि विभागों के बीच किसी भी प्रकार का संचार अभाव (कम्युनिकेशन गैप) कार्यों में बाधा का कारण नहीं बनना चाहिए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने मानसून से पूर्व नदी, नहरों एवं बरसाती नालों के चौनलाइजेशन का कार्य हर स्थिति में पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि जल प्रवाह सुचारु बना रहे और संभावित नुकसान से बचा जा सके। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग, पीएमजीएसवाई और लोक निर्माण विभाग को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने, सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने तथा सड़क किनारे नालियों एवं स्कवरों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने जलभराव संभावित क्षेत्रों में त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नदी किनारे की बस्तियों तथा विकासनगर, ऋषिकेश समेत अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में वाटर पंप के साथ टास्क फोर्स तैनात करने को कहा।
यातायात व्यवस्था को लेकर उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रमुख चौराहों और क्रॉसिंग पर आवश्यकतानुसार ड्यूटी निर्धारित करने के निर्देश दिए। बैठक में विद्युत, पेयजल, लोक निर्माण विभाग, गेल एवं अन्य एजेंसियों द्वारा संचालित परियोजनाओं की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई।

सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को लेवल-1 पर प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण की वास्तविक स्थिति जानने के लिए वे स्वयं शिकायतकर्ताओं से फीडबैक प्राप्त करेंगे। इसके लिए जिला स्तर पर कॉल ऑपरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) के.के. मिश्रा, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ओम पाल सिंह, अधीक्षण अभियंता सिंचाई संजय रॉय, अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, सीओ सिटी नितिन लोहानी सहित विभिन्न रेखीय विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

सीएम धामी ने विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 का किया शुभारंभ, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कॉरपस फंड के लिए ₹1 करोड़ देने की घोषणा, देहरादून को वैश्विक आपदा प्रबंधन विमर्श का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, गतिमान परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने तथा नई परियोजनाओं को शीघ्र शुरू करने के दिए निर्देश, क्षेत्र विशेष की पहचान को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाई जाएं परियोजनाएं : मुख्यमंत्री

आपदा प्रबंधन दिवस पर मुख्यमंत्री की चार घोषणाएं, आवासीय भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा, प्रभावितों को एसडीआरएफ के मानकों के अनुरूप मिलेगी राहत राशि, आपदाओं एवं सड़क दुर्घटनाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करने वाले लोगों को किया जाएगा पुरस्कृत, सिलक्यारा बचाव अभियान साहस, धैर्य और बेहतर समन्वय की ऐतिहासिक मिसाल : मुख्यमंत्री

CM धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक, 23 प्रस्तावों पर लगी धामी कैबिनेट की मुहर, आशा कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ा, हरिद्वार में पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय, वन आरक्षी पद पर सीधी भर्ती की आयु सीमा हुई 28

अग्निकांड प्रभावित गांव पवाणी पहुंचे मुख्यमंत्री प्रभावित परिवारों से मिलकर साझा किया दुख-दर्द, प्रत्येक प्रभावित परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा, सर्दी एवं संभावित बर्फबारी को देखते हुए प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल सुरक्षित आवास की व्यवस्था करने के निर्देश

News Nishana May 31, 2026 May 31, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article छात्रों को मिलेंगे तकनीकी व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर, शिक्षा विभाग ने किया इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड व तकनीकी शिक्षा के साथ एमओयू साइन, कहा, सरकारी स्कूलों में मजबूती होगा शैक्षिक ढांचा, तकनीकी शिक्षा से जुड़ेंगे युवा
Next Article गंगा तट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “मन की बात”, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने संतो संग सुनी “मन की बात” कहा मन की बात सिर्फ संवाद नहीं बल्कि देशवासियों को जोड़ने व समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का है सशक्त माध्यम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सीएम धामी ने विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 का किया शुभारंभ, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कॉरपस फंड के लिए ₹1 करोड़ देने की घोषणा, देहरादून को वैश्विक आपदा प्रबंधन विमर्श का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 28, 2026
मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, गतिमान परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने तथा नई परियोजनाओं को शीघ्र शुरू करने के दिए निर्देश, क्षेत्र विशेष की पहचान को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाई जाएं परियोजनाएं : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 27, 2026
आपदा प्रबंधन दिवस पर मुख्यमंत्री की चार घोषणाएं, आवासीय भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा, प्रभावितों को एसडीआरएफ के मानकों के अनुरूप मिलेगी राहत राशि, आपदाओं एवं सड़क दुर्घटनाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करने वाले लोगों को किया जाएगा पुरस्कृत, सिलक्यारा बचाव अभियान साहस, धैर्य और बेहतर समन्वय की ऐतिहासिक मिसाल : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 27, 2026
CM धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक, 23 प्रस्तावों पर लगी धामी कैबिनेट की मुहर, आशा कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ा, हरिद्वार में पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय, वन आरक्षी पद पर सीधी भर्ती की आयु सीमा हुई 28
उत्तराखंड बिग न्यूज November 27, 2026
अग्निकांड प्रभावित गांव पवाणी पहुंचे मुख्यमंत्री प्रभावित परिवारों से मिलकर साझा किया दुख-दर्द, प्रत्येक प्रभावित परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा, सर्दी एवं संभावित बर्फबारी को देखते हुए प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल सुरक्षित आवास की व्यवस्था करने के निर्देश
उत्तराखंड बिग न्यूज November 26, 2026
धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और किसान कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों की गिनाईं उपलब्धियां, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड ने विकास के नए आयाम स्थापित किए : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड बिग न्यूज November 26, 2026
मुख्यमंत्री ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र, ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा के दायित्वों का निर्वहन करें नवनियुक्त अधिकारी : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 25, 2026
झनकईया गंगा स्नान मेले का शुभारंभ, दो स्थानों पर स्नान घाट निर्माण की घोषणा, भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों और लोक परंपराओं का प्रतीक है झनकईया मेला, सीमांत एवं जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
आस्था उत्तराखंड November 24, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?