By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से पहले हुई भाजपा नेताओं की बैठक रही सुर्खियों में, सियासी गलियारों में बैठक को लेकर चर्चा , हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र रावत गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के साथ हुई बैठक के क्या हैं सियासी मायने, क्या थी सामान्य बैठक या फिर………
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से पहले हुई भाजपा नेताओं की बैठक रही सुर्खियों में, सियासी गलियारों में बैठक को लेकर चर्चा , हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र रावत गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के साथ हुई बैठक के क्या हैं सियासी मायने, क्या थी सामान्य बैठक या फिर………
उत्तराखंडबिग न्यूज

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से पहले हुई भाजपा नेताओं की बैठक रही सुर्खियों में, सियासी गलियारों में बैठक को लेकर चर्चा , हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र रावत गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के साथ हुई बैठक के क्या हैं सियासी मायने, क्या थी सामान्य बैठक या फिर………

News Nishana
Last updated: 2026/05/28 at 4:02 AM
News Nishana
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हुई हरिद्वार लोकसभा सांसद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व गढ़वाल लोकसभा सांसद भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी की मुलाकात काफी चर्चाओं में है। हालांकि इस बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और महामंत्री संगठन अजय कुमार भी मौजूद थे। सवाल उठ रहा है कि क्या यह बैठक कोई सामान्य बैठक थी या राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से पहले संगठन की तरफ से कोई डैमेज कंट्रोल का प्रयास।

दरअसल ऐसा इसलिए माना जा रहा है कि भाजपा के वरिष्ठ विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के प्रकरण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी खासे खफा बताए जा रहे हैं। बीते दिनों पहले गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की विधायक अरविंद पांडे से उनके आवास में लंबी मुलाकात भी हुई और उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी अरविंद पांडे के आवास में जाकर उनसे मिले। इस मुलाकात के बाद सांसद त्रिवेन्द्र रावत का एक बयान भी सामने आया था।

अब इस बात की आशंका भी जताई जा रही थी कि संभवत कोर ग्रुप की बैठक में दोनों दिग्गज सांसद कहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष व महामंत्री संगठन के सामने अपनी चिंता जाहिर कर सकते हैं। लिहाजा कोई जोखिम क्यों मोल लिया जाए, ज्यादा बेहतर है डैमेज से पहले ही कंट्रोल हो जाये। ये माना जा रहा है कि कोर ग्रुप की बैठक के अलावा भी राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय महामंत्री सांसदों से मुलाकात कर फीडबैक ले सकते हैं।

हालांकि दोनों ही सांसदों ने सोशल मीडिया के जरिए साझा जानकारी में मुलाकात को राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से जोड़ते हुए एक सांगठनिक बैठक करार दिया जो मूल रूप से कार्यक्रम व व्यवस्थाओं से जुड़ी बताई गई। हालांकि बंद कमरे की बैठक के राज तो फिलहाल पर्देदारी में ही नज़र आते हैं और फिलहाल इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया भी सामने नहीं आई है।

लेकिन सियासी गलियारों में तो इसे सामान्य बैठक के तौर पर नहीं देखा जा रहा। दरअसल राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अक्सर पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद त्रिवेन्द्र रावत की बेबाक प्रतिक्रिया सामने आती रहती है। विधायक अरविंद पांडे के प्रकरण में भी उनकी प्रतिक्रिया सामने आई है। ऐसे में खास मुलाकात के भले ही कई सियासी मायने निकाले जा रहे हों लेकिन सवाल ये भी उठना लाजिमी है कि अंदरखाने क्या भाजपा में सब कुछ “आल की वेल” चल रहा है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी लगभग 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण, विकासखंड चम्पावत की प्रत्येक ग्राम सभा को 10 लाख रुपये देने की घोषणा, न्याय पंचायतों में बनेंगे सामुदायिक भवन, आगामी 25 से 50 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जा रहा आदर्श चम्पावत का विकास : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री से अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट, विश्वप्रसिद्ध ब्रिटिश संगीत समूह ‘द बीटल्स’ पर आधारित अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजना की शूटिंग ऋषिकेश में प्रस्तावित, ऑस्कर विजेता निर्देशक सैम मेंडेस के निर्देशन में बन रही फिल्म परियोजना की शूटिंग फरवरी 2027 में बीटल्स आश्रम में प्रस्तावित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति और प्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर हुई चर्चा, फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में उत्तराखण्ड की पहचान हो रही और मजबूत : मुख्यमंत्री

मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ, मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में 63 मेधावी छात्र-छात्राओं और छह प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, शिक्षा को आधुनिक तकनीक, नवाचार और भारतीय जीवन मूल्यों से जोड़ने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ में लगभग 217 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ का किया शुभारंभ, 30 विकास कार्यों का शिलान्यास और 8 कार्यों का लोकार्पण

News Nishana May 28, 2026 May 28, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article यात्रा मार्गों पर अश्ववंशीय पशुओं के संचालन हेतु जारी की गयी नई एसओपी, श्री केदारनाथ, यमुनोत्री, हेमकुंट साहिब एवं आदि कैलाश यात्रा मार्गों को लेकर एसओपी की जारी
Next Article भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पहुंचेंगे देहरादून, देर शाम भाजपा प्रदेश कार्यालय में कोर ग्रुप व मंत्रियों के साथ होगी बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का पहला उत्तराखण्ड दौरा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी लगभग 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण, विकासखंड चम्पावत की प्रत्येक ग्राम सभा को 10 लाख रुपये देने की घोषणा, न्याय पंचायतों में बनेंगे सामुदायिक भवन, आगामी 25 से 50 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जा रहा आदर्श चम्पावत का विकास : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ October 18, 2026
मुख्यमंत्री से अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट, विश्वप्रसिद्ध ब्रिटिश संगीत समूह ‘द बीटल्स’ पर आधारित अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजना की शूटिंग ऋषिकेश में प्रस्तावित, ऑस्कर विजेता निर्देशक सैम मेंडेस के निर्देशन में बन रही फिल्म परियोजना की शूटिंग फरवरी 2027 में बीटल्स आश्रम में प्रस्तावित
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति और प्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर हुई चर्चा, फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में उत्तराखण्ड की पहचान हो रही और मजबूत : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज October 18, 2026
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ, मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में 63 मेधावी छात्र-छात्राओं और छह प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, शिक्षा को आधुनिक तकनीक, नवाचार और भारतीय जीवन मूल्यों से जोड़ने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज October 15, 2026
मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ में लगभग 217 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ का किया शुभारंभ, 30 विकास कार्यों का शिलान्यास और 8 कार्यों का लोकार्पण
उत्तराखंड बिग न्यूज October 15, 2026
चार घंटे चली हाईलेवल मीटिंग सीएम धामी ने ली क्लास, विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं की व्यापक समीक्षा, सीएम खुद सड़क मार्ग से करेंगे प्रदेश का दौरा, खस्ताहाल मिली सड़क तो नपेंगे अधिकारी
उत्तराखंड बिग न्यूज October 13, 2026
धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर, सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर भर्ती संबंधी नई नियमावली को मंजूरी, विधानसभा सत्र पर निर्णय सीएम लेंगे, राज्य में विकास योजनाओं के लिए पीएम का जताया आभार
उत्तराखंड बिग न्यूज October 12, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन एवं आरती, मुख्यमंत्री ने माँ गंगा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
उत्तराखंड बिग न्यूज October 12, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?