By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सप्ताह में 3 दिन मंडल मुख्यालय पौड़ी में बैठेंगे गढ़वाल कमिश्नर और आईजी : डॉ धन सिंह रावत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > सप्ताह में 3 दिन मंडल मुख्यालय पौड़ी में बैठेंगे गढ़वाल कमिश्नर और आईजी : डॉ धन सिंह रावत
उत्तराखंड

सप्ताह में 3 दिन मंडल मुख्यालय पौड़ी में बैठेंगे गढ़वाल कमिश्नर और आईजी : डॉ धन सिंह रावत

News Nishana
Last updated: 2025/09/06 at 7:51 AM
News Nishana
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : गढ़वाल कमिश्नर और आईजी अब हफ्ते में 3 दिन मंडल मुख्यालय पौड़ी में बैठेंगे। सरकार ने तय किया है कि दोनों अधिकारियों को अब सप्ताह में तीन दिन मंडल मुख्यालय पौड़ी में बैठना अनिवार्य है। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत का कहना है कि राज्य बनने से पहले कमिश्नर और आईजी पौड़ी में बैठते थे लेकिन राज्य बनने के बाद कमिश्नर के मंडल मुख्यालय में बैठने में कमी आई। इस संबंध में मुख्यमंत्री से बातचीत की गई जिसके बाद ये तय किया गया कि गढ़वाल मंडलायुक्त को सप्ताह में तीन दिन पौड़ी मुख्यालय में बैठना होगा और इस बाबत आदेश हो गए हैं।

जनता को मिलेगी राहत , नहीं काटने पड़ेंगे देहरादून के चक्कर

गढ़वाल मंडल आयुक्त के मंडल मुख्यालय पौड़ी में बैठने के चलते लोगों को सुविधा होगी। दरअसल पूर्व में यदा कदा ही कोई अवसर होता था जब कमिश्नर गढ़वाल पौड़ी में बैठा करते थे। अक्सर मंडल आयुक्त देहरादून में ही रहते हैं जिस कारण से कामकाज पर भी असर पड़ता और लोगों को अपने काम के लिए देहरादून तक दौड़ लगानी पड़ती है। लेकिन अब इस फैसले के बाद से यह उम्मीद जताई जा रही है कि लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें देहरादून के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इससे न सिर्फ उनके समय की बचत होगी बल्कि आने-जाने और रहने में पड़ने वाले आर्थिक बोझ से भी बचा जा सकेगा।

अखिर क्यों नहीं मंडल मुख्यालय में बैठते मंडलायुक्त

उत्तराखंड राज्य में दो मंडल हैं एक गढ़वाल मंडल और दूसरा कुमायूं मंडल। गढ़वाल मंडल का मुख्यालय पौड़ी में स्थित है जबकि कुमाऊँ मंडल का नैनीताल में। दोनों ही मंडल के कमिश्नर को मंडल मुख्यालय में बैठना चाहिए ताकि जनहित से जुड़े कार्यों के लिए जनता को व्यर्थ देहरादून की दौड़ न लगानी पड़े। लेकिन होता यह है कि एक आईएएस अधिकारी को मंडल आयुक्त की जिम्मेदारी देने के साथ ही अन्य विभागों की जिम्मेदारी भी सौंप दी जाती है। ऐसे में आईएएस अधिकारी को अपने दायित्व का निर्वहन करने के लिए शासन में भी बैठना पड़ता है। लिहाजा दोहरी जिम्मेदारी का यह असर पड़ता है कि अधिकारी देहरादून में तो बैठ जाते हैं लेकिन मंडल मुख्यालय में समय नहीं दे पाते। देहरादून में गढ़वाल मंडलायुक्त का कैम्प कार्यालय बना दिया गया है लिहाजा मंडलायुक्त ज्यादातर यहीं बैठा करते हैं। बात कुमाऊँ मंडल की करें और पिछले कुछ समय पर गौर करें तो कुमाऊँ मंडल के कमिश्नर तो मंडल मुख्यालय में बैठते हैं। गढ़वाल कमिश्नर के पास अन्य विभागों की भी जिम्मेदारी होने के चलते उनका पौड़ी मुख्यालय में अधिक समय देना संभव नहीं हो पता। अगर सरकार मंडल आयुक्त को अन्य दायित्व से मुक्त करें तो यह संभव हो सकता है कि कमिश्नर मंडल मुख्यालय में ही बैठे। अब जब सरकार ने तय किया है कि गढ़वाल मंडल आयुक्त को सप्ताह में तीन दिन पौड़ी मुख्यालय में बैठना होगा तो देखना दिलचस्प होगा कि मंडल मुख्यालय में कमिश्नर के बैठने का ये सिलसिला आगे कब तक जारी रहता है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन, देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440 संकेतकों के आधार पर निर्धारित किए गए विकास के लक्ष्य, विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत उत्तराखंड में 3,172 किमी लंबाई की 528 सड़कें एवं 19 पुलों का होगा निर्माण, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित पत्र में दी जानकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता मजबूत करने के लिये राज्य के प्रयासों को सराहा

धामी सरकार ने दी राज्य कर्मचारियों को सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी, राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को अधिकतम ₹7,000 का मिलेगा तदर्थ बोनस, समूह ‘ग’, ‘घ’ एवं पात्र समूह ‘ख’ के कर्मचारियों सहित दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों को भी मिलेगा लाभ

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात, 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश, 6 नवंबर को उत्तराखण्ड पुलिस को मिलेगा प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर

News Nishana September 6, 2025 September 6, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article हर शाखा में 5,000 नए खाते, 30 करोड़ डिपॉजिट अनिवार्य, 1 अक्टूबर से ऑनलाइन सदस्यता अभियान : डॉ. धन सिंह रावत
Next Article पीएम-पोषण योजना में गबन की जांच एसआईटी को सौंपी, विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने दिया अनुमोदन, कहा, घोटाले में संलिप्त लोगों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन, देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440 संकेतकों के आधार पर निर्धारित किए गए विकास के लक्ष्य, विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 2, 2026
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत उत्तराखंड में 3,172 किमी लंबाई की 528 सड़कें एवं 19 पुलों का होगा निर्माण, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित पत्र में दी जानकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता मजबूत करने के लिये राज्य के प्रयासों को सराहा
उत्तराखंड बिग न्यूज November 2, 2026
धामी सरकार ने दी राज्य कर्मचारियों को सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी, राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को अधिकतम ₹7,000 का मिलेगा तदर्थ बोनस, समूह ‘ग’, ‘घ’ एवं पात्र समूह ‘ख’ के कर्मचारियों सहित दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों को भी मिलेगा लाभ
उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ November 2, 2026
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात, 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 31, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश, 6 नवंबर को उत्तराखण्ड पुलिस को मिलेगा प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 31, 2026
जोशीमठ के नजदीक हेलीकॉप्टर लापता होने की खबर, बद्रीनाथ से लौटते वक्त जोशीमठ के नजदीक आखिरी संपर्क , पायलेट व 5 यात्री थे सवार सभी लापता, पायलेट से कोई संपर्क नहीं खोजबीन में जुटी सेना, एसडीआरएफ , खोजबीन में भेजा गया हेलीकॉप्टर
उत्तराखंड बिग न्यूज October 30, 2026
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 29, 2026
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी, सहसपुर में ₹326.64 करोड़ की पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जलाशय परियोजना और नैनीताल में ₹382.40 करोड़ के खैरना बैराज पेयजल प्रोजेक्ट को अनुमोदन
उत्तराखंड खबर रोज़ाना October 29, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?