देवभूमि उत्तराखंड में सनातन धर्म की आड़ में लोगों को ठगने और उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले छद्म भेषधारियों के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि शुरू करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
सीएम पुष्कर धामी का कहना है कि प्रदेश में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां असामाजिक तत्व साधु संतों का भेष धारण कर लोगों, विशेषकर महिलाओं को ठगने का कार्य कर रहे हैं इससे न सिर्फ लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है बल्कि सामाजिक सौहार्द और सनातन परंपरा की छवि को भी नुकसान पहुंच रहा है ऐसे में किसी भी धर्म का व्यक्ति यदि ऐसे कृत्य करता हुआ मिलता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जिस प्रकार असुर कालनेमि ने साधु का भेष धारण कर भ्रमित करने का प्रयास किया था वैसे ही आज समाज में कई कालनेमि सक्रिय है जो धार्मिक भेष धारण कर अपराध कर रहे हैं हमारी सरकार जनभावनाओं सनातन संस्कृति की गरिमा की रक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आस्था के नाम पर पाखंड फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।




