श्रीनगर गढ़वाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर प्रदेश भाजपा राज्यभर में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित शक्ति केंद्र बैठक में पहुंचे गढ़वाल सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा कि इन 12 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने कई एतोहसिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में 12 सालों के दौरान केंद्र सरकार द्वारा विकास सुशासन गरीब कल्याण राष्ट्रीय सुरक्षा डिजिटल क्रांति महिला सशक्तिकरण किसान कल्याण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य किए गए कई उपलब्धियां जुड़ी। इस दौरान वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के संकल्प और उसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
शक्ति केंद्र बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ संवाद किया गया इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त सक्रिय एवं गतिशील बनाने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक प्रभावित ढंग से पहचाने और मोदी सरकार के 12 वर्ष की उपलब्धियां एवं जनहितकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा सहित संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर भी चर्चा की गई।इस दौरान गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक में भी सहभागिता की।
प्रदेश भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल के दौरान किये गए जनकल्याणकारी कार्यों को जनता के बीच में लेकर जा रही है। राज्य के हर संसदीय क्षेत्र में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें संबंधित लोकसभा के सांसद व विधानसभा के विधायक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भी संवाद स्थापित कर रहे हैं।




