By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: आपदा प्रभावितों के लिए केंद्र की बड़ी राहत आर्थिक सहायता बढ़ाई, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ के सहायता मानकों में की महत्वपूर्ण वृद्धि, कृषि, पशुधन, आवास एवं अवसंरचना क्षति के लिए भी बढ़ी सहायता राशि
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > आपदा प्रभावितों के लिए केंद्र की बड़ी राहत आर्थिक सहायता बढ़ाई, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ के सहायता मानकों में की महत्वपूर्ण वृद्धि, कृषि, पशुधन, आवास एवं अवसंरचना क्षति के लिए भी बढ़ी सहायता राशि
उत्तराखंडबिग न्यूज

आपदा प्रभावितों के लिए केंद्र की बड़ी राहत आर्थिक सहायता बढ़ाई, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ के सहायता मानकों में की महत्वपूर्ण वृद्धि, कृषि, पशुधन, आवास एवं अवसंरचना क्षति के लिए भी बढ़ी सहायता राशि

News Nishana
Last updated: 2026/11/11 at 4:45 PM
News Nishana
Share
10 Min Read
SHARE

देहरादून : उत्तराखण्ड जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत एवं पुनर्वास उपलब्ध कराने की दिशा में केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्र सरकार द्वारा राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (एनडीआरएफ) के अंतर्गत विभिन्न मदों में दी जाने वाली सहायता राशि के मानकों में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सहायता मानकों में की गई यह वृद्धि आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत है। उत्तराखण्ड में भौगोलिक परिस्थितियों के कारण बाढ़, भूस्खलन, अतिवृष्टि, बादल फटना, हिमपात सहित विभिन्न आपदाओं के दौरान जन-धन एवं कृषि, पशुधन, आवास तथा सार्वजनिक अवसंरचना को व्यापक क्षति होती है।

ऐसे में बढ़े हुए मानकों से प्रभावित लोगों को अधिक प्रभावी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी और राहत एवं पुनर्स्थापन कार्यों को भी गति मिलेगी। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि संशोधित मानकों से आपदा के बाद प्रभावित परिवारों, किसानों, पशुपालकों, मत्स्य पालकों, कारीगरों तथा स्थानीय स्तर की सार्वजनिक अवसंरचना को पहले की तुलना में अधिक सहायता मिल सकेगी। इससे राहत एवं पुनर्स्थापना की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि उक्त प्रावधान वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए प्रभावी हो गए हैं।

*मृत्यु, दिव्यांगता एवं व्यक्तिगत क्षति*

आपदा में मृत्यु पर अनुग्रह सहायता राशि ₹4 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख प्रति मृतक कर दी गई है। खास बात यह है कि इसमें राहत एवं बचाव कार्य करने वाले कार्मिक भी शामिल किए गए हैं। 40 से 60 प्रतिशत स्थायी दिव्यांगता के लिए सहायता ₹74,000 से बढ़ाकर ₹94,000 प्रति व्यक्ति की गई है। 60 प्रतिशत से अधिक गंभीर दिव्यांगता के लिए सहायता ₹2.50 लाख से बढ़ाकर ₹3.20 लाख प्रति व्यक्ति की गई है। एक सप्ताह से अधिक अस्पताल में भर्ती रहने पर गंभीर चोट के लिए सहायता ₹16,000 से बढ़ाकर ₹20,500 प्रति व्यक्ति की गई है। एक सप्ताह से कम अस्पताल में भर्ती रहने पर गंभीर चोट के लिए सहायता ₹5,400 से बढ़ाकर ₹7,000 प्रति व्यक्ति की गई है।

आजीविका/दैनिक निर्वाह सहायता ₹60 प्रतिदिन से बढ़ाकर ₹60 तथा ₹90 प्रतिदिन के निर्धारित प्रावधान के अनुसार की गई है। कपड़ों के नुकसान पर सहायता ₹2,500 से बढ़ाकर ₹5,000 प्रति परिवार तथा घरेलू उपयोग की वस्तुओं के नुकसान पर सहायता ₹2,500 से बढ़ाकर ₹5,000 प्रति परिवार की गई है। खोज एवं बचाव कार्यों के लिए सहायता वास्तविक लागत के आधार पर जारी रहेगी। इसमें नाव, हेलीकॉप्टर एवं लॉजिस्टिक्स जैसी आवश्यक सेवाओं की वास्तविक लागत शामिल होगी।

*कृषि, बागवानी एवं रेशम उत्पादन*

वर्षा आधारित फसलों के लिए इनपुट सब्सिडी ₹8,500 प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर ₹11,000 प्रति हेक्टेयर की गई है। अधिकतम 2 हेक्टेयर तथा न्यूनतम सहायता राशि ₹1,000 से बढ़ाकर ₹1,500 की गई है। सुनिश्चित सिंचाई वाली फसलों के लिए सहायता ₹17,000 से बढ़ाकर ₹22,000 प्रति हेक्टेयर की गई है। अधिकतम 2 हेक्टेयर तथा न्यूनतम सहायता ₹2,000 से बढ़ाकर ₹2,600 की गई है।

बारहमासी/बागवानी फसलों के लिए सहायता ₹22,500 से बढ़ाकर ₹30,000 प्रति हेक्टेयर की गई है। अधिकतम 2 हेक्टेयर तथा न्यूनतम सहायता ₹2,500 से बढ़ाकर ₹3,200 की गई है। रेशम उत्पादन के लिए सहायता ₹6,000 से बढ़ाकर ₹7,800 प्रति हेक्टेयर (एरी/मलबरी) तथा मूगा के लिए 7500 प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर ₹9,800 प्रति हेक्टेयर के संशोधित मानक के अनुसार की गई है। 3 इंच से अधिक गाद/रेत जमाव हटाने के लिए सहायता ₹18,000 से बढ़ाकर ₹23,000 प्रति हेक्टेयर की गई है।भूस्खलन/हिमस्खलन से स्थायी भूमि क्षति के लिए सहायता ₹47,000 से बढ़ाकर ₹60,000 प्रति हेक्टेयर की गई है।

*पशुधन, मुर्गीपालन एवं मत्स्य क्षेत्र*

बड़े पशुओं-गाय, भैंस, ऊंट, याक आदि की क्षति पर सहायता ₹37,500 से बढ़ाकर ₹50,000 प्रति पशु की गई है। अधिकतम तीन पशु प्रति परिवार। छोटे पशुओं-भेड़, बकरी, सूअर आदि के लिए सहायता ₹4,000 से बढ़ाकर ₹5,100 प्रति पशु की गई है। सूखाग्रस्त क्षेत्रों के बड़े पशुओं के लिए सहायता ₹32,000 से बढ़ाकर ₹41,000 प्रति पशु की गई है। सूखाग्रस्त क्षेत्रों के छोटे पशुओं के लिए सहायता ₹20,000 से बढ़ाकर ₹25,400 प्रति पशु की गई है।

पोल्ट्री के लिए सहायता ₹100 से बढ़ाकर ₹130 प्रति पक्षी की गई है। पशु शिविरों में बड़े पशुओं के लिए चारे की सहायता ₹80 प्रतिदिन से बढ़ाकर ₹100 प्रतिदिन तथा छोटे पशुओं के लिए ₹45 से बढ़ाकर ₹60 प्रतिदिन की गई है। मत्स्य क्षेत्र में नाव/जाल आदि की मरम्मत एवं नई नाव/जाल की सहायता भी बढ़ाई गई है। नाव के लिए मरम्मत राशि ₹6,000 से बढ़ाकर ₹8,000 तथा नई नाव के लिए ₹15,000 से बढ़ाकर ₹19,000 की गई है। जाल के लिए मरम्मत सहायता ₹3,000 से बढ़ाकर ₹4,000 तथा नए जाल के लिए ₹4,000 से बढ़ाकर ₹5,100 की गई है। मत्स्य बीज एवं इनपुट सब्सिडी ₹10,000 से बढ़ाकर ₹13,000 प्रति हेक्टेयर की गई है।

*आवास, कुटीर उद्योग एवं बुनियादी सुविधाओं की क्षति*

मैदानी क्षेत्रों में पूर्णतः क्षतिग्रस्त मकान के लिए सहायता ₹1.20 लाख से बढ़ाकर ₹1.60 लाख प्रति मकान की गई है। पहाड़ी/दुर्गम क्षेत्रों में पूर्णतः क्षतिग्रस्त मकान के लिए सहायता ₹1.30 लाख से बढ़ाकर ₹1.70 लाख प्रति मकान की गई है। आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त पक्के मकान के लिए सहायता ₹6,500 से बढ़ाकर ₹8,500 तथा कच्चे मकान के लिए ₹4,000 से बढ़ाकर ₹5,500 प्रति मकान की गई है। पूर्णतः नष्ट झोपड़ी एवं पशुशाला के लिए सहायता में भी वृद्धि की गई है। झोपड़ी के लिए ₹8,000 से बढ़ाकर ₹10,500 तथा पशुशाला के लिए ₹3,000 से बढ़ाकर ₹4,000 किया गया है। हस्तशिल्प एवं हस्तकरघा कारीगरों के लिए औजार एवं कच्चे माल की सहायता ₹5,000 से बढ़ाकर ₹6,500 की गई है।

*तात्कालिक अवसंरचना पुनर्स्थापना के लिए भी बढ़ी सहायता*

आपदा से क्षतिग्रस्त सार्वजनिक अवसंरचना की तत्काल मरम्मत एवं पुनर्स्थापना के लिए भी संशोधित मानकों में महत्वपूर्ण वृद्धि की गई है। इसमें सड़क एवं पुल, पेयजल आपूर्ति, लघु सिंचाई संबंधी कार्य, विद्युत आपूर्ति, प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत एवं सामुदायिक परिसंपत्तियां शामिल हैं। प्रावधान का विवरण निम्नानुसार है।

सड़क एवं पुल राज्य राजमार्ग/एमडीआर/प्रमुख जिला मार्गों की मरम्मत के लिए सामान्य क्षेत्रों में सहायता ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹1.30 लाख प्रति किलोमीटर तथा पर्वतीय क्षेत्रों में ₹1.25 लाख से बढ़ाकर ₹1.60 लाख प्रति किलोमीटर की गई है। ग्रामीण/ग्राम सड़कें, कलवर्ट सहित-सामान्य क्षेत्रों में ₹60,000 से बढ़ाकर ₹80,000 प्रति किलोमीटर तथा पर्वतीय क्षेत्रों में ₹75,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख प्रति किलोमीटर की गई हैं। आरसीसी कलवर्ट/पुलों की मरम्मत के लिए भी सामान्य क्षेत्रों में ₹60,000 से बढ़ाकर ₹80,000 प्रति किलोमीटर तथा पर्वतीय क्षेत्रों में ₹75,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख प्रति किलोमीटर किया गया है।

पेयजल आपूर्ति क्षतिग्रस्त पेयजल योजना/इकाई की तत्काल पुनस्र्थापना के लिए सहायता ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.60 लाख प्रति क्षतिग्रस्त योजना/इकाई की गई है। लघु सिंचाई कार्य प्रमुख एवं मध्यम सिंचाई परियोजनाओं को छोड़कर लघु सिंचाई कार्यों के लिए सहायता ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.60 लाख प्रति कार्य की गई है। विद्युत आपूर्ति विद्युत पोल के लिए सहायता ₹5,000 से बढ़ाकर ₹6,500 प्रति पोल। क्षतिग्रस्त एलटी लाइन की मरम्मत के लिए सहायता ₹50,000 से बढ़ाकर ₹70,000 प्रति किलोमीटर। क्षतिग्रस्त वितरण ट्रांसफार्मर बदलने के लिए सहायता ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹1.30 लाख प्रति ट्रांसफार्मर की गई है।

विद्यालय भवन की क्षति के लिए सहायता ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.60 लाख प्रति विद्यालय भवन की गई है।प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की क्षति के लिए सहायता ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.60 लाख प्रति स्वास्थ्य केंद्र इकाई की गई है। पंचायत/सामुदायिक परिसंपत्तियों की क्षति के लिए सहायता ₹2.50 लाख से बढ़ाकर ₹3.20 लाख प्रति इकाई की गई है।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने कहा कि एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ के सहायता मानकों में यह वृद्धि उत्तराखण्ड के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। इससे आपदा प्रभावित परिवारों को अधिक आर्थिक संबल मिलेगा तथा क्षतिग्रस्त कृषि भूमि, फसलों, पशुधन, आवास और स्थानीय अवसंरचना की पुनस्र्थापना के कार्यों को अधिक तेजी से किया जा सकेगा। केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाए गए इन मानकों से राज्य में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। संशोधित मानकों का लाभ आपदा प्रभावित लोगों तक त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

You Might Also Like

स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त को सौंपा राष्ट्रीय पुरस्कार, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में क्लीन हिमालयन सिटी श्रेणी में हासिल की प्रथम रैंक

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का किया विमोचन, विकास पुस्तिका प्रदेश की उपलब्धियों के साथ जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही का भी दस्तावेज, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की दिशा में तेजी से हो रहा कार्य, विकास का वास्तविक अर्थ आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना : मुख्यमंत्री

राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में सीएम ने की 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि, राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित होगी कैबिनेट समिति

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस आज, मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा शुभकामना संदेश, उत्तराखंड की विकास यात्रा और उपलब्धियों की सराहना की, 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक के संकल्प को राज्य सरकार साकार कर रही है : प्रधानमंत्री

News Nishana November 11, 2026 November 11, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त को सौंपा राष्ट्रीय पुरस्कार, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में क्लीन हिमालयन सिटी श्रेणी में हासिल की प्रथम रैंक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त को सौंपा राष्ट्रीय पुरस्कार, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में क्लीन हिमालयन सिटी श्रेणी में हासिल की प्रथम रैंक
उत्तराखंड बिग न्यूज November 11, 2026
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का किया विमोचन, विकास पुस्तिका प्रदेश की उपलब्धियों के साथ जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही का भी दस्तावेज, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की दिशा में तेजी से हो रहा कार्य, विकास का वास्तविक अर्थ आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 9, 2026
राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में सीएम ने की 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि, राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित होगी कैबिनेट समिति
उत्तराखंड बिग न्यूज November 9, 2026
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस आज, मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड बिग न्यूज November 9, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा शुभकामना संदेश, उत्तराखंड की विकास यात्रा और उपलब्धियों की सराहना की, 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक के संकल्प को राज्य सरकार साकार कर रही है : प्रधानमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ, जवानों के बीच पहुँचकर मुख्यमंत्री ने साझा कीं सैनिक परिवार से जुड़ी स्मृतियाँ, हमारे घरों में जलने वाले दीपों के पीछे सैनिकों का त्याग और उनके परिवारों का समर्पण : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 7, 2026
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत, राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड, उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रपति निशान मिलना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण : केंद्रीय गृह मंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 6, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड, उत्तराखंड राज्योत्सव कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री ने किया 1475 करोड़ रुपये की 62 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के साथ ही विभिन्न हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान और मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार भी प्रदान किए
उत्तराखंड बिग न्यूज November 6, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?