देहरादून: बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट में कांग्रेस की जीत के बाद आज विधानसभा में दोनों नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ग्रहण की। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने बद्रीनाथ से विधायक लखपत बुटोला और मंगलौर विधानसभा से काजी निजामुद्दीन को शपथ दिलाई और शुभकामनाएं दी।
आज विधानसभा भवन देहरादून में मंगलौर विधानसभा और बद्रीनाथ विधानसभा के उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायक श्री @qazinizamuddin जी और @LakhpatSinghMLA जी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई।
इस अवसर पर माननीय विधायकों को बधाई एवम् आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की।आशा करती हूं… pic.twitter.com/DfgTtOy25w
— Ritu Khanduri Bhushan (@RituKhanduriBJP) July 27, 2024




