देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल लोकसभा के प्रत्याशी अजय भट्ट कल अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट भी रहेंगे। नामांकन के बाद रुद्रपुर गाँधी पार्क से एक जनसभा आयोजित की जाएगी। गौरतलब कि उत्तराखंड में 19 अप्रैल 2024 को ईवीएम से वोट पड़ेंगे।
बता दें कि 14 विधानसभा क्षेत्रों वाली लालकुआं , भीमताल , नैनीताल , हलद्वानी , कालाढूंगी , जसपुर , काशीपुर , बाजपुर , गदरपुर , रुद्रपुर , किच्छा ,सितारगंज , नानकमत्ता और खटीमा की विधानसभा की सीटें आती हैं। 2009 में नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के करण चंद सिंह बाबा ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी, साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी के भगत सिंह कोश्यारी जीते थे, 2019 में फिर भाजपा के अजय भट्ट ने जीत हासिल की थी।




