By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तरकाशी में सैकड़ों वाहनों के मलबे में फंसने की सूचना भ्रामक : जिलाप्रशासन
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > उत्तरकाशी में सैकड़ों वाहनों के मलबे में फंसने की सूचना भ्रामक : जिलाप्रशासन
उत्तराखंड

उत्तरकाशी में सैकड़ों वाहनों के मलबे में फंसने की सूचना भ्रामक : जिलाप्रशासन

News Nishana Desk 1
Last updated: 2024/08/28 at 10:25 AM
News Nishana Desk 1
Share
5 Min Read
SHARE

उत्तरकाशी: सोशल मीडिया पर उत्तरकाशी में सैकड़ों वाहनों के मलबे में फंसने की भ्रामक सूचना प्रसारित की जा रही है , जो कि असत्य और तथ्यहीन है जिला प्रशासन द्वारा ये प्रेस ब्रीफ जारी किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा है कि
जिला मुख्यालय उत्तरकाशी व आस-पास के क्षेत्रों में गत रात्रि को हुई अत्यधिक वर्षा के बाद अब स्थिति सामान्य है। लिहाजा सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक सूचना प्रसारित कर जन-जीवन को प्रभावित करने का गलत प्रयास न किया जाय।

उत्तरकाशी नगर क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण उफनते नालों का पानी और मलवा सड़क पर आ जाने के कारण गोफियारा में सड़क पर पार्क किए गए कुछ दोपहिया वाहन मलबे में फंस गए थे जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया था। प्रशासन के द्वारा एहतियातन खतरे की आशंका वाले क्षेत्र को तुरंत ही खाली करा लिया गया था और पानी की निकासी व मलवे की सफाई का काम रात में ही शुरू कर गया था। इस क्षेत्र में कोई भी वाहन मलवे में नहीं दबा है और जान-माल का कोई भी नुकसान नहीं हुआ है।

बीती रात जिला मुख्यालय व आस-पास के क्षेत्रों में लगभग 11 बजे अत्यधिक वर्षा होने के कारण नाले उफान पर आ गए थे। जिसके कारण गुफियारा, ज्ञानसू, मैणागाड, तेखला आदि क्षेत्रों में कुछ जगहों पर जलभराव होने व सड़क पर नालों से आया मलवा फैल जाने की सूचना मिली थी। प्रशासन के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आपदा प्रबंधन तंत्र को सक्रिय कर रात में ही तमाम जिम्मेदार अधिकारियों को जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र में बुलाने के साथ ही प्रभावित क्षेत्र के लोगों को अलर्ट करने के साथ ही किसी भी प्रकार की संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयार की गई थी। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने रात में आपातकालीन परिचालन केंद्र में अधिकारियों की बैठक लेकर इस बावत रणनीति व तैयारियों पर चर्चा करने के साथ ही प्रभावित क्षेत्र में एसडीआएफ व प्रशासन की टीम को तैनात करने के आदेश दिए। इसके साथ ही प्रशासन की टीमें त्वरित कार्रवाई और लोगों को सतर्क करने व सुरक्षित स्थानों पर भेेजने में जुट गई। पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी के द्वारा भी रात्रि में प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर लोगों को अलर्ट करने के साथ ही सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई।

प्रशासन के द्वारा एहतियात बरतते हुए गोफियारा के निकटवर्ती जल संस्थान के परिसर से लगे क्षेत्र में रहने वाले लगभग 50-60 परिवारों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के साथ ही वरूणावत की तलहटी में स्थित सभी इलाकों के लोगों को सतर्क कर दिया गया था। रात्रि को ही इस क्षेत्र में एसडीआरएफ सहित विभिन्न विभागों की टीमों को भेजकर स्थिति की निगरानी की जाती रही और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन तंत्र को तैयार रखा गया था। गुफियारा के निकटवर्ती क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन होने के बाद भूस्खलन का मलवा पूर्व में वरूणावत उपचार के लिए लगवाई गई सुरक्षा रेलिंग में रूकने कारण मलवा आबादी वाले क्षेत्र में नहीं आया है। इस घटना में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। प्रशासन के द्वारा स्थिति पर निरंतर नजर रखी जा रही है। वर्तमान में इस स्थान पर भूस्खलन नहीं हो रहा है। रात्रि को एहतियातन अन्यत्र सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए लोग अब अपने घरों को लौट आए हैं और नगर में जन-जीवन सामान्य है।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने इस क्षेत्र में जन-जीवन की सुरक्षा के दृष्टिगत भूस्खलन एवं पत्थर-बोल्डर गिरने के कारण, प्रभाव तथा उक्त से प्रभावित होने वाले क्षेत्र के विस्तृत सर्वेक्षण हेतु एक तकनीकी समिति गठित करते हुए समिति को रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। समिति में उप जिलाधिकारी भटवाडी, उप निदेशक/भू-वैज्ञानिक जिला टास्क फोर्स उत्तरकाशी, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोनिवि उत्तरकाशी, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड उत्तरकाशी, उप प्रभागीय वनाधिकारी उत्तरकाशी वन प्रभाग उत्तरकाशी. नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी के प्रतिनिधि, निरीक्षक एसडीआरएफ उत्तरकाशी, टीम लीडर एनडीआरएफ उत्तरकाशी व कनिष्ठ अभियन्ता जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण उत्तरकाशी को शामिल किया गया है। समिति के द्वारा मौके पर जाकर प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण व सर्वेक्षण किया जा रहा है। समिति को भूस्खलन के कारण व प्रभाव के साथ ही वरूणावत पहाड़ी पर पूर्व में सुरक्षा हेतु लगायी गयी रेलिंग को हुए नुकसान तथा उपचार हेतु तत्कालिक एवं दीर्घकालीन उपाय के सम्बन्ध में संयुक्त विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं।

You Might Also Like

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस आज, मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा शुभकामना संदेश, उत्तराखंड की विकास यात्रा और उपलब्धियों की सराहना की, 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक के संकल्प को राज्य सरकार साकार कर रही है : प्रधानमंत्री

मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ, जवानों के बीच पहुँचकर मुख्यमंत्री ने साझा कीं सैनिक परिवार से जुड़ी स्मृतियाँ, हमारे घरों में जलने वाले दीपों के पीछे सैनिकों का त्याग और उनके परिवारों का समर्पण : मुख्यमंत्री

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत, राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड, उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रपति निशान मिलना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण : केंद्रीय गृह मंत्री

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड, उत्तराखंड राज्योत्सव कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री ने किया 1475 करोड़ रुपये की 62 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के साथ ही विभिन्न हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान और मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार भी प्रदान किए

TAGGED: Hindi news, uttarakhand, uttarkashi
News Nishana Desk 1 August 28, 2024 August 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article आज होने वाली धामी कैबिनेट की बैठक टली, अब इस दिन होगी बैठक
Next Article सीएम धामी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के डिजिटल डिपॉजिट रिफन्ड सिस्टम का किया शुभारंभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस आज, मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड बिग न्यूज November 9, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा शुभकामना संदेश, उत्तराखंड की विकास यात्रा और उपलब्धियों की सराहना की, 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक के संकल्प को राज्य सरकार साकार कर रही है : प्रधानमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ, जवानों के बीच पहुँचकर मुख्यमंत्री ने साझा कीं सैनिक परिवार से जुड़ी स्मृतियाँ, हमारे घरों में जलने वाले दीपों के पीछे सैनिकों का त्याग और उनके परिवारों का समर्पण : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 7, 2026
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत, राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड, उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रपति निशान मिलना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण : केंद्रीय गृह मंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 6, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड, उत्तराखंड राज्योत्सव कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री ने किया 1475 करोड़ रुपये की 62 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के साथ ही विभिन्न हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान और मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार भी प्रदान किए
उत्तराखंड बिग न्यूज November 6, 2026
लोकगायक नरेंद्र नेगी व अभिनेता हेमंत पांडे सम्मानित, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित, लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित
उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ November 6, 2026
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व सीएम पुष्कर धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, ₹1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹402.20 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण, सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, पर्यटन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को मिलेगी गति
उत्तराखंड बिग न्यूज November 6, 2026
मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9.99 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की ₹148.18 करोड़ की धनराशि, मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से किया अक्टूबर माह की पेंशन का भुगतान, समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 5, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?