रुड़की: रूड़की में लखनाैता के पास दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक झबरेड़ा में लखनौता के पास दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।




