By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बदरीनाथ और केदारनाथ पर गोदियाल का दोहरा मापदण्ड, मुम्बई में बने मंदिर पर क्यों रहे चुप: मनवीर चौहान
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > बदरीनाथ और केदारनाथ पर गोदियाल का दोहरा मापदण्ड, मुम्बई में बने मंदिर पर क्यों रहे चुप: मनवीर चौहान
उत्तराखंडपॉलिटिक्स

बदरीनाथ और केदारनाथ पर गोदियाल का दोहरा मापदण्ड, मुम्बई में बने मंदिर पर क्यों रहे चुप: मनवीर चौहान

News Nishana Desk 1
Last updated: 2024/08/31 at 1:57 PM
News Nishana Desk 1
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून : भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा है कि केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिर को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल दोहरा मापदंड अपनाते रहे हैं और यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मनवीर चौहान का कहना है कि दिल्ली में केदारनाथ धाम मंदिर निर्माण के मामले में सरकार पर लगातार निशाना साध रहे कांग्रेस के नेता गणेश गोदियाल यह भूल गए हैं कि 9 साल पहले उनकी पार्टी के मुख्यमंत्री ने मुम्बई में बदरीनाथ मंदिर का निर्माण करवाया था। वह मुख्यमंत्री और कोई नहीं बल्कि हरीश रावत थे। हरीश रावत ने ही मुम्बई में बदरीनाथ मंदिर का सिलान्यास किया था। हैरानी की बात है कि गणेश गोदियाल उस समय बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष थे, लेकिन तब उन्होंने मंदिर निर्माण का विरोध करने के बजाए उसमें सहयोग किया था।

मनवीर चौहान का कहना है कि साल 2015 में मुंबई के वसई नामक स्थान में 11 करोड़ की लागत से भव्य बदरीनाथ मंदिर बनाया गया था। जिसके शिलान्यास के अवसर पर तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत कार्यक्रम में शामिल हुए थे। तब कांग्रेसियों द्वारा यह कहा गया कि एक ही नाम से मंदिर बनने से कोई फर्क नही पड़ेगा। तत्कालीन बीकेटीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मुंबई में बने बदरीनाथ मंदिर बनने का विरोध नहीं किया। अब वह दिल्ली में केदारनाथ धाम मंदिर बनाए जाने को लेकर धामी सरकार के खिलाफ कुप्रचार कर रहे हैं। जबकि हकीकत यह है कि दिल्ली में बन रहे मंदिर से राज्य सरकार का कोई लेना देना नहीं है और ना ही राज्य सरकार या मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके निर्माण के लिए किसी प्रकार का कोई सहयोग दिया है ।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी साफतौर पर कह चुके हैं कि दिल्ली में प्रस्तावित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह कुछ विधायकों, जन प्रतिनिधियों तथा साधु-संतों के अनुरोध पर गये थे। यह रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा था। चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने धार्मिक कार्यक्रम के नाते कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी थी। इसके पीछे यह मंतव्य कहीं भी नहीं था कि प्रस्तावित मंदिर को बाबा केदार के धाम के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ विधानसभा सीट पर अलगे कुछ महीनों के उपचुनाव होने हैं। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में हुए केदारनाथ मंदिर के शिलान्यास को मुद्दा बनाना चहता है। इसी क्रम में गणेश गोदियाल रोज सरकार पर हमलावर हैं। जबकि हकीकत यह है कि इस मसले पर विवाद शुरू होते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सख्ती के साथ केदानाथ धाम ट्रस्ट दिल्ली को मंदिर का निर्माण रुकवाने को कहा। इसके लिए एक सख्त कानून भी बना दिया गया है। चौहान की माने तो मुख्यमंत्री धामी की तल्खी का ही असर है कि इस ट्रस्ट ने अब मंदिर निर्माण के निर्णय को वापस ले लिया है बल्कि ट्रस्ट का अस्तित्व भी वैधानिक रूप से समाप्त किए जाने की घोषणा ट्रस्टियों की ओर से की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सवाल यह उठता है कि किसी भी मामले में दोहरे मापदण्ड कैसे हो सकते हैं ?

केदारनाथ के नाम से दिल्ली में मंदिर बन जाए तो गलत और मुम्बई में बदरीनाथ का भव्य मंदिर बन जाए तो सही। मनवीर चैहान का कहना है कि बेशक गोदियाल दो बार विधानसभा का चुनाव जीते हों लेकिन अति उत्साह में उनके द्वारा समय समय पर दिए गए गैर जिम्मेदाराना बयान चुनावों में कांग्रेस को भारी पड़े हैं। सनातन और धार्मिक मुद्दों पर तुष्टिकरण का राग अलापने वाली कांग्रेस के अचानक धर्म का आवरण ओढ़ने और बदलते रवैये से सभी आश्चर्यचकित तो हैं, लेकिन अब तक बहुसंख्यको के साथ भेदभाव के कारण लोग उसके नये रूप से अधिक आशंकित हैं।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ, जवानों के बीच पहुँचकर मुख्यमंत्री ने साझा कीं सैनिक परिवार से जुड़ी स्मृतियाँ, हमारे घरों में जलने वाले दीपों के पीछे सैनिकों का त्याग और उनके परिवारों का समर्पण : मुख्यमंत्री

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत, राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड, उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रपति निशान मिलना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण : केंद्रीय गृह मंत्री

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड, उत्तराखंड राज्योत्सव कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री ने किया 1475 करोड़ रुपये की 62 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के साथ ही विभिन्न हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान और मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार भी प्रदान किए

लोकगायक नरेंद्र नेगी व अभिनेता हेमंत पांडे सम्मानित, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित, लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व सीएम पुष्कर धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, ₹1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹402.20 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण, सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, पर्यटन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को मिलेगी गति

TAGGED: badrinath dham, Congress candidate Ganesh Godiyal, kedarnath dham, Manveer Chauhan, political news
News Nishana Desk 1 August 31, 2024 August 31, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article उत्तराखंड में नहीं होगी बिजली महंगी, UPCL की बिजली दरों में बढ़ोतरी की पुनर्विचार याचिका आयोग ने की खारिज
Next Article RIMC के पूर्व छात्र एक थिंक टैंक के रूप में कार्य करें और युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना का संचार करें: उपराष्ट्रपति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ, जवानों के बीच पहुँचकर मुख्यमंत्री ने साझा कीं सैनिक परिवार से जुड़ी स्मृतियाँ, हमारे घरों में जलने वाले दीपों के पीछे सैनिकों का त्याग और उनके परिवारों का समर्पण : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 7, 2026
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत, राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड, उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रपति निशान मिलना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण : केंद्रीय गृह मंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 6, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड, उत्तराखंड राज्योत्सव कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री ने किया 1475 करोड़ रुपये की 62 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के साथ ही विभिन्न हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान और मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार भी प्रदान किए
उत्तराखंड बिग न्यूज November 6, 2026
लोकगायक नरेंद्र नेगी व अभिनेता हेमंत पांडे सम्मानित, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित, लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित
उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ November 6, 2026
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व सीएम पुष्कर धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, ₹1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹402.20 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण, सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, पर्यटन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को मिलेगी गति
उत्तराखंड बिग न्यूज November 6, 2026
मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9.99 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की ₹148.18 करोड़ की धनराशि, मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से किया अक्टूबर माह की पेंशन का भुगतान, समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 5, 2026
मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग एवं जनसुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर दिया जोर
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 5, 2026
चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग, नंदा राजजात यात्रा के प्रमुख पड़ाव वाण में 84 वाहनों की पार्किंग क्षमता होगी विकसित, पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए शौचालय ब्लॉक व गार्ड रूम का भी होगा निर्माण
उत्तराखंड बिग न्यूज November 5, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?