By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का संकल्प हुआ साकार, धनगढ़ी नाले पर पुल बनकर हुआ तैयार, गढ़वाल-कुमाऊँ की जनता को मिली बड़ी राहत, लंबे समय से जनता को था इंतज़ार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का संकल्प हुआ साकार, धनगढ़ी नाले पर पुल बनकर हुआ तैयार, गढ़वाल-कुमाऊँ की जनता को मिली बड़ी राहत, लंबे समय से जनता को था इंतज़ार
उत्तराखंडबिग न्यूज

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का संकल्प हुआ साकार, धनगढ़ी नाले पर पुल बनकर हुआ तैयार, गढ़वाल-कुमाऊँ की जनता को मिली बड़ी राहत, लंबे समय से जनता को था इंतज़ार

News Nishana
Last updated: 2026/07/05 at 4:55 PM
News Nishana
Share
3 Min Read
SHARE

रामनगर : गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के प्रयास एक बार फिर से रंग लाये हैं। धनगढ़ी नाले पर पुल बनकर तैयार हो गया है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों से गढ़वाल-कुमाऊँ की जनता को बड़ी राहत मिली है। दरअसल रामनगर के निकट धनगढ़ी नाले पर मानसून सीजन में जलस्तर बढ़ने के चलते नाले के उफान के कारण कई दुर्घटनाएं होती थी। पिछले लंबे समय से गढ़वाल और कुमाऊं की जनता भी बाट जोह रही थी कि कब इस नाले पर पुल बनकर तैयार होगा और उनकी सबसे बड़ी समस्या का समाधान होगा। आखिरकार धनगढ़ी नाले पर पुल बनकर तैयार हो ही गया और अब इससे आवाजाही सुरक्षित तरीके से हो सकेगी।

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि “आज का दिन मेरे लिए अत्यंत प्रसन्नता और संतोष का अविस्मरणीय दिन है”। गढ़वाल सांसद ने कहा कि रामनगर के निकट धनगढ़ी नाले पर जलस्तर के उफान के कारण कई दुर्घटनायें होती थी। इस नाले पर पुल का सपना हम सभी देख रहे थे, आज उसका लोकार्पण होकर वह सपना साकार हुआ है।

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि “इस पुल की मांग गढ़वाल और कुमाऊँ दोनों क्षेत्रों की जनता लंबे समय से करती आ रही थी। वर्ष 2019 में धनगढ़ी नाले में हुई दर्दनाक दुर्घटना में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई थी, उसी दिन मैंने संकल्प लिया था कि इस पुल के निर्माण हेतु मैं हर संभव प्रयास करता रहूँगा, यही संकल्प मेरी निरंतर प्रेरणा बना रहा”।

उन्होंने कहा कि “वर्ष 2020 के अंत में पुल निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ, लेकिन एलीफैंट कॉरिडोर क्षेत्र से गुजरने के कारण कुछ आपत्तियाँ सामने आईं और मामला उच्च न्यायालय तक पहुँचा। न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप पुल के पिलरों को रीडिज़ाइन कर उनकी ऊंचाई को बढ़ाया गया। आवश्यक तकनीकी एवं पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए निर्माण कार्य का निरंतर निरीक्षण किया गया। प्रक्रिया में कुछ समय अवश्य लगा, लेकिन गुणवत्ता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया”।

“आज यह ऐतिहासिक धनगढ़ी पुल जनता को समर्पित हुआ है, तो यह केवल एक पुल का उद्घाटन नहीं, बल्कि लाखों लोगों की वर्षों पुरानी आकांक्षाओं, सुरक्षित आवागमन और क्षेत्र के विकास के नए युग का शुभारंभ है। यह पुल क्षेत्र में पर्यटन को भी नई गति देगा, जिससे स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे”।

सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि “मैं इस महत्वपूर्ण परियोजना को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, उत्तराखंड सरकार व इस कार्य से जुड़े सभी अभियंताओं, अधिकारियों और श्रमिकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह पुल आने वाली पीढ़ियों के लिए विकास, सुरक्षा और समृद्धि का मजबूत आधार बनेगा।

You Might Also Like

मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ, मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में 63 मेधावी छात्र-छात्राओं और छह प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, शिक्षा को आधुनिक तकनीक, नवाचार और भारतीय जीवन मूल्यों से जोड़ने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ में लगभग 217 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ का किया शुभारंभ, 30 विकास कार्यों का शिलान्यास और 8 कार्यों का लोकार्पण

चार घंटे चली हाईलेवल मीटिंग सीएम धामी ने ली क्लास, विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं की व्यापक समीक्षा, सीएम खुद सड़क मार्ग से करेंगे प्रदेश का दौरा, खस्ताहाल मिली सड़क तो नपेंगे अधिकारी

धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर, सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर भर्ती संबंधी नई नियमावली को मंजूरी, विधानसभा सत्र पर निर्णय सीएम लेंगे, राज्य में विकास योजनाओं के लिए पीएम का जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन एवं आरती, मुख्यमंत्री ने माँ गंगा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

News Nishana July 5, 2026 July 5, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, देवभूमि उत्तराखंड से शिवधाम की पावन यात्रा का शुभारंभ, श्रद्धा, संस्कृति और आतिथ्य का अद्भुत संगम
Next Article मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नाबार्ड की उच्च स्तरीय समिति की बैठक, प्राईमरी सेक्टर पर जोर, ग्रामीण अवसंरचना विकास कोष (आरआईडीएफ) के तहत् अधिक से अधिक प्रोजेक्ट शामिल किए जाने के विभागों को निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ, मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में 63 मेधावी छात्र-छात्राओं और छह प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, शिक्षा को आधुनिक तकनीक, नवाचार और भारतीय जीवन मूल्यों से जोड़ने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज October 15, 2026
मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ में लगभग 217 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ का किया शुभारंभ, 30 विकास कार्यों का शिलान्यास और 8 कार्यों का लोकार्पण
उत्तराखंड बिग न्यूज October 15, 2026
चार घंटे चली हाईलेवल मीटिंग सीएम धामी ने ली क्लास, विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं की व्यापक समीक्षा, सीएम खुद सड़क मार्ग से करेंगे प्रदेश का दौरा, खस्ताहाल मिली सड़क तो नपेंगे अधिकारी
उत्तराखंड बिग न्यूज October 13, 2026
धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर, सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर भर्ती संबंधी नई नियमावली को मंजूरी, विधानसभा सत्र पर निर्णय सीएम लेंगे, राज्य में विकास योजनाओं के लिए पीएम का जताया आभार
उत्तराखंड बिग न्यूज October 12, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन एवं आरती, मुख्यमंत्री ने माँ गंगा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
उत्तराखंड बिग न्यूज October 12, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, नवरात्रि के प्रथम दिवस पर ध्वजारोहण कर नौ दिवसीय मेले का उद्घाटन, सांस्कृतिक झांकियों का किया अवलोकन, टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
आस्था उत्तराखंड October 11, 2026
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित, कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ October 11, 2026
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज October 10, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?