लखनऊ : हरिद्वार लोकसभा सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान सांसद त्रिवेंद्र रावत ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से कई मुद्दों को लेकर बातचीत भी की जिसमें हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से जुड़े कुछ अहम विषय भी शामिल रहे।
1.IIT रुड़की परिसर का विस्तार – IIT रुड़की परिसर के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की भूमि को संस्थान को उपलब्ध कराने का अनुरोध, ताकि शोध, नवाचार एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक प्रगति सुनिश्चित हो सके।
2.इकबालपुर-नागल सिंचाई परियोजना – किसानों की उत्पादकता एवं सिंचाई सुविधा को मज़बूत बनाने हेतु त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया, उनसे आग्रह किया।
3.रुड़की–मंगलौर नहर विकास – नहर के किनारे किसानों की सुविधा एवं क्षेत्रीय विकास के लिए ठोस एवं दीर्घकालिक योजना बनाने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद एंव पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत द्वारा उठाए गए विषयों पर गंभीरता से विचार करते हुए हरसंभव सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन पहलों से क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी और किसानों एवं युवाओं दोनों को व्यापक लाभ प्राप्त होगा, किसानों एवं युवाओं के कल्याण के लिए हम पूरी तरह से कटिबद्ध हैं।




