By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सीएम धामी ने जारी किया निकाय चुनाव का संकल्प पत्र, संकल्प पत्र निकायों मे विकास की गारंटी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > सीएम धामी ने जारी किया निकाय चुनाव का संकल्प पत्र, संकल्प पत्र निकायों मे विकास की गारंटी
उत्तराखंडपॉलिटिक्स

सीएम धामी ने जारी किया निकाय चुनाव का संकल्प पत्र, संकल्प पत्र निकायों मे विकास की गारंटी

News Nishana Desk 1
Last updated: 2025/01/15 at 5:00 PM
News Nishana Desk 1
Share
7 Min Read
SHARE

देहरादून: भाजपा ने निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश सरकार के उपलब्धि पत्र समेत सभी निगमों के लिए संकल्प पत्र जारी किया है।संकल्प पत्र का विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तरायण के साथ तीन शुभ सूचनाएं हैं , इनमे निकायों में ट्रिपल इंजन की सरकार, यूसीसी लागू होना और प्रदेश में राष्ट्रीय खेलों का आगाज हैं।

प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री धामी ने इन संकल्प पत्रों को सभी निकायों के लिए विकास की गारंटी बताया । जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं कार्ययोजनाओं के साथ शहरी क्षेत्रों के लिए पार्टी का विकासात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा हम आगामी पांच वर्षों में अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से निकायों में किस तरह का विकास करने वाले हैं उसकी इसमें विस्तार से चर्चा की गई है। साथ ही कहा, हमारा यह उपलब्धि पत्र और संकल्प पत्र शहरों में प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को ऊंचा करने का रोड मैप है। यह संकल्प राज्य के समग्र विकास के लिए भाजपा की गारंटी का पत्र है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह पीएम मोदी ने सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास के मूलमंत्र से देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, उनके इसी मार्गदर्शन पर हम राज्य में विकास और विरासत के कामों को आगे बढ़ा रहे हैं। हमारी सरकार ने राज्य में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को बहुत ही प्रभावी ढंग से लागू करने का काम किया है। शहरी क्षेत्रों की बात करें तो स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत प्रत्येक नगर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत किया है, स्मार्ट सिटी मिशन योजना पर तेजी से काम हो रहा है, पीएम स्वनिधि योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ उत्तराखंड के प्रत्येक नागरिक को देने का प्रयास किया गया है। मातृशक्ति सशक्तिकरण के लिए लखपति दीदी योजना, कन्याधन और गौरा देवी योजना समेत स्वयं सहायता समूहों के सुदृढ़ीकरण पर बहुत काम किया गया है।

युवाओं को लेकर सीएम धामी ने कहा कि हमने निकाय चुनावों में भी युवाओं को अधिक अवसर दिए हैं जिसमें देहरादून निगम प्रत्याशी सौरभ थपलियाल भी शामिल है। वहीं युवा वर्ग के लिए कौशल विकास योजनाओं एवं विभिन्न स्वरोजगार योजना के माध्यम से हमने असीमित रोजगार के असर सृजित किया है। इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि आज हमारा राज्य नीति आयोग की रिपोर्ट में सतत विकास के सूचकांक में पूरे देश में पहले स्थान पर है इतना ही नहीं आज हम युवाओं को रोजगार देने में भी अग्रिम राज्य बनकर उभरे हैं। हम बेरोजगारी दर में 4.4% की कमी का लाने में सफल हुए जो राष्ट्रीय औसत से भी अधिक है ।

सीएम ने कहा भाजपा सरकार ने अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं जिन्हें पूर्व की सरकार ने ठंडे बस्ते में डाले रखा। हम यूसीसी को लेकर आगे बढ़े और जनवरी माह में लागू करने वाले हैं। प्रशिक्षण की प्रक्रिया समाप्त होते ही राज्यवासियों को एकसमान कानूनी अधिकार प्राप्त हो जायेंगे। हमने कठोरतम नकल कानून लाकर, प्रदेश की नकल माफियाओं से मुक्त किया । जिसका नतीजा है कि अब तक की रिकॉर्ड 19 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां हम पारदर्शिता और ईमानदारी से देने में सफल हुए हैं। वहीं लव जिहाद, लैंड जिहाद, थूक जिहाद को कड़े कानूनों और कार्यवाही से मिटाने का काम किया, साथ ही दंगाइयों को सबक सिखाने के लिए दंगारोधी कानून हम लेकर आए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से राज्य के विकास के लिए ट्रिपल इंजन सरकार का होना बहुत आवश्यक बताते हुए अधिक से अधिक मत भाजपा उम्मीदवारों को दिलाने का आग्रह किया। सीएम ने कहा 23 जनवरी को सूरज की पहली किरण के साथ विकास के सूरज की किरण बिखेरने के लिए निकायों में हमे भाजपा को लेकर आना है। क्योंकि एक तरफ भाजपा है जो विकास कार्य और उसका रिपोर्ट कार्ड के साथ जनता के सामने आती है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी, कागजों पर योजना बनाकर जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का काम करती है।

उन्होंने कहा कि हमे जनता के सामने रखना है कि किसने राम मंदिर का निर्माण कराया, कौन सेना का सम्मान करता है, किसने धारा 370 हटाकर देश को एक किया, कौन यूसीसी लागू करना चाहता है। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा, रावण रूपी सोच रखने वाली पार्टी और मुगलिया मानसिकता में रहने वाले उनके नेताओं को जनता इन चुनावों में भी पूरी तरह नकारने वाली है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक मतदान, भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में करने की अपील की।

सीएम ने मकर संक्रांति का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान सूर्य उत्तरायण में आ गए और उत्तराखंड के लिए भी इस वर्ष के शुभ कार्य प्रारंभ होने वाले हैं। जिसमें पहला कार्य होगा निकायों में जीत के साथ राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार का आना, दूसरा यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनना और तीसरा पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों से प्रदेश में राष्ट्रीय खेलों का आगाज होना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उत्तराखंड का यह रजत जयंती वर्ष उपलब्धियों से भरा रहने वाला है। निकाय मतदान को लेकर प्रदेश की जनता विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तरह अपना आशीर्वाद भाजपा को देने का मन बनाए हुए है। लिहाजा हम सभी लोगों को मिलकर इन संकल्प पत्रों को अधिक से अधिक जनता के मध्य लेकर जाना है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ, जवानों के बीच पहुँचकर मुख्यमंत्री ने साझा कीं सैनिक परिवार से जुड़ी स्मृतियाँ, हमारे घरों में जलने वाले दीपों के पीछे सैनिकों का त्याग और उनके परिवारों का समर्पण : मुख्यमंत्री

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत, राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड, उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रपति निशान मिलना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण : केंद्रीय गृह मंत्री

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड, उत्तराखंड राज्योत्सव कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री ने किया 1475 करोड़ रुपये की 62 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के साथ ही विभिन्न हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान और मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार भी प्रदान किए

लोकगायक नरेंद्र नेगी व अभिनेता हेमंत पांडे सम्मानित, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित, लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व सीएम पुष्कर धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, ₹1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹402.20 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण, सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, पर्यटन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को मिलेगी गति

TAGGED: bjp, cm pushkar singh dhami, political news, Uttarakhand civic elections, uttrakhand government
News Nishana Desk 1 January 15, 2025 January 15, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article उत्तराखंड: 23 जनवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, शासन ने आदेश किये जारी
Next Article संकल्प से सिद्धि तक जो वादा किया है उसे पूरा करेंगे, देहरादून बनेगा सर्वश्रेष्ठ नगर निगम : सौरभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ, जवानों के बीच पहुँचकर मुख्यमंत्री ने साझा कीं सैनिक परिवार से जुड़ी स्मृतियाँ, हमारे घरों में जलने वाले दीपों के पीछे सैनिकों का त्याग और उनके परिवारों का समर्पण : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 7, 2026
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत, राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड, उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रपति निशान मिलना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण : केंद्रीय गृह मंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 6, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड, उत्तराखंड राज्योत्सव कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री ने किया 1475 करोड़ रुपये की 62 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के साथ ही विभिन्न हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान और मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार भी प्रदान किए
उत्तराखंड बिग न्यूज November 6, 2026
लोकगायक नरेंद्र नेगी व अभिनेता हेमंत पांडे सम्मानित, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित, लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित
उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ November 6, 2026
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व सीएम पुष्कर धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, ₹1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹402.20 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण, सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, पर्यटन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को मिलेगी गति
उत्तराखंड बिग न्यूज November 6, 2026
मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9.99 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की ₹148.18 करोड़ की धनराशि, मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से किया अक्टूबर माह की पेंशन का भुगतान, समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 5, 2026
मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग एवं जनसुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर दिया जोर
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 5, 2026
चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग, नंदा राजजात यात्रा के प्रमुख पड़ाव वाण में 84 वाहनों की पार्किंग क्षमता होगी विकसित, पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए शौचालय ब्लॉक व गार्ड रूम का भी होगा निर्माण
उत्तराखंड बिग न्यूज November 5, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?