By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मुख्यमंत्री ने किया चार हेली सेवाओं का शुभारंभ
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री ने किया चार हेली सेवाओं का शुभारंभ
उत्तराखंडपॉलिटिक्स

मुख्यमंत्री ने किया चार हेली सेवाओं का शुभारंभ

News Nishana Desk 1
Last updated: 2025/03/11 at 10:13 AM
News Nishana Desk 1
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चार हेली सेवाओं का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया है। इन सेवाओं के जरिए जरिए देहरादून से नैनीताल, बागेश्वर और मसूरी और हल्द्वानी से बागेश्वर का हवाई सम्पर्क स्थापित हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “उड़ान“ योजना के अंतर्गत शुरू की जा रही इन चार हेली सेवाओं से राज्य में पर्यटन एवं आर्थिक विकास को गति मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेंगे। बागेश्वर नैनीताल और मसूरी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। इन क्षेत्रों की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वादियाँ, हरे-भरे पहाड़, ऐतिहासिक मंदिर और समृद्ध संस्कृति देश और दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। नैनीताल अपनी मनोरम झीलों, नयना देवी शक्तिपीठ और कैंची धाम जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। सरयू और गोमती नदी के पावन संगम पर स्थित बागेश्वर का क्षेत्र, पवित्र बागनाथ मंदिर और प्रसिद्ध उत्तरायणी मेले के लिए जाना जाता है। हेली सेवा की शुरुआत से अब इन क्षेत्रों की प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरों का आनंद लेने वाले पर्यटक यहां और भी आसानी से पहुँच सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून से इन स्थानों पर पहुंचने में सड़क मार्ग से लगभग 8 से 10 घंटे लगते हैं, इस सेवा के प्रारंभ होने से यह यात्रा करीब 1 घंटे की हो जाएगी। इमरजेंसी की स्थिति में इन क्षेत्रों में रहने वाले हमारे लोगों को बहुत सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी को भी हवाई यात्रा करने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से उड़ान योजना प्रारंभ की थी। इस योजना ने प्रदेश में हवाई संपर्क को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जिसके अंतर्गत राज्य के कई हिस्सों में हवाई पट्टियों और हेलीपोर्ट्स का विकास किया गया है। राज्य में 18 हेलीपोर्ट्स से हेली सेवाओं के संचालन की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिनमें से अब तक 12 हेलीपोर्ट्स पर सेवाएं सफलतापूर्वक प्रारंभ की जा चुकी हैं। इन हेली सेवाओं से अब तक गौचर, श्रीनगर, चिन्यालीसौड़, हल्द्वानी, मुन्स्यारी, पिथौरागढ़, पंतनगर, चंपावत और अल्मोड़ा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को सफलतापूर्वक जोड़ा जा चुका है। उन्होंने कहा कि हेली सेवाएं राज्य में न केवल आवागमन को सुगम बनाएंगी, बल्कि दैवीय आपदा के समय राज्य के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों के लिए भी एक जीवनरेखा के रूप में भी कार्य करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में हवाई संपर्क को और अधिक सशक्त बनाने के लिए घरेलू उड़ानों को बढ़ावा देने के साथ ही उत्तराखंड को वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विस्तार के लिए भी लगातार प्रयासरत है।

सीएम ने यात्रियों से की वर्चुअल बातचीत

मुख्यमंत्री ने इन हेली सेवाओं के शुभारंभ अवसर पर इनसे यात्रा करने वाले लोगों से वर्चुअल माध्यम से बातचीत भी की। सबंधित क्षेत्रों के विधायकगणों, अन्य जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने इन सेवाओं के शुभारंभ करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजानदास, सविता कपूर, बृज भूषण गैरोला, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव सचिन कुर्वे, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूकाडा सोनिका, वर्चुअल माध्यम से विधायक सुरेश गड़िया, पार्वती दास, राम सिंह कैड़ा एवं अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

सप्ताह में सात दिन संचालित होगी सेवा

देहरादून से मसूरी की हेली सेवा उत्तराखंड हवाई सम्पर्क योजना के तहत संचालित की जा रही है, जबकि शेष तीन हेली सेवाएं केंद्र सरकार की क्षेत्रीय सम्पर्क योजना के तहत संचालित की जा रही हैं। देहरादून – मसूरी के बीच पांच सीटर, जबकि शेष जगहों के लिए सात सीटर हेलीकॉप्टर सेवाएं देगा। देहरादून से बागेश्वर, नैनीताल और और हल्द्वानी से बागेश्वर की हेली सेवा सप्ताह में सातों दिन दिन में दो बार संचालित होगी। जबकि मसूरी देहरादून हेली सेवा पहले माह में प्रतिदिन एक उड़ान भरेगी।

किराया विवरण

01 – देहरादून – नैनीताल
किराया – 4500 प्रति यात्री
देहरादून से उड़ान- सुबह 8.15, दोपहर- 02.25 बजे
नैनीताल से उड़ान- सुबह 9.10, दोपहर- 03.20 बजे

02 – देहरादून – बागेश्वर
किराया – 4000 प्रति यात्री
देहरादून से उड़ान- सुबह 10.20, दोपहर- 12.30 बजे
बागेश्वर से उड़ान- सुबह 11.10, दोपहर- 01.20 बजे

03 – हल्द्वानी – बागेश्वर
किराया – 3500 प्रति यात्री
हल्द्वानी से उड़ान- सुबह 08.30, दोपहर- 02.45 बजे
बागेश्वर से उड़ान- सुबह 09.00, दोपहर- 03.00 बजे

04 – देहरादून – मसूरी
किराया – 2578 प्रति यात्री

You Might Also Like

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत, राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड, उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रपति निशान मिलना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण : केंद्रीय गृह मंत्री

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड, उत्तराखंड राज्योत्सव कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री ने किया 1475 करोड़ रुपये की 62 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के साथ ही विभिन्न हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान और मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार भी प्रदान किए

लोकगायक नरेंद्र नेगी व अभिनेता हेमंत पांडे सम्मानित, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित, लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व सीएम पुष्कर धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, ₹1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹402.20 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण, सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, पर्यटन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9.99 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की ₹148.18 करोड़ की धनराशि, मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से किया अक्टूबर माह की पेंशन का भुगतान, समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

TAGGED: cm pushkar singh dhami, heli service, political news, uttarakhand government
News Nishana Desk 1 March 11, 2025 March 11, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री ने दिए ‘फिट उत्तराखंड’ अभियान चलाने के निर्देश , स्वास्थ्य, स्वच्छता और फिटनेस को मिलेगा बढ़ावा
Next Article जलवायु परिवर्तन विश्व के सामने एक गंभीर चुनौती के रूप में खड़ा है : सीएम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत, राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड, उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रपति निशान मिलना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण : केंद्रीय गृह मंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 6, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड, उत्तराखंड राज्योत्सव कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री ने किया 1475 करोड़ रुपये की 62 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के साथ ही विभिन्न हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान और मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार भी प्रदान किए
उत्तराखंड बिग न्यूज November 6, 2026
लोकगायक नरेंद्र नेगी व अभिनेता हेमंत पांडे सम्मानित, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित, लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित
उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ November 6, 2026
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व सीएम पुष्कर धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, ₹1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹402.20 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण, सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, पर्यटन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को मिलेगी गति
उत्तराखंड बिग न्यूज November 6, 2026
मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9.99 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की ₹148.18 करोड़ की धनराशि, मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से किया अक्टूबर माह की पेंशन का भुगतान, समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 5, 2026
मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग एवं जनसुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर दिया जोर
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 5, 2026
चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग, नंदा राजजात यात्रा के प्रमुख पड़ाव वाण में 84 वाहनों की पार्किंग क्षमता होगी विकसित, पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए शौचालय ब्लॉक व गार्ड रूम का भी होगा निर्माण
उत्तराखंड बिग न्यूज November 5, 2026
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन, देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440 संकेतकों के आधार पर निर्धारित किए गए विकास के लक्ष्य, विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 2, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?