By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: अलग अंदाज : जब पौधरोपण कर रहे कर्मियों के बीच उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बढ़ाया हौसला, सीएम पुष्कर सिंह धामी के विजन को मिलेगी रफ्तार, एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरित दून का महाअभियान, एक लाख पौधों से एमडीडीए बदलेगा देहरादून की तस्वीर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > अलग अंदाज : जब पौधरोपण कर रहे कर्मियों के बीच उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बढ़ाया हौसला, सीएम पुष्कर सिंह धामी के विजन को मिलेगी रफ्तार, एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरित दून का महाअभियान, एक लाख पौधों से एमडीडीए बदलेगा देहरादून की तस्वीर
उत्तराखंडगुड़ न्यूज़

अलग अंदाज : जब पौधरोपण कर रहे कर्मियों के बीच उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बढ़ाया हौसला, सीएम पुष्कर सिंह धामी के विजन को मिलेगी रफ्तार, एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरित दून का महाअभियान, एक लाख पौधों से एमडीडीए बदलेगा देहरादून की तस्वीर

News Nishana
Last updated: 2026/07/06 at 3:25 PM
News Nishana
Share
6 Min Read
SHARE

देहरादून : विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाना आज के दौर की सबसे बड़ी चुनौती माना जाता है, लेकिन उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इस संतुलन को बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन “हरित दून” की परिकल्पना को साकार करने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) मिशन मोड़ में काम कर रहा है। ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई है जिसमें एमडीडीए उपाध्यक्ष पौधरोपण कर रहे कर्मियों का हौसला बढ़ाते और ये संदेश देते नजर आ रहे कि हरियाली सिर्फ कागजों में नहीं बल्कि धरातल पर दिखनी चाहिए।

सोमवार सुबह दफ्तर जाते समय एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की नजर सड़क डिवाइडरों पर चल रहे पौधरोपण कार्यों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल वाहन रुकवाया और मौके पर पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पौधरोपण की प्रगति, पौधों की गुणवत्ता और उनके रखरखाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने देखा कि उद्यान अनुभाग के कर्मचारी न केवल नए पौधे लगा रहे हैं, बल्कि पहले से लगाए गए पौधों की निराई-गुड़ाई, सफाई और संरक्षण का कार्य भी पूरी निष्ठा के साथ कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार विकास परियोजनाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए एमडीडीए शहर के प्रमुख मार्गों, डिवाइडरों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चला रहा है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण और दीर्घकालिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यही कारण है कि एमडीडीए की यह पहल अब शहर की पहचान बदलने वाली मुहिम के रूप में उभर रही है।

निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्वयं कर्मचारियों के साथ पौधा रोपित किया और कहा कि पौधरोपण केवल एक औपचारिक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य का संकल्प है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पौधे की नियमित सिंचाई, सुरक्षा और निगरानी सुनिश्चित की जाए। उनका कहना था कि किसी भी पौधरोपण अभियान की सफलता तभी मानी जाएगी जब लगाए गए पौधे सुरक्षित रहकर विकसित हों और भविष्य में घने वृक्ष बनकर पर्यावरण को मजबूत करें।

*कर्मचारियों की मेहनत को मिला सम्मान*

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने मौके पर उद्यान अनुभाग के कर्मचारियों की कार्यशैली की सराहना की और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि शहर को हरित बनाने की इस मुहिम में कर्मचारियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। जिस समर्पण और जिम्मेदारी के साथ वे कार्य कर रहे हैं, वह सराहनीय है। उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से कर्मचारियों में भी नया उत्साह देखने को मिला। कर्मचारियों ने उनके साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

*एक लाख पौधों के लक्ष्य की ओर बढ़ता एमडीडीए*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हरित उत्तराखंड विजन को साकार करने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने इस वर्ष एक लाख पौधे लगाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत शहर के प्रमुख मार्गों, सड़क डिवाइडरों, पार्कों, सार्वजनिक स्थलों और रिक्त भूमि पर व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में केवल पौधे लगाने पर ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण और नियमित रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्राधिकरण का उद्देश्य देहरादून में हरित क्षेत्र बढ़ाकर पर्यावरण संरक्षण को मजबूती देना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना है।

*हरियाली से बदलेगी शहर की तस्वीर*

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का मानना है कि सड़क डिवाइडरों और सार्वजनिक स्थलों पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने, तापमान संतुलित रखने और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एमडीडीए द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान आने वाले वर्षों में देहरादून को और अधिक हरित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

*जनभागीदारी से बनेगा हरित देहरादून*

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि प्राधिकरण पौधरोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। उद्यान अनुभाग को नियमित रखरखाव, सिंचाई और निगरानी के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम को सफल बनाने में जनसहभागिता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। नागरिक यदि लगाए गए पौधों की सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझें तो देहरादून को हरित राजधानी बनाने का सपना जल्द साकार हो सकता है।

You Might Also Like

मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ, मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में 63 मेधावी छात्र-छात्राओं और छह प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, शिक्षा को आधुनिक तकनीक, नवाचार और भारतीय जीवन मूल्यों से जोड़ने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ में लगभग 217 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ का किया शुभारंभ, 30 विकास कार्यों का शिलान्यास और 8 कार्यों का लोकार्पण

चार घंटे चली हाईलेवल मीटिंग सीएम धामी ने ली क्लास, विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं की व्यापक समीक्षा, सीएम खुद सड़क मार्ग से करेंगे प्रदेश का दौरा, खस्ताहाल मिली सड़क तो नपेंगे अधिकारी

धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर, सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर भर्ती संबंधी नई नियमावली को मंजूरी, विधानसभा सत्र पर निर्णय सीएम लेंगे, राज्य में विकास योजनाओं के लिए पीएम का जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन एवं आरती, मुख्यमंत्री ने माँ गंगा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

News Nishana July 6, 2026 July 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article सेवा, सुशासन और समर्पण का संकल्प : विकास की बदलती तस्वीर से रूबरू हुए नागरिक, सेवा सप्ताह के तीसरे दिन एमडीडीए में लगी विकास परियोजनाओं की प्रदर्शनी, आधारभूत संरचना के विस्तार पर रहा फोकस
Next Article मुंबई में प्रवासी उत्तराखण्डियों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा बोले : देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ, मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में 63 मेधावी छात्र-छात्राओं और छह प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, शिक्षा को आधुनिक तकनीक, नवाचार और भारतीय जीवन मूल्यों से जोड़ने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज October 15, 2026
मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ में लगभग 217 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ का किया शुभारंभ, 30 विकास कार्यों का शिलान्यास और 8 कार्यों का लोकार्पण
उत्तराखंड बिग न्यूज October 15, 2026
चार घंटे चली हाईलेवल मीटिंग सीएम धामी ने ली क्लास, विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं की व्यापक समीक्षा, सीएम खुद सड़क मार्ग से करेंगे प्रदेश का दौरा, खस्ताहाल मिली सड़क तो नपेंगे अधिकारी
उत्तराखंड बिग न्यूज October 13, 2026
धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर, सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर भर्ती संबंधी नई नियमावली को मंजूरी, विधानसभा सत्र पर निर्णय सीएम लेंगे, राज्य में विकास योजनाओं के लिए पीएम का जताया आभार
उत्तराखंड बिग न्यूज October 12, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन एवं आरती, मुख्यमंत्री ने माँ गंगा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
उत्तराखंड बिग न्यूज October 12, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, नवरात्रि के प्रथम दिवस पर ध्वजारोहण कर नौ दिवसीय मेले का उद्घाटन, सांस्कृतिक झांकियों का किया अवलोकन, टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
आस्था उत्तराखंड October 11, 2026
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित, कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ October 11, 2026
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज October 10, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?